Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

19 जून 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें आज का भविष्य
FILE

मेष- आज मांगलिक आयोजन में शामिल होंगे। आप अपने वित्‍तीय निर्णयों को लेकर अनिश्चित रहेंगे। इस मामले में विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आपका विश्‍वास सभी कठिनाइयों को दूर कर देगा। कड़वे समय में सुधार आएगा। मांगलिक प्रसंग बनेगा। दान-पुण्‍य में व्‍यय होगा। प्रतिकूलता से न घबराएं। हनुमान चालीसा के पाठ नित्‍य पाठ से कार्य सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। संतान के कार्यों के लिए समय देना होगा। वाहन, मशीनरी के काम सावधानी से करें।

वृषभ- आज के दिन व्यापार के कार्य से की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धन का निवेश विशेषज्ञ की सलाह से करेंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। किसी देवस्थान में अपना मस्तक टेकें और भगवान को अपनी जिंदगी की दिशा तय करने की प्रार्थना करें। आपको अपनी परेशानियों का अहसास होगा। इसके साथ ही आपके मन की शांति भी मिलेगी। शुभ समाचार का संचार होगा। लाभ का सौदा हाथ आएगा। कार्यस्थल पर लाभप्रद जिम्‍मेदारी मिल जाएगी। परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। समझदारी से काम लें। सहयोगी आपकी मदद करेंगे।

मिथुन- आजीविका क्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जरूरी कागजात संभालकर रखें। निर्णय समय पर लेंगे। आपको अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। आज आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है।। अपनी सारी संपत्ति का ध्‍यान रखें। व्‍ययभार बढ़ जाएगा। पुराना रोग उभर सकता है। आगे की योजना तय होगी। सामाजिक संबंधों से लाभ होगा। रूके कार्य पूर्ण होंगे। सुंदरकांड के पाठ से लाभ होगा। अधीनस्थों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क- विद्यार्थियों को परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। सरकारी कामों में लापरवाही न बरतें। घरेलू उपयोग की वस्तुएं क्रय करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम रह सकता है। भावनात्‍मक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। किसी प्रिय व्‍यक्ति जिसके लिए आपने बहुत त्‍याग किया है। वह आपका अपमान कर सकता है। घरेलू विवादित मामलों में सुधार होगा। लाभप्रद जिम्‍मेदारी मिलेगी। पुरानी हानि की भरपाई होगी। सादगी से जीवन जिएं। वैवाहिक गतिविधियों में सम्मिलित हो सकते हैं। अनुकूलता प्राप्‍त होगी।

सिंह- आज के दिन दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। किसी ऐसे व्‍‍यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके अतीत का हिस्‍सा है। कार्यक्षमता में कमी के कारण समय पर काम नहीं हो पाएंगे। मनोबल कमजोर होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। जो लोग आपसे ईर्ष्‍या करते हैं, उनसे खुद की रक्षा करना जरूरी है। कारोबारी दबाव में कमी आएगी। निजी हित साधने में आसानी होगी। आय का नवीन मार्ग बनेगा। आध्‍यात्मिक उन्‍नति के द्वार खुलेंगे। प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त होगी। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कन्या- व्यावसायिक गोपनीयता बनाए रखें। आशा से अधिक सफलता मिलने से हर्ष होगा। संतान अपने क्षे‍त्र में अच्‍छा प्रदर्शन करेगी। जोखिम के काम में लाभ होगा। किसी अनुभवी व्‍यक्ति से सलाह मिलेगी। उस सलाह का सही उपयोग करें। आपकी बुद्धिमता का स्‍तर बहुत ऊंचा रहेगा। लाभ का सौदा हाथ में आएगा। आपसी सलाह से उलझन दूर होगी। आय का नवीन स्‍त्रोत बनेगा। मन प्रसन्‍न रखें। सहयोगियों से मदद लें। साझेदारी से काम बनेगा। दूरगामी योजना से प्राप्ति होगी। किसी भी खास कार्य से पहले अपने अंतर्मन की सुनें।

तुला- पदोन्‍नति की संभावना बनेगी। रोजमर्रा का काम तय होगा। कार्यक्षेत्र में मिली असफलता से मन खिन्न रहेगा। किसी से विवाद, मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मित्रों से भेंट होगी। आज शांति और सद्‍भावना से भरा दिन साबित होगा। अच्छी भावनाओं के कारण प्रियजनों के जीवन में भी खुशी और उत्‍साह भर देंगे। सेवा संबंधी उलझनें दूर होंगी। वैवाहिक प्रकरणों में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा योग। सम्‍मान की प्राप्ति होगी। व्‍यापार में उन्‍नति के नए अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। कानूनी कार्यों में यश, सफलता मिलेगी। नौकरी में अनचाहे स्थानांतरण के योग बनेंगे। आसपास के लोगों से आपसी समझदारी की वजह से किसी से अनबन हो सकती है। इसके बावजूद आप खुश रहेंगे। आपसी हित साध लेंगे। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा। धैर्यपूर्वक कार्य करें। आप भाग्‍यवान हैं। सफलता आपको जल्‍द मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा।

धनु- व्यापार में नवीन योजनाओं का श्रीगणेश होगा। प्रयास से रुका धन मिलेगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान दें। आज अकेलापन महसूस करेंगे। अपने आसपास के लोगों से बचकर रहें, कोई ऐसी न बात कह दें, जिससे आपको बुरा लगे। किसी की कहीं बातों को दिल पर न लें। पुरानी बाधा दूर हो जाएगी। हित साधने में आसानी रहेगी। दूरदराज क्षेत्र की यात्रा प्रसंग बनेगा। प्रतिष्‍ठा प्राप्त होगी। अतिथि आगमन से हर्ष होगा। शारीरिक कष्‍ट से मुक्ति मिलेगी। धर्म मार्ग में रूचि बढ़ेगी।

webdunia
FILE
मकर- किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। राजनीतिक वर्चस्व एवं प्रभाव बढ़ेगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। घर में सुख-शांति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज प्‍यार से भरा दिन साबित होगा। अपने प्रिय के साथ ज्‍यादा से ज्‍यादा समय व्‍यतीत करें। अपने रिश्‍ते को आगे बढ़ाने के लिए समय अच्छा है। पार्टरनशिप में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आय कम व्‍यय अधिक रहेगा। पुरानी गलती उभरने का डर रहेगा। आज मौन रहना लाभकारी रहेगा। सावधानी से कार्य करें। सफलता अवश्‍य मिलेगी।

कुंभ- व्यापार में समय पर लिए फैसलों से लाभ होगा। धार्मिक आयोजनों में समय देंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। दिन का पहला भाग कठिनाई भरा होगा। दोपहर बाद कार्य करने की गति धीमी रहेगी। हालांकि जैसे-जैसे दिन बीतता जाएगा, वैसे-वैसे आप आशा से अधिक सफलता हासिल कर लेंगे। धैर्यपूर्वक काम करें। पूर्व में किया गया परिश्रम लाभ दिलाएगा। तालमेल व समन्‍वय बना रहेगा। अपने हित का लाभ मिलेगा। आनंदपूर्वक समय बीतेगा। धैर्य से सभी कार्य करें, लाभ जरूर होगा। अतिथि आगमन से प्रसन्‍नता होगी।

मीन- कार्यस्थल पर नए एवं लाभकारी अनुबंध होंगे। व्यापार में लाभ अधिक होगा। पहले से अधिक धन संग्रह बढ़ेगा। दूसरों की आलोचना न करें। नए आर्थिक सौदे करने के लिए दिन उपयुक्‍त है। बच्‍चों से संबंधित कोई अच्‍छी खबर सुनकर मन प्रफुल्लित रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के पास नौकरी के अच्‍छे प्रस्‍ताव आएंगे। पुरानी योजनाओं का विस्‍तार ह‍ोगा। रोजमर्रा का काम तय हो जाएगा। मेल-मिलाप का लाभ मिलेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi