Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

21 जनवरी 2013 : क्या कहती हैं आपकी राशि

दैनिक राशिफल : क्या कहते हैं आज आपके सितारे...

Advertiesment
हमें फॉलो करें 21 जनवरी 2013

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी

मेष- भविष्य संबंधी सभी योजनाओं को इस समय स्थगित रखिए अन्यथा उसमें असफलता का सामना करना पड़ सकता है। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। मूली का सेवन करें।

आगे पढ़े वृषभ राशि,



वृषभ- युवा वर्ग उत्साह से भरा होगा। अपने दैनिक कार्यों में मन लगाएं। अध्ययन में लगे रहेंगे और अपने गुरुजनों का सम्मान करेंगे। दिनचर्या आमोद-प्रमोद से भरी रहेगी। काजू का सेवन करें।

आगे पढ़े मिथुन राशि,



मिथुन- वाहन आदि विशेष संभलकर चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। दिन आराम से व्यतीत होंगे। मित्र वर्ग रोजगार व व्यवसाय में विशेष सहायता करेंगे, काम बनेंगे। लौकी का सेवन करें।

आगे पढ़े कर्क राशि के बारे में,



कर्क- भाग्य का‍ सितारा प्रबल है। विदेश यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के योग बनेंगे। विशेष खुशी का माहौल बनेगा। मैथी का सेवन करें।

आगे पढ़े सिंह राशि,



सिंह- अधिकारी वर्ग से विशेष अनुग्रह की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग उत्तम होगा। धन प्राप्ति के योग हैं। शारीरिक श्रम अधिक तथा लाभ कम रहेगा। इमली का सेवन करें।

आगे पढ़े कन्या राशि,



कन्या- शत्रु वर्ग नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, परंतु सफल नहीं होंगे। विजय आपकी ही होगी। व्यापार व रोजगार में मन लगाना हितकारक है। अदरक का सेवन करें।

आगे पढ़े क्या कहती हैं तुला राशि,



तुला- किसी तर्क-वितर्क में पड़ने से बचें। कार्यक्षमता अनुकूल होते हुए भी विफल होगी। विरोधी तत्व परेशान कर सकता है, सावधान रहें। सोच-समझकर कार्य करें। काजू का सेवन करें।

आगे पढ़े वृश्चिक राशि,



वृश्चिक- मानसिक विकार हो सकता है। स्वास्थ्‍य नरम रहेगा। उदर विकार होगा। इष्ट मित्र से आरोप व अशांति कष्टप्रद होगी, अत: मित्र वर्ग पर ज्यादा भरोसा न करें। अदरक का सेवन करें।

आगे पढ़े धनु राशि,



धनु- भाग्य का सितारा साथ देगा। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। बड़े-बड़े लोगों से मेल-मिलाप व समाज में प्रभुत्व-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समय अनुकूल है, लाभ उठाएं। मूली का सेवन करें।

आगे पढ़े मकर राशि,



मकर- तनावपूर्ण वातावरण कष्टप्रद होगा। धन का व्यय आय से अधिक होगा। संभालकर खर्च करें। इमली का सेवन करें।

आगे पढ़े कुंभ राशि के बारे में,



कुंभ- ‍परिजन से सोचे हुए काम पूरे होंगे। व्यापार व नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। अनायास किसी झगड़े में फंसने से बचिए। स्त्री वर्ग से भोग व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। लौकी का सेवन करें।

आगे पढ़े मीन राशि



मीन- शत्रु भय, मानसिक विषमताएं, शारीरिक कष्ट व विरोधी गुप्त रूप से तंग करेंगे। अनायास कष्ट, चिंता व मानसिक बेचैनी बनेगी। सतर्कता से कार्य करें। मैथी का सेवन करें

समाप्त










Share this Story:

Follow Webdunia Hindi