Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

21 जून 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें दैनिक भविष्यफल
FILE

मेष- आज सफलता के प्रबल संकेत हैं। महत्व के काम समय पर होने से संतोष रहेगा। परिश्रम, प्रयास पूरा होगा। ठोस आश्वासन मिल जाएगा। व्यावसायिक संबंध सुधरेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेगा। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलेगी। व्यय कम करें। दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। मनोकामना पूर्ण होगी। संबंधों में मधुरता रहेगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। मनोरंजन, आमोद-प्रमोद के अवसरों की प्राप्ति होगी। साहस बढ़ेगा। व्यापार में सतर्कता रखकर कार्य करें।

वृषभ- शुभ समाचार संचार होगा। पारिवारिक कार्यों की अधिकता रहेगी। बाधित काम बनेगा। आर्थिक मजबूती बनी रहेगी। व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक नियोजन की बात बनेगी। परिवार की समस्या आपके प्रयास से हल होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ संदेश मिलेगा। निजी दायित्व पूर्ण होंगे। अनपेक्षित आगंतुकों के प्रति सावधानी रखें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के अवसर आएंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन खरीददारी से संबंधित कार्य हो जाएंगे।

मिथुन- भाग्य अनुकूल है। दोपहर बाद समय बदल जाएगा। पुरानी हानि भरपाई होगी। स्थान परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है। कंबल दान करें। नए उत्पाद में लाभ होगा। व्यावसायिक खींचतान रहेगी। लापरवाही से कार्य बिगड़ेंगे। लेन-देन, कर्ज से बचें। पारिवारिक असंतोष रहेगा। तात्कालिक कामकाज हो सकेंगे। सामाजिक कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। धार्मिक कार्यों की पूर्ति होगी। मीठा बोलें। धैर्य से काम करें। वैवाहिक प्रकरण में सफलता। शुभ यात्रा का योग प्रबल रहेगा।

कर्क- दिन लाभ-शुभ के कार्यों में व्यतीत होगा। योजना का विस्तार होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। अनुकूल स्थान पर पदस्थापना से मन प्रसन्न होगा। व्यापारिक सौदों में स्पष्टता आवश्यक रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। विवाद का निपटारा पक्ष में रहेगा। आपसी विवादों को तूल न दें। स्वयं के सोच से नुकसान की आशंका रहेगी। रोजगार संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अतिथि आगमन होगा। धार्मिक कार्य मनोबल बढ़ाने वाले होंगे। प्रमोशन संभव है। मनोबल में वृद्धि होगी।

सिंह- धन प्राप्ति के अवसर आएंगे। नौकरी राज्यपक्ष में स्थिति में सुधार होगा। मकान क्रय करने का योग बनेगा। सामाजिक कामों में भाग लेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य स्वास्थ्य में सुधार होगा। निजी ‍‍हित साधने में आसानी रहेगी। संतान चिंता समाधान मिलेगा। अध्यात्म सुख मिलेगा। उचित गुरु की तलाश पूर्ण होगी। तीर्थयात्रा भी संभव है। दूर गए मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्यों में रुचि रहेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संपन्नता प्राप्त होगी। सहयोगियों की सहायता मिलेगी। विशिष्टजनों के साथ मेलजोल बढ़ेगा।

कन्या- स्थानांतरण में लाभ का योग है। अचानक कोई सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। बाहरी सहयोग अपेक्षित रहेगा। विशेष महत्व के निर्णय, सौदे में लाभ होगा। वाहन, मशीनरी के काम सावधानीपूर्वक करें। संतान की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा। संतान के कार्यों में धन खर्च होगा। आहार-विहार में नियंत्रण नहीं रहेगा। मांगलिक कार्यों में व्यय होगा। आय के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सरलता अपनाएं। शिक्षा संबंधित ऋण की ‍प्रक्रिया पूर्ण होगी।

webdunia
FILE
तुला- दिन शुभ एवं अनुकूल रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं को प्रारंभ कर लाभ कमाएंगे। परिवार के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। शुभ लाभप्रद समाचार उत्साहित रखेगा। आर्थिक मजबूती रहेगी। आगे की योजना तय होगी। आपसी रिश्तों को महत्व देना होगा। राज्यपक्ष में सहयोग मिलेगा। सोचे हुए कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी। कामकाज की अधिकता रह सकती है। सत्य बोलें। सहायता प्राप्त करने से प्रकृति सहयोगी होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक- जमीन-जायदाद के अच्छे दाम मिल सकते हैं। अनुभवों का लाभ मिलेगा। कानूनी कार्यों में समय पर फैसला हो सकेगा। आजीविका में महत्वपूर्ण अनुबंध होंगे। दूसरों की आलोचना न करें। मिश्रित फलप्रद समय रहेगा। परिश्रम पूरा होगा। खोई वस्तु प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक विवादों से पीड़ा होगी। कामकाज की अधिकता रहेगी। आकस्मिक प्रवास से कष्ट होगा। मित्रता उपयोगी सिद्ध होगी। कल की सुविधा में कमी आएगी। भ्रमण में मन लगेगा। समाधानकारक वार्ता होगी। पदोन्नति के द्वार खुलेंगे।

धनु- शुभ समाचार का संचार होगा। आय का स्रोत बढ़ेगा। परिवार, कार्यक्षेत्र का वातावरण तनावरहित रहेगा। रुके धन के लिए किए प्रयास सफल होंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। लेखन-अध्ययन में रुचि रहेगी। अनावश्यक विवाद को टालें। साहस की वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में हानि मिलेगी या निर्णय पक्ष में नहीं होगा। समय का फायदा उठाएं। रुके काम बनेंगे। व्यापार में सफलता की संभावना है। पार्टनरशिप टूट सकती है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

मकर- अतिथि आगमन से प्रसन्नता होगी। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। पुराने परिचित से भेंट होगी। व्यापार के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। खानपान में अनियमितता ठीक नहीं। पुराना रोग उभरेगा। किसी से अनर्गल विवाद हो सकता है, विवादों को टाल दें। हितकर रहेगा। आय कम और व्यय अधिक महसूस होगा। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता का वातावरण होगा। ससुराल पक्ष से किसी का आगमन होगा। दूरगामी परिणाम प्राप्त होंगे। भ्रमण में समय व्यतीत होगा। वर्षा का आनंद लेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।

कुंभ- यश-सम्मान और दायित्व की प्राप्ति होगी। मित्र वर्ग सहयोग करेंगे। लाभ होगा। कामकाज में स्थान परिवर्तन संभव है। समस्याओं का समाधान आपके प्रयत्नों से हो सकेगा। विशेषज्ञ की सलाह से ही निवेश करें। स्वविवेक से काम बनेगा। मांगने पर सहयोग मिल जाएगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। अस्‍थाई नौकरी वालों को स्थिरता प्राप्त होगी। संतान के कारण भावनात्मक पीड़ा हो सकती है। मिलनसारिता से आपके सब काम अच्छे हो जाएंगे। प्रसन्नता रहेगी। देनदारी न बढाएं। कारोबारी दबाव में कमी आएगी।

मीन- सुखद एवं लाभदायक समाचार प्राप्त होंगे। मित्र वर्ग सहयोग करेंगे। सामाजिक मामलों में सहयोग करेंगे। व्यापार उद्योग में नए प्रयोग करके लाभ कमाएंगे। परिश्रम लाभ दिलाएगा। कारोबारी बिखराव समेट लेंगे। गिरवी रखी वस्तु वापस मिल सकती है। आगे की योजना तय होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। मतभेद में कमी आएगी। शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ होगा। धार्मिक सत्संग एवं मांगलिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रसन्नता और लाभ होगा। कर्म पर ध्यान दें। भाग्य अनुकूल है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi