मेष- परिवार के बड़े व्यक्तियों के आशीर्वाद से लाभान्वित होंगे। व्यापार में नवीन योजनाओं का शुभारंभ संभव है। आय से ज्यादा व्यय न करें। भविष्य की चिंता, तनाव व भागदौड़ से परिपूर्ण दिनचर्या रहेगी। स्वजनों को कष्ट से चिंता बढ़ेगी। किसी मूल्यवान वस्तु खोने का डर है, अत: अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें। संतान की चिंता दूर होगी। यश व सम्मान प्राप्त होगा। ईश्वर की करुणा प्राप्त होगी। क्रियात्मक चिंतन रहेगा। अनुकूलता प्राप्त होगी। कामकाज में प्रगति होगी। निजी हित साध लेंगे। बाहरी दबाव में कमी आएगी।
वृषभ- आय के अन्य स्रोत मिलेंगे। भाग्य का सहयोग रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। दूसरों की आलोचना न करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हर्ष बढ़ेगा। परीक्षा या साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुधरेगी। ऐसा कोई कार्य बनेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संपन्नता बनी रहेगी। देवदर्शन का कार्यक्रम बनेगा। सुखानुभूति होगी। बाहरी दबाव से काम बना लेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
मिथुन- धैर्य और सूझबूझ से समस्याओं का हल निकालेंगे। अध्ययन, अध्यापन में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। चोरों से सतर्क रहें। दैनिक कार्यगति अनुकूल रहेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी एवं शारीरिक कष्ट होगा।
आर्थिक व्यावसायिक दिशा में किया गया कार्य सार्थक होगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। राजकीय क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता रहेगी। यश, कीर्ति, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजमर्रा के कामकाज में प्रगति होगी। नियमित प्रक्रिया से काम तय होगा।
कर्क- कोई भी वित्तीय फैसला विशेषज्ञ की सलाह से ही लें। कार्यक्षमता बढ़ने से सभी काम समय पर होंगे। घर में सुखद माहौल रहेगा। उन्नति, मान-प्रतिष्ठा एवं भौतिक सुख-साधन में वृद्धि होगी। मित्रों का समागम होगा। यथेष्ट सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। नवीन कार्यों की योजना पर विचार होगा। दैवीय अनुकूलता प्राप्त होगी। स्नेह एवं सम्मान प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। निजी हित साध लेंगे। अपनों का सहयोग मिल जाएगा। परिवार हित साध लेंगे।
सिंह- संतान के करियर एवं स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। कार्य व्यवसाय में अचानक परेशानी आ सकती है। कर्ज लेने से बचना चाहिए। अनायास सहारा मिलने से अस्थिरता हटेगी, परंतु पूर्ण अनुकूलता अभी प्राप्त नहीं होगी।
किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से विवाद होगा। मांगलिक कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। विरोधी वर्ग पराजित होगा। सुख प्राप्त होगा। देव दर्शन का कार्यक्रम बनेगा। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आनंद मिलेगा। कारोबारी दबाव में कमी आएगी। स्वविवेक से काम तय होगा। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा।
कन्या- व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रयास से रुका धन मिलेगा। अनावश्यक कामों से दूर रहें। सूझबूझ से कार्य बना लेंगे। खुशी का माहौल बनेगा। स्वजनों से भेंट होगी। यात्रा में सावधानी रखकर कार्य करें। व्यर्थ की परेशानी और तनाव से बचें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। मित्र आगमन होगा। लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य में सराहना होगी। उत्तरदायित्वों के निर्वाह से प्रसन्नता रहेगी। विवाद का निपटारा आसानी से होगा। रोजमर्रा का काम तय हो जाएगा। आय की नवीन स्रोत बनेगा।
तुला- आय के मुकाबले व्यय ज्यादा होने से निवेश की मात्रा कम होगी। व्यापार में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर में सुखद माहौल रहेगा। क्रोध से बचें, वरना हानि हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे। मातृपक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिथिलता रहेगी। कार्यों में व्यस्तता रहेगी। निजी पुरुषार्थ बना रहेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। धैर्य रखें। छोटी बातों पर विवाद न करें। बाहरी दबाव में कमी आएगी। स्वविवेक से काम तय होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृश्चिक- नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण, पदोन्नति के योग बनेंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा। संपत्ति संबंधी कामों में लाभ की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सुख मिलेगा। अपने प्रयास स्वयं के लिए परेशानी बनेंगे। अप्रिय चर्चा हो सकती है। अधिकारियों के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा। धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। मनोरंजक सुख सफलतादायक रहेगा, संयम रखें। आनंद के अवसर सुलभ होंगे। धन प्राप्ति होगी। अतिथिगणों का आगमन होगा। पुराना उलझा पैसा वसूल लेंगे। कारोबारी विस्तार होगा। चालू योजना तय होगी।
धनु- आर्थिक विवाद लेन-देन से परेशान रहेंगे। व्यवसाय में व्यर्थ की उलझनें बढ़ेंगी। पारिवारिक मामलों में आवेश पर नियंत्रण रखें। सतर्कता का लाभ मिलेगा। विरोधी परेशान करेंगे। उदर विकार व धनहानि हो सकती है। मामा पक्ष से लाभ होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों की प्राप्ति होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। साहस बढ़ेगा।
राजनीतिक वर्चस्व प्राप्त होगा। समृद्धि का अनुभव होगा। भ्रमण-मनोरंजन में मन लगेगा। चालू योजना का विस्तार होगा। रोजमर्रा का काम तय हो जाएगा।
मकर- व्यावसायिक कामकाज समय पर होने से राहत रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पिता का मार्गदर्शन, सलाह उपयोगी रहेगी। क्रोध, आवेश पर नियंत्रण रखें। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। शत्रु पक्ष निर्बल होगा। कार्य सरलता से बन जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। यात्रा में उठाईगीरों से सावधानी वांछनीय है। पूज्य व्यक्ति की चिंता रहेगी। धार्मिक आयोजन होगा। अनुकूल समय है। प्रयास सफल होंगे। नकारात्मक चिंतन न करें। आनंद रहेगा। आपसी समन्वय से काम बना लेंगे। संतान की चिंता का निवारण होगा। मेल-मिलाप बना रहेगा।
कुंभ- कार्यकुशलता बढ़ेगी जिससे अधिक लाभ कमाएंगे। जीवनसाथी के कार्यों से आपका सम्मान बढ़ेगा। वाहन, मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। यात्रा से लाभ एवं प्रयास सार्थक होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। आय स्रोत बनेंगे। संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी। व्यसनों से दूर रहें। व्यर्थ की परेशानियों से दूर रहें। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा। समृद्धि प्राप्त होगी। नई कार्ययोजना पर चिंतन रहेगा लाभ होगा। कारोबारी विस्तार होगा। उधारी वसूलने में आसानी रहेगी। स्वास्थ्य सुधरेगा।
मीन- व्यापार में नवीन अनुबंध होंगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। अनावश्यक कामों से दूर रहें। घर में सुख-शांति रहेगी। रुका धन मिलेगा। नए समाचार एवं नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। किसी निर्माण कार्य में व्यस्त होना पड़ेगा। किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेना पड़ेगा। माता-पिता का सहयोग रहेगा। नए लोगों के प्रति सतर्कता वांछनीय है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। प्रिय मिलन होगा। स्वागत सत्कार होगा। आमोद-प्रमोद में दिन व्यतीत होगा। पुराना रोग उभरने का डर रहेगा। सीमित संसाधन मिल पाएगा। व्ययभार बढ़ेगा।