Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

17 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें 17 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
FILE

मेष- लाभ का समय बना रहेगा। आर्थिक बिखराव समेट लेंगे। परिवार के किसी सदस्य को रोजगार मिल सकता है। प्रणय संबंधों में गलतफहमी न आने दें। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। आपके द्वारा कहीं गई बातों के लिए पछतावा भी होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। मान-सम्‍मान बढे़गा। विचारशीलता रहेगी। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्‍त करें। मन प्रसन्‍न रहेगा। आर्थिक स्थि‍ति में सुधार होगा।

वृषभ- आपके लिए यह दिन शांति और सद्‍भाव लेकर आया है। स्थायी संपत्ति क्रय की संभावना बनेगी। अविवाहितों के लिए वैवाह‍िक प्रस्ताव आएंगे। शासकीय कामों में यश, सफलता मिलेगी। यात्रा में सावधानी रखें। आप कुछ ऐसा करेंगे, जिससे आपको अपार खुशियां मिलेंगी। दोस्‍तों के साथ जश्‍न मनाएंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। नए अवसर सुखदायक सिद्ध होंगे। सायंकाल में आय कम, व्‍यय अधिक होगा। अनर्गल विवाद उभरने का डर रहेगा। संसाधन कमी खलेगी। आत्मिक चिंतन रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्‍त होगा।

मिथुन- आप कुछ नया करने के लिए प्रेरित होंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आय के साधन बढ़ने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शुभ लाभप्रद प्रसंग बनेगा। खास काम बना लेंगे। परिवारजन में तालमेल बना रहेगा। नई योजना हितकारी सिद्ध होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुख शांति रहेगी। दोपहर बाद कामकाज में मन नहीं लगेगा, जिससे फैसले लेने में चूक हो सकती है। भाइयों से किसी बात पर विवाद की आशंका है। ऋण लेने से बचें। एक ही तरह का कार्य करते हुए आपको बोरियत महसूस होगी।

कर्क- यात्रा योग प्रबल हैं। कार्यक्षेत्र एवं परिवार में तालमेल बैठाने में असमर्थ होंगे। खर्च की चिंता बनी रहेगी। मित्रों से संबंधों में खटास आ सकती है। अधिक तर समय व्‍यर्थ के कार्यों में बर्बाद होगा। मन में अशांति रहेगी। आपको महसूस होगा कि आप परेशानियों से घिरते जा रहे हैं। मन में असुरक्षा की भावना पैदा होगी। परिश्रम प्रयास का लाभ मिल जाएगा। बाहरी मदद मिल जाएगी। आगे की योजना बनेगी। अतिथि आगमन से मन उल्‍लासित रहेगा। कर्म क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह- अभिनय के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह दिन बहुत फलदायी साबित होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेगा। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्‍य को पूरा करने के प्रयास सफल होंगे। महत्वपूर्ण कागजात संभालकर रखें। रुका पैसा मिलेगा। आपके मन में रचनात्‍मक कार्यों के प्रति रूझान बढे़गा। पेंटिंग जैसे कार्य करने से आनंद मिलेगा। कड़वे समय में सुधार आएगा। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। रूके काम बना लेंगे। सामाजिक सहयोग प्राप्‍त होगा।

कन्या- आपके काम सरलतापूर्वक होंगे। संतान के कार्य से यात्रा हो सकती है। व्यावसायिक प्रतियोगिता का सामना सफलतापूर्वक करेंगे। आसानी से बड़ा निवेश कर सकेंगे। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। आपका आत्‍मविश्‍वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। कैसी भी चुनौतियां आ जाएं, आप उनका सामना हंसते हुए करेंगे। स्‍वास्‍‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। सहयोग वाले संपर्क से दूर रहें। व्‍यय भार बढ़ेगा। आत्‍मविश्‍वास से प्रतिकूलताएं दूर हो जाएंगी। सुख रहेगा। देव आराधना से लाभ होगा।

तुला- व्यापार में आशानुरूप लाभ हो सकेगा। भावनात्मक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। घर के बुजुर्ग सदस्यों के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। आप कुछ समय शांतिपूर्वक अकेले में बिताना चाहेंगे। इस कारण आपको महसूस होगा कि आप दुनिया में अकेले हैं। कोई ऐसी खबर मिलेगी, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। यार-दोस्‍तों का संग साथ रहेगा। प्यार वार्तालाप में मिठास रहेगी। बिना मांगे सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्‍त होगा। हनुमान उपासना से आकस्मिक फल प्राप्‍त होगा।

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में मनचाहे स्थानांतरण से राहत महसूस करेंगे। आलस्य, प्रमाद से दूर रहें। परिवार मे मांगलिक कार्य की चर्चा होगी। धन संग्रह होगा। आप अपनी जिम्‍मेदारी को समझें। कार्यस्थल पर मन लगाकर कार्य करें और आगे बढ़ें। स्‍थायी संपत्ति का विस्‍तार होगा। सहमति बनती चली जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य सुधरेगा। शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्‍त होगा। शाम में आप स्वयं को आर्थिक रूप से खुद को कमजोर महसूस करेंगे। दिमाग में तनाव रहेगा। स्‍वभाव क्रोधी हो सकता है।

धनु- आप कुछ ऐसा कार्य करेंगे, जिससे सामाजिक सम्‍मान मिलेगा, प्रतिष्‍ठा में बढ़ोतरी होगी। नए उद्योग, व्यवसाय की स्थापना कर लाभ कमाएंगे। रचनात्मक कामों में मन लगेगा। यात्रा सफल होगी। परिवार के लिए आप बहुत सारी शॉपिंग करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार सुख-सुविधा पर व्‍यय होगा। संतान चिंता का समाधान होगा। शांतिपूर्वक प्रयास को झटका लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम रहेगा। नए कार्य की रूप रेखा बनेगी। मन प्रसन्‍न रहेगा। वैवाहिक प्रकरण में सफलता मिलेगी। संतान के स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है।

webdunia
FILE
मकर- विद्यार्थियों को परिश्रम का उचित फल मिलेगा। व्यापार, नौकरी में प्रगति के योग बनेंगे। वाणी संयम रखें। सारा दिन अपने परिवार के साथ आनंदपूर्वक बिताना चाहेंगे। इससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। जमीन-जायदाद या फिर किसी कानूनी मसले पर बातचीत हो सकती है। कामकाज में अटकाव बना रहेगा। व्‍यय अधिक न करें। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। चिंतन अनुकूल रहेगा। हनुमान चालीसा का नित्‍य पाठ करें। कोर्ट-कचहरी के लंबित मामले आसानी से निपटेंगे।

कुंभ- आज आपका दिन बहुत अच्‍छा बीतेगा। करियर की दिशा में लाभकारी अवसर मिलेंगे। सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी कीमती चीज को खरीदने का मन करेगा। कई दिनों से आप जिस समस्‍या का सामना करते आ रहे हैं, उसे बातचीत के माध्‍यम से दूर करने का प्रयास करें। समय खास पक्ष का रहेगा। आपसी सलाह से काम तय होगा। आर्थिक मजबूती बनेगी। संपन्‍नता एवं सुरक्षा को लेकर चिंतन होगा। आमोद-प्रमोद में समय व्‍यतीत होगा।

मीन- बुद्धि चातुर्य से काम तय होगा। नौकरी, रोजगार में नई संभावना लाएंगे। विशेषज्ञों की सलाह से किए निवेश में लाभ होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। ईश्वर में विश्वास बढ़ेगा। आप पर क्रोध हावी हो सकता है। गुस्‍से में अपने किसी प्रियजन को चोट पहुंचा सकते हैं। इसलिए सलाह है कि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्‍यथा नुकसान आपका ही होगा। सुविधा में कमी आएगी। परिवार में निकटता बढ़ेगी। परिवार में सामंजस्‍य बनाए रखें। यात्रा में सावधानी अपेक्षित है। प्रसन्‍नता रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi