Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

16 अप्रैल 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

हमें फॉलो करें 16 अप्रैल 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी

मेष- एक शानदार और सफलतादायक समय व्यतीत होगा। अधिक दूरी की सम्य कीर्ति यात्राओं की संभावना है। कहीं दूसरी जगह तबादला हो सकता है। लहसुन का सेवन करें।

वृषभ- आप अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे जिससे मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपमें एक खास बदलाव नजर आएगा। धन कमाने के योग बनेंगे। संतरे का सेवन करें।


मिथुन- साथ ही साथ घरेलू मामलों और समस्याओं को निपटाने में अपनी सोच का बेहतर इस्तेमाल करेंगे। यह आगे बढ़ने का समय है। आलू का सेवन करें।

कर्क- किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी। हर्ष का माहौल बनेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है अत: वाणी पर नियंत्रण रखें। पिस्ते का सेवन करें।


सिंह- आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। प्रियजनों से दूरियां बनेंगी। आपके दुश्मन और प्रतिद्वंद्वी भी पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। धनहानि के योग हैं। कालीमिर्च का सेवन करें।

कन्या- आपकी मानसिक क्षमता में वृद्धि होगी। प्रेम-रोमांस में भी सफलता मिलेगी। धन, ऐश्वर्य व आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मक्का का सेवन करें।


तुला- प्रियजनों के साथ आपके संबंधों में मजबूती आएगी। आपके लिए बंद हुए रास्ते खुल जाएंगे। निजी तौर पर आप प्रसन्न और हल्का महसूस करेंगे। संतरे का सेवन करें।

वृश्चिक- अपने आपको तनावमुक्त महसूस करेंगे। आपकी की हुई मेहनत का पुरस्कार आपको मिलेगा। मित्र, परिवार, रिश्तेदारों तथा पड़ोसियों से होने वाली मुलाकातों से आप ताजगी महसूस करेंगे। लहसुन का सेवन करें।

धनु- अचानक किसी बुरी खबर से मन विचलित व उदास रहेगा। माता-पिता, बॉस आपका सहयोग करेंगे। घर से बाहर निकलकर खाने-पीने और मौज-मस्ती का समय है। पिस्ते का सेवन करें।

मकर- आपको कुछ बड़े फैसले करने में गंभीरता दिखानी होगी, क्योंकि इस समय अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचना होगा। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। मक्का का सेवन करें।

कुंभ- आपको यश, प्रतिष्ठा, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इष्ट-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धनप्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरी में तरक्की का योग है। कालीमिर्च का सेवन करें।

मीन- प्रियजनों के साथ आपके संबंधों में मजबूती आएगी। आपके लिए बंद हुए रास्ते खुल जाएंगे। निजी तौर पर आप प्रसन्न और हल्का महसूस करेंगे। आलू का सेवन करें


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi