मेष- आज आय का नवीन स्रोत बनेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। हर्ष रहेगा। खास लाभ का समय बना रहेगा। आशानुकूल काम बना लेंगे। नवीन अनुबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यावसायिक कार्यों के प्रति अनुकूलता रहेगी। व्यावहारिक संबंधों में सुधार होगा। स्थायी संपत्ति के काम में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुराने रोग उभर सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। रोजगार में वांछित लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार की जरूरतें पूरी कर सकेंगे। दानधर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। जोखिम के कार्य सावधानी से करें।
वृषभ- मांगलिक कार्यों में सहभागिता होगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। यात्रा हो सकती है। खास लाभ मिल जाएगा। आपसी सलाह से काम बनता चला जाएगा। खानपान की अनियमितता रहेगी। वैभव-विलासिता की स्थिति सुदृढ़ होगी। समस्या से निपटने के लिए आमूलचूल परिवर्तन करें। खानपान में अनियमितता महंगी पड़ेगी। राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ सकेगा। संतान के भविष्य की चिंता होगी। व्यापार में आने वाली बाधाओं से निराशा बढ़ेगी। स्त्री पक्ष की चिंता दूर होगी। अपमानजनक स्थिति में गुजरना पड़ेगा। समय में सुधार आएगा।
मिथुन- आज आपको पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों के कार्यों में सहयोग से आत्मबल बढ़ेगा। विवाद से तनाव उभरेगा। कार्य व्यवसाय में सही फैसला ले पाएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में उपलब्धि मिलेगी। अचानक विरोधियों के व्यवहार में परविर्तन पर गौर करें। पुराना रोग उभर सकता है। मांगलिक कार्यों पर विचार- विमर्श होगा। मित्रता उपयोगी रहेगी। खानपान की अनियमितता रहेगी। दोपहर बाद कार्यक्षेत्र में बाधाएं परेशान करेंगीँ समय नकारात्मक बना रहेगा। यात्रा में सावधानी रखें। शत्रु पक्ष परेशान कर सकते हैं।
कर्क- सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। साझेदारी के कामों में यश, सफलता मिलेगी। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। कानूनी फैसले आपके हक में होंगे। बाहरी तालमेल बना रहेगा। शिक्षा संबंधी कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में लाभ होगा। संतान की समस्या पर ध्यान दें। व्यवहारकुशलता का लाभ मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम-रोमांस में मिठास रहेगी। मानसिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।
सिंह- पद-पतिष्ठा मिलेगी। अचानक धनलाभ होगा। यश मिलेगा। महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी। कठोर परिश्रम करना होगा। परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। कार्यकुशलता से पूर्ण संतोष रहेगा। समस्याओं के उचित समाधान मिलेंगे। लोगों के बहकावे में न आकर स्वविवेक से काम लें। रुका धन मिलेगा। आर्थिक मजबूती रहेगी। लाभप्रद जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद से मन व्यथित होगा। तनाव रहेगा। विवादास्पद मामला पक्ष में सुलझेगा। घरेलू वातावरण अशांत होगा। अनावश्यक विवादों को टालें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
FILE
कन्या- उत्तरदायित्वों की पूर्ति होगी। मनोरंजनक स्थल की सैर होगी। मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। लाभप्रद जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल में चल रही झंझटें दूर होंगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। शाम के समय मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी। पिता से तनाव रह सकता है। जीवनसाथी की उन्नति में सहभागी बनेंगे। विशेष उत्साह का वातावरण रहेगा। कामकाज बनते-बनते रह जाएंगे। पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। रोजगार पर ध्यान देना होगा। मेहनत का फल कम मिलेगा। अपनों से विरोध बना रहेगा। परेशानी से तनाव बना रहेगा।
तुला- शुभ समाचार संचार होगा। मांगने पर मदद मिल जाएगी। परोपकारी कार्यों में समय और धन दोनों देंगे। आजीविका में नए प्रस्ताव आएंगे। संतान से अपेक्षाएं बढ़ेंगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें। चालू काम आसानी से तय होगा। वाणी व्यवहार का सुख मिलेगा। निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन के संबंध में चिंता रहेगी। मांगलिक कार्यों में व्यय होगा। अनावश्यक विवादों को टालने का प्रयास करें। समय साधने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक- आज का दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिन अच्छा है। बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। प्रयास करने से समस्याओं का हल निकलेगा। आपसी सलाह से काम बना लेंगे। राजनीतिक कामों में रुझान बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। योजनाबद्ध काम तय होगा। पदोन्नति की संभावना बनी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। किसी अनावश्यक विवादों को टाल देना उचित। कार्य शत-प्रतिशत परिणाम देंगे। रुका धन वापस मिल सकेगा। जोखिम के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लें, सफलता मिलेगी।
धनु- धन-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्थिति का पूरा लाभ ले पाएंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। परिश्रम के साथ लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी उपलब्धियों पर खुश होंगे। खरीद-फरोख्त से बचें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। आत्मविश्वास एवं मनोबल बना रहेगा। व्यापार में आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। आगे की योजना तय होगी। बाहरी समन्वय बना रहेगा। माता-पिता का सुख मिलेगा। संतान पक्ष को प्राथमिकता देना होगी। यात्रा में कष्ट हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। आलस्य को त्याग कर कार्य करें।
मकर- आज का दिन अनुकूलता से युक्त है। राज्यपक्ष में महत्व व जवाबदारी के कार्य मिल सकेंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। रास्ता तय करना आसान रहेगा। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा। व्यापारिक संभावनाएं बढ़ेंगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। साहसिक कार्यों की पूर्ति होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पद व प्रतिष्ठा से संतोष रहेगा। अधीनस्थों का सहयोग मानसिक शांति देगा। हानि की भरपाई होगी। आय में वृद्धि व लाभ के योग हैं। समय का दुरुपयोग न करें। कार्य की अधिकता रहेगी।
कुंभ- आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि और धन के उपयोग से सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति के काम निर्विघ्न संपन्न होंगे। व्यक्तिगत मामलों में सावधानी रखें। ईश्वर में विश्वास बढ़ेगा। बाहरी तौर पर मदद मिल जाएगी। आर्थिक विस्तार होगा। पुराने रोग में सुधार आएगा। राज्यपक्ष से रोजगार की प्राप्ति होगी। विवाद में विजय मिलेगी। राजनीतिक लोगों का कद बढ़ेगा। संबंधित अधिकारी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। वस्तुएं संभालने को प्राथमिकता दें। बुजुर्ग महिला की सलाह लाभदायक रहेगी।
मीन- भाग्य के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। आर्थिक मामलों को प्राथमिकता से सुलझाना होगा। व्यावसायिक अवसर बढ़ेंगे। लेन-देन की पूर्ति हो सकेगी। कारोबारी शैली की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य सुधरेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। नवीन योजनाओं का विकास होगा। बुजुर्गों की सलाह उपयोगी रहेगी। अपेक्षाकृत कार्यों में सहयोग रहेगा। पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी। निवेश के फायदे आगे आने वाले समय में मिलेंगे। पारिवारिक विवादों का हल निकलेगा। विरोधी गतिविधि पर अंकुश लगेगा। व्यापार में नई योजना क्रियान्वित होगी।