मेष- आय के नए साधन बनेंगे। रुका धन प्राप्त होने से धन संग्रह बढ़ेगा। नौकरीपेशा वाले जातक को वेतन संबंधी मामलों में लाभ होगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। निजी हित आसानी से तय होगा। संतान की चिंता का समाधान मिलेगा। दूसरों के मामले में बेवजह हस्तक्षेप न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कामकाज तय होगा। दूसरों के प्रति आदर का भाव रखें। विशिष्टजनों का सहयोग मिलेगा। मित्र वर्ग संतुष्ट रहेगा। मानसिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगी।
वृषभ- नया कार्य करेंगे, जो लाभदायी साबित होगा। बाहरी सहयोग से काम तय होगा। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा। प्रणय प्रसंगों में मिली सफलता से मन उत्साहित रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में तरक्की होगी। निवेश बढ़ेगा। रचनात्मक काम होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में मनोविनोदपूर्ण वातावरण बनेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। दूर की यात्रा हो सकती है। सामाजिक सेवा में वृद्धि होगी। अपनी गरिमा का ध्यान रखें। मन चंचल रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। चोरों से सतर्क रहें। सुविधा में कमी आएगी।
मिथुन- धनलाभ हो जाने से कई कार्य बन जाएंगे। सामाजिक कार्यों से यश, सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ में वृद्धि होगी। नौकरों पर ज्यादा भरोसा न करें। कारोबारी नीति को सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। ईश्वर में विश्वास बढ़ेगा। आशानुकूल काम बना लेंगे। लाभ मिलने के आसार रहेंगे। परिश्रम से अधिक लाभ प्राप्त होगा। प्रतिस्पर्धा में लाभ होगा। सायंकाल के समय प्रियजनों के कारण पीड़ा हो सकती है। व्यय भार होगा। निजी काम बनेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं में विघ्न बाधा उपस्थित होगी।
कर्क- संतान संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कानूनी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से दूर रहें। संपत्ति के विवाद में न पड़ें, वरना हानि उठाएंगे। लेखन, अध्ययन के प्रति रुचि रहेगी। अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा। उदर विकार या उच्च रक्तचाप परेशान कर सकता है। परिश्रम पूरा होगा। बराबर लाभ मिलने से उत्साहित बने रहेंगे। रोजमर्रा का काम बना लेंगे। पदोन्नति तथा अर्थ प्राप्ति हो सकती है। अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगे। संतान के व्यवहार से गर्व का अनुभव होगा।
FILE
सिंह- इच्छानुसार सभी कामकाज बनेंगे। कार्यक्षेत्र में वांछित सफलता मिलेगी। लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। घर में वैवाहिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। संतान की तरक्की होगी। शिक्षा से संबंधित कार्यों के लिए दिन शुभ है। प्रतियोगिता व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। आगे की योजना तय होगी। अज्ञात भय एवं चिंता रहेगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। ग्रहोंनुकूलता का लाभ मिल जाएगा। बिखरा काम समेट लेंगे। भूमि एवं भवन विषयक आपके योग प्रबल हैं। पैतृक भूमि से लाभ होगा। किसी भी मामले में जिद हानिकारक हो सकती है।
कन्या- निजी दायित्वों की पूर्ति होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। आर्थिक मामलों में अवरोध आएंगे। विद्यार्थियों को परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। संतान के कार्यों की चिंता बढ़ेगी। अर्थ पक्ष कमजोर रहेगा। अनर्गल विवाद से हटकर व्यय होगा। जीवनसाथी का वैचारिक मतभेद होगा। व्यापारिक लाभ होगा। संपत्ति के कार्य उलझ सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक स्िथति मजबूत होगी। घरेलू कारणों से मन परेशान रहेगा।
तुला- धन का सही उपयोग कर पाएंगे। योजनाबद्ध रूप से काम तय होगा। लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। प्रगति व कार्य बन जाने की खुशी होगी। आवास की समस्या हल होगी। संतान पर नजर रखें। शत्रु अपने प्रयासों में सफल नहीं होंगे। माता की चिंता रहेगी। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण, पदोन्नति मिलेगी। जोखिम के कार्यों को टालना हितकर रहेगा। शुभ संदेश प्राप्त होगा। अध्ययन में मन लगाएं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। प्रसन्नता रहेगी। खानपान की अनियमितता बनी रहेगी। अर्थ मजबूत बनेगा। शारीरिक कष्ट होगा।
वृश्चिक- शुभ लाभप्रद समाचार मिलेगा। महत्व का काम तय होगा। व्यापार सामान्य चलेगा। बाहरी मदद मिल जाएगी। महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। मानसिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगी। विशिष्टजनों से समाचार मिलेगा। नए कार्य को करने की योजना बनाएंगे। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। कीर्ति बढ़ेगी। लाभ होगा। पत्र मिलेगा। जमीन-जायदाद के कार्य बनेंगे। सायंकाल के समय अनिश्चितता का वातावरण रहेगा। चिडचिड़ाहट, क्रोध के कारण संबंधों में अंतर आएगा। कामकाज में मन नहीं लगेगा।
धनु- परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेगा। यात्रा करनी पड़ेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्थायी संपत्ति क्रय के योग बनेंगे। कार्यों में विलंब से अशुभ समाचार मिल सकता है। बोलचाल में संयम बरतें। कारोबारी काम में रुचि का अभाव रहेगा। आजीविका प्रयासों में सफलता मिलेगी। माता-पिता का सुख मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के सहयोग से प्रसन्नता आएगी। भाग्य बलवान है। स्वास्थ्य सुधरेगा। दांपत्य जीवन सुखद। धैर्य रखें। लाभ होगा।
मकर- सामाजिक प्रभाव रहेगा। रुके हुए काम शीघ्र पूर्ण होंगे। मित्रों एवं अधिकारियों की मदद मिलेगी। अतिथि के आने की संभावना है। स्थायी एवं अन्य साधनों की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्य बनेगा। भेंट की प्राप्ति संभव है। व्यापार में लिए निर्णय लाभकारी रहेंगे। अपने खान-पान का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में गलतफहमी दूर होगी। परस्पर खींचतान का माहौल रहेगा। बिगड़े व अधूरे कार्य होंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होंगे। भावनात्मक निर्णय से मानसिक संतोष होगा। बनते काम में बाधा उभरेगी।
कुंभ- परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा। भाग्य का पूर्ण साथ होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। भागीदारी के कामों में आपके फैसलों को महत्व मिलेगा। वाणी पर संयम जरूरी है। रुका पैसा मिलेगा। मौज-शौक, मनोरंजन में समय कटेगा। प्रेम-रोमांस में निकटता रहेगा। साझा भाव रहेगा। लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण होंगे। आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी। दैनिक कार्य में व्यवधान आ सकता है। निजी पुरुषार्थ बना रहेगा। सम्मान में वृद्धि होगी। रोगी स्वस्थ होंगे। दूरगामी परिणाम सामने आ सकता है।
मीन- आय-व्यय का नवीन स्रोत बनेगा। धन-संपन्नता रहेगी। मित्र मिलेंगे। जोखिम के कामों में मिली सफलता से मनोबल बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी, पर मन में उत्साह नहीं होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। शासकीय पक्ष आपके अनुकूल रहेगा। इच्छानुसार सभी कामकाम बनेंगे। दूरगामी परिणाम आपके पक्ष में होंगे। साहसिक पराक्रम होगा। जमीन-जायदाद का विस्तार होगा। विशेष सफलता अर्जित होगी। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। विवादित मामला सुलझा लेंगे।