Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

22 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

हमें फॉलो करें 22 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित

मेष- अस्वस्थता रहेगी। यात्रा हो सकती है। विवाद से क्लेश होगा। नई योजनाओं में रु‍चि बढ़ेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी।

कल्याणकारी उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ शुभ रहेगा।

देखें वीडियो.....





वृषभ- शत्रु नतमस्तक होंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय कार्यों में गति आएगी। व्यापार, निवेश, नौकरी में लाभ होगा।

कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- सुखों में कमी आएगी। चोट-दुर्घटना के योग हैं। विवाद से प्रतिष्ठा घटेगी। व्यापार-निवेश में जोखिम न लें।

कल्याणकारी उपाय- शिवजी का पूजन कर दूध का दान करें।

कर्क- सुख के साधन में हानि के योग हैं। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। ‍निवेशादि से लाभ होगा।

कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।

सिंह- पराक्रम से कार्य बनेंगे। संपत्ति के कार्य बनेंगे। निवेश, नौकरी, परीक्षा में सफलता मिलेगी। विरोधी शांत रहेंगे।

कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा का स्मरण शुभ रहेगा।

कन्या- शारीरिक कष्ट हो सकता है। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पकवान का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी सफल होंगे।

कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी का स्मरण शुभ रहेगा।

तुला- हानि, दुर्घटना के योग हैं। विवाद से क्लेश होगा। व्यापार मंदा चलेगा। जोखिमभरे कार्य टालें। धैर्य धरें।

कल्याणकारी उपाय- शिवजी का पूजन कर दूध दान करें।

वृश्चिक- पराक्रम वृ‍द्धि होगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। साक्षात्कार, परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।

धनु- पराक्रम से कार्य बनेंगे। संपत्ति के कार्य में लाभ होगा। निवेश से लाभ तथा साक्षात्कार में सफल होंगे।

कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा का स्मरण कर कार्य करें।

मकर- अस्वस्थता रह सकती है। यात्रा से लाभ तथा निवेश, व्यापार, परीक्षा में सफलता मिलेगी। अच्छे संयोग उपस्थित होंगे।

कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को नेवैद्य चढ़ाएं।

कुंभ- व्यय बढ़ने से क्लेश होगा। चिंता वृद्धि हो सकती है। जोखिम वाले कार्य टालें। हानि, दुर्घटना के योग हैं।

कल्याणकारी उपाय- शिवजी का पूजन कर दूध का दान करें।

मीन- रुका हुआ धन वापस आ सकता है, तकादा करें। निवेश से लाभ तथा परीक्षादि में सफलता हासिल होगी।

कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें








Share this Story:

Follow Webdunia Hindi