Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

18 अक्टूबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

आज का दिन कैसा होगा आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें 18 अक्टूबर 2012
FILE

मेष- व्यावसायिक दृष्टि से दिन की शुरुआत ठीक रहेगी। बौद्धिक अस्थिरता दूर होगी। मित्रों से सहयोग एवं लाभ मिलेगा। संतान पक्ष का सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद होगा। मौसम के अनुसार स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज का दिन अच्छा बीतेगा। धन के लिए परिजनों की मदद लें। शाम में दुखद समाचार से परिवार में उदासी का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य में अचानक खराबी आएगी। पारिवारिक विवाद को टालें। समय कड़वा रहेगा। बचते-बचते कलह व हानि का डर रहेगा।

वृषभ- परिवार में किसी के विवाह की चर्चा से खुशी। व्यापार में अनायास लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत। पत्नी से सहयोग रहेगा। बुद्धि चातुर्यता से काम तय होगा। आर्थिक मजबूती बनने लगेगी। निजी संबंध सुधरेंगे। सुख-समृद्धि में अभिवृद्धि होगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद बन सकता है। वाहन चलाते समय यथेष्ट सावधानी व सतर्कता वांछनीय है। आज मित्रों से लेन-देन देखकर करें। मनोरंजक कार्यों की ओर ध्यान बढ़ेगा। अच्छे समय का इंतजार समाप्त होगा। लाभ के योग बन रहे हैं। जो काम हाथ में है, पहले उसे संपन्न करें। यात्रा सुखद तथा अनुकूल रहेगी।

मिथुन- आज का‍ दिन आप जैसा चाहते हैं, वैसा ही व्यतीत होगा। नौकरी में पदोन्नति से खुशी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान के कार्य व्यवहार से खुशी। विशिष्टजनों का सहयोग रहेगा। शेयर बाजार में निवेश के परिणाम हित में रहेंगे। वरिष्ठों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा समाधानकारक रहेगी। सामा‍जिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। आगे सुविधा नहीं मिल पाएगी। जेब पर भार पड़ेगा। संबंध में कड़वाहट उभरेगी। श्रम एवं प्रयास करते समय सावधानी रखें। लाभ प्राप्त होगा। अनावश्यक विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें।

कर्क- नौकरी में पदोन्नति का योग। पारिवारिक आयोजन में व्यस्तता। नौकरी में रुके पैसे प्राप्त होने से खुशी होगी। परिश्रम का लाभ मिल जाएगा। कारोबारी विस्तार मानस बनेगा। रुका काम बना लेंगे। आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। पारिवारिक सुख की प्रा‍प्ति होगी। ऐश्वर्य एवं विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा। रिश्तेदारी में अपने विचार कम से कम रखें। अत्यधिक वाचालता नुकसान करवा सकती है। किसी की प्रकार की परेशानी क्यों न हो, उसका डटकर मुकाबला करें। सामाजिक कार्य की प्रशंसा होगी।

सिंह- आज का दिन लाभदायक सिद्ध होने जा रहा है। दैनिक कार्यों में नियमितता आएगी। स्वास्थ्य सुखद एवं उत्साहवर्धक रहेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। दिन अनुकूल। ‍परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। नौकरी में अधिकारी कार्य से खुश होंगे। पुरानी बाधा दूर होगी। आगे के लिए योजना तय होगी। तयशुदा काम बना लेंगे। शुक्र शुभ होने से पारिवारिक समस्या का निदान होगा। कार्यालय में अचानक व्यस्तता बढ़ सकती है। वाहनों के उपयोग में नियमों का ध्यान रखें।

कन्या- आय के नए स्रोत की प्राप्ति से हर्ष। कार्य समय से होने की खुशी। व्यस्तताओं से मानसिक थकावट रहेगी। आमोद-प्रमोद में धन खर्च होगा। मेल-मिलाप बना रहेगा। अनावश्यक मामलों-कार्यों में धन व्यय होगा। व्यवसाय में विशेषकर ‍अधिक प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। मित्रों एवं कुटुम्बियों से विवाद दूर होगा। आज मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। ‍वरिष्ठों में सोच-समझकर पैसा खर्च करें। भाग्य आपके साथ है। दोपहर बाद समय अधिक पक्ष का बनेगा। बाहरी विवाद सुलटारा होगा। ईमानदारी से काम करेंगे तो सफलता जल्दी मिलेगी। आज आप जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक तरह से करेंगे।

तुला- अनुकूल समाचार से उत्साह में वृद्धि होगी। सुखद यात्रा का योग बनेगा। नई संपत्ति क्रय की संभावना बढ़ेगी। लाभ मिल जाएगा। श्रेष्ठजनों की सहायता से भाग्योदय का अवसर मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में यश मिलेगा। सुख-समृ‍द्धि में अभि‍वृद्धि होगी। कार्य सफल होगा। अपने ‍वरिष्ठों से व्यर्थ की बहस न करें। दोपहर बाद अनर्गल प्रवृत्ति उभरेगी। संसाधन की कमी रहेगी। छोटी-छोटी खुशियां बड़े तनाव को भी कम कर देती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ज्वलनशील पदार्थों के उपयोग से बचें।

वृश्चिक- शुभ लाभप्रद समय रहेगा। आर्थिक मजबूती बनी रहेगी। जमीन-जायदाद लाभ मिल जाएगा। नौकरी संबंधी प्रयासों के लिए दिन शुभ एवं अनुकूल रहेगा। मित्रता उपयोगी रहेगी। आपके लिए लाभदायक अवसर मिलेंगे। समय व धन के सही उपयोग से लाभ की खुशी होगी। वरिष्ठों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज का दिन बहुत अच्छा है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो नुकसान नहीं होगा। सायंकाल में परिवार में पुत्र के व्यवहार से कलह की स्थिति रहेगी। नौकरी में अधिकारी असंतुष्ट रहेंगे। विवाद को टालें। कानून से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं।

धनु- सुख-सम्मान एवं वैभव वस्तुओं की प्राप्ति होगी। नवीन योजनाओं का विस्तार होगा। संयम रखें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। मन की प्रसन्नता से कार्य पूर्ण होने में प्रगति होगी। सकारात्मक सोच व कार्य से सफलता मिलेगी। घर में धार्मिक आयोजन से व्यस्तता रहेगी। धन की व्यवस्‍था आसानी से हो सकेगी। सामाजिक कार्य में व्यस्तता रहेगी। सुबह का परिश्रम लाभ दिलाएगा। कारोबारी समझौता होगा। नवीन काम में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों की पूर्ति होगी। कुछ विशेष खाने की इच्छा रहेगी। समय अनुकूल है। शेयर बाजार से दूर रहें। मिल-जुलकर काम करने में आसानी होगी।

मकर- शुभ सूचना मिलेगी। शेयर बाजार में निवेश सलाह लेकर करें। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य सलाह लेकर करें। लाभ की दृष्टि से समय ठीक चल रहा है। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य में व्यस्तता रहेगी। सुखद समाचार से खुशी होगी। कड़वे समय में सुधार आएगा। चौकन्ने होकर काम कीजिए। सुबह-सवेरे कड़वाहट उभरेगी। स्त्री-संतान के प्रति चिंता रहेगी। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। उदर विकार एवं नेत्र पीड़ा रह सकती है। वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें।

कुंभ- नवीन वस्तु या वाहन का योग बनेगा। आज भाग्य भी आपका साथ दे रहा है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक चिंता दूर होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में खटास रहेगी। कामकाज के प्रति अरुचि रहेगी। आलस्य को त्यागें। व्यावसायिक समस्या का सरलता से समाधान होगा। आर्थिक लाभ एवं उन्नति का योग है। मित्रों की मदद अध्ययन में ‍आत्मविश्वास बढ़ाएगी। जनसेवा के कार्य में किसी की मदद से फायदा होगा। कुछ नया करने के लिए समय ठीक चल रहा है। कार्य समय से पूर्ण होने की प्रसन्नता रहेगी। आलस्य से नुकसान होगा। सामने वाला विरोध में उभरेगा।

मीन- ‍परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। दिन अनुकूल समाधानकारक रहेगा। तयशुदा काम बना लेंगे। व्यवसाय के स्वरूप में परिवर्तन होगा। पत्नी के सहयोग से खर्च की पूर्ति। मानसिक शांति रहेगी। मेल-मिलाप से उत्साह बना रहेगा। कारोबारी विस्तार मानस बनेगा। नवीन प्रयासों के प्रति उदासीनता रहेगी। संयम से काम लें। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। सट्टात्मक व्यवसाय में हानि हो सकती है। किसी पर भरोसा करने का यह सही समय नहीं है। जो भी काम करें, वह अपने बलबूते पर ही करेंगे तो ठीक होगा। शत्रुओं के कारण दौड़धूप निरंतर होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi