Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

17 अप्रैल 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

हमें फॉलो करें 17 अप्रैल 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी

मेष- यह समय आनंद, रोमांस, मनोरंजन व प्रियजन के साथ मेल-मिलाप का रहेगा। मित्र व शत्रु दोनों ही सक्रिय रहेंगे। शत्रु कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। भिंडी का सेवन करें।

वृषभ- अपनी योग्यता व सृजनशीलता दिखाने का आदर्श समय यही है किंतु खतरे मोल लेने का बचपना न करें। आप धोखेबाजी या ईर्ष्या के शिकार होंगे। मक्का का सेवन करें।

मिथुन- सरकारी कार्यों में विजय हासिल होगी। आपके आसपास के वातावरण में शांति तथा एक पूर्ण सामंजस्य का अहसास होगा। प्रेम बना रहेगा। प्याज का सेवन करें।

कर्क- प्रेम व रोमांस में सफलता प्राप्त होगी। प्रेमिका को कोई उपहार भेंट में दें। एकदम से कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। माहौल खुशी का बनेगा। बादाम का सेवन करें।

सिंह- उच्च अधिकारी वर्ग की कृपा प्राप्त होगी। आपके आसपास के वातावरण में शांति तथा एक पूर्ण सामंजस्य का अहसास होगा। काम के प्रति रुझान रहेगा। नींबू का सेवन करें।

कन्या- मा‍नसिक शांति का अनुभव करेंगे। आप में एक खास बदलाव नजर आएगा। धन, ऐश्वर्य व आनंद की प्राप्ति होगी। भाग्य का‍ सितारा प्रबल है। चने का सेवन करें।

तुला- हर क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। आप एकांत में रहना पसंद करेंगे। आपका मन प्रार्थना, ध्यान तंत्र व मंत्र की ओर रहेगा‍ जिससे आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आप में एक बदलाव आएगा। मक्का का सेवन करें।

वृश्चिक- शुरुआती दिनों में कुछ समस्याएं आएंगी। कार्य होने में संदेह रहेगा। विलंब से कार्य होगा। पति-पत्नी में मनमुटाव रहेगा। धन संबंधी मामलों में कर्ज लेना पड़ेगा। बादाम का सेवन करें।

धनु- समय अनुकूल है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मन में संतोष रखिए। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। इंतजार का परिणाम आपको शीघ्र ही मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। नींबू का सेवन करें।

मकर- धीमी गति से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। आपको अपनी मेहनत के कारण सत्ता और प्रतिष्ठा मिलेगी। यह आगे बढ़ने का समय है। नौकरी में तरक्की का योग है। चने का सेवन करें।

कुंभ- कहीं विदेश यात्रा करना शुभ है। कुछ बड़े फैसले लेने में आप हिचकिचाहट या दुविधा महसूस करेंगे‍‍ जिसका असर आपके पूरे जीवन पर पड़ सकता है।‍ भिंडी का सेवन करें।

मीन- अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के योग बनेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। खुशी का माहौल बनेगा। प्याज का सेवन करें

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi