Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

21 दिसंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

दैनिक राशिफल : क्या कहते हैं आज आपके सितारे...

Advertiesment
हमें फॉलो करें 21 दिसंबर 2012

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी

FILE

मेष- व्यवसाय में आशा से अधिक लाभ होगा। घर के नवीनीकरण पर खर्च होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। जरूरत से ज्यादा किसी पर विश्वास न करें। चावल से बने पदार्थ खाएं।

वृषभ- भागीदारों तथा मित्रों से संबंधों में कटुता आ सकती है। कार्य व्यवसाय में परेशानी आ सकती है। मानसिक तनाव बना रहेगा। आर्थिक ‍अस्‍थिरता रह सकती है। मिष्ठान्न का सेवन करें।

मिथुन- भौतिक सुख-साधन बढ़ेंगे। जीवनसाथी से विवाद न करें। कार्यक्षेत्र का विस्तार करेंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान आसानी से हो पाएगा।

कर्क- नौकरीपेशा लोगों को नवीन पद की प्राप्ति होगी। कार्य में निश्चित सफलता मिलेगी। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यात्रा शुभ रहेगी। खसखस का सेवन करें।

सिंह- नवीन व्यवसाय, उद्योग की स्थापना कर लाभ कमाएंगे। आलस्य, प्रमाद से दूर रहें। प्रणय संबंधों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक विवाद दूर होगा। इलायची का सेवन करें।

कन्या- घरेलू समस्या हल होगी। आर्थिक मामले सुलझ जाएंगे। वाणी पर संयम जरूरी है। सोच की सकारात्मकता बनी रहेगी। भौतिक सुख बढ़ेगा। सींगदाने का सेवन करें।

FILE
तुला- व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। महत्वपूर्ण अनुबंध में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। गराडू का सेवन करें।

वृश्चिक- अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम-संबंधों में महत्वपूर्ण मोड़ आ सकता है। नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं। चोरों से सतर्क रहें। गेहूं से बने पदार्थ का सेवन करें।

धनु- योजनाबद्ध ढंग से कार्यों को पूर्ण करें। कठिन कार्य भी कम परिश्रम से पूर्ण हो सकते हैं। घरेलू समस्या का समाधान होगा। फैसले सोच-समझकर लें। काजू का सेवन करें।

मकर- विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में मान-सम्मान बना रहेगा। कार्य के प्रति उत्साह-उमंग रहेगा। आर्थिक लाभ रहेगा। सीताफल का सेवन करें।

कुंभ- घरेलू समस्या बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में लापरवाही नुकसानप्रद रहेगी। अपनी क्षमता से अधिक कार्य न करें। वाद-विवाद की स्थिति से बचें। यात्रा न करें। मावे का सेवन करें।

मीन- सोच-समझकर निर्णय लें। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। घर में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। शुभ समाचार मिलेगा। दही का सेवन करें।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi