मेष- राजकीय सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक समरसता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यक्तिगत कार्यों को प्राथमिकता दें। जायदाद संबंधी मामले निपटेंगे। व्यापार में विकास की संभावना बनेगी। खान-पान का ध्यान रखें। रुका धन मिलेगा। कारोबारी काम में परिवार की भागीदारी रहेगी। स्वास्थ्य सुधरेगा। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। पूरा दिन हर्षोल्लास में व्यतीत होगा। वाहन प्रयोग सावधानी से करें। अनुकूलता रहेगी।
वृषभ- ऐश्वर्य सिद्धि होगी। लाभ के योग हैं। परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। कार्य व्यवसाय में नवीन अनुबंध होंगे। भावनात्मक चिंतन रहेगा। अनुकूलताएं मिलेंगी। घर के कार्यों में इतना उलझे रहेंगे। यात्रा में अपने सामान का ध्यान रखें। आपके सभी कार्य आसानी से होते जाएंगे। स्वास्थ्य नरम रहेगा। सहमति का अभाव खलेगा। मांगने पर मदद नहीं मिल पाएगी। आप पर क्रोध हावी हो सकता है।
मिथुन- शुभ समाचार का संचार होगा। आय का नवीन स्रोत बनेगा। उधारी वसूल लेंगे। सरकारी कामों में यश, सफलता के योग बनेंगे। कार्य व्यवसाय अच्छा चलेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। आत्मसंतोषकारक परिणाम प्राप्त होंगे। रुके काम बनेंगे। मेहनती स्वभाव के कारण दूसरों से अलग दिखाई देंगे। संबंधों का निर्वाह करें। रूके कार्य को पूरा करेंगे।
कर्क- आज सुख-संपन्नता रहेगी। अधिकार प्राप्त होंगे। कार्यकुशलता, परिश्रम की सार्थकता रहेगी। आपसी मामले समय पर सुलझा लें। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सहयोगी रहेगा। शुभ समाचार मिलने से पूरा दिन प्रसन्न रहेंगे। आपको ऐसा अहसास होगा कि जैसे दुनिया जीत ली हो। परिश्रम की मात्रा अधिक रहेगी। काम बनने का उत्साह रहेगा। पुराना रोग सुधार होगा। राजनीतिक वर्चस्व प्राप्त होगा।
सिंह- रुद्राभिषेक करने से लाभ होगा। पार्थिव पूजन करें। व्यावसायिक प्रबंधन लाभकारी रहेगा। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। परिवार में वर्चस्व की समस्या रहेगी। अधिक जवाबदारी, जमानत से बचें। अनुकूलता बनी रहेगी। चालू योजना तय हो जाएगी। अर्थ पक्ष मजबूत बन जाएगा। कार्यस्थल पर किसी से बहस की संभावना। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलता रह सकती है। तनाव की स्थिति निर्मित होगी।
कन्या- प्रिय मिलन होगा। संबंधियों से भेंट होगी। कटु वचन न बोलें। प्रसन्नता रहेगी। महत्व के कामकाज में विलंब हो सकता है। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। व्ययभार बढ़ेगा। आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है। अपनी गोपनीय बातों से किसी से न कहें अन्यथा आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। पुराना रोग उभरने का डर रहेगा। आलोचना सहनी पड़ जाएगी। व्यापार-रोजगार में समय पर निर्णय नहीं ले पाएंगे।
FILE
तुला- वर्चस्व प्राप्ति की संभावना है। रुके काम बनेंगे। सही-गलत का निर्णय समय पर ले पाएंगे। रोजगार में लाभ की मात्रा बढ़ेगी। आवास की समस्या हल होगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। चालू योजना तय होगी। आशानुकूल काम बनने से उत्साहित रहेंगे। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा। मातृशक्ति से आनंद प्राप्त होगा। धैर्य से आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। अधिक धन पाने की इच्छा जागृत होगी।
वृश्चिक- पत्र प्राप्त होगा। सहानुभूति एवं सम्मान से प्रसन्नता आएगी। पुत्र प्रतिष्ठित होगा। व्यापारिक काम से यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को समय का महत्व समझना चाहिए। जीवनसाथी की उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिलेगा। अल्प परिश्रम में हित सधेगा। मांगने पर मदद मिल जाएगी। आज आपको महसूस होगा कि आपके सभी कार्य सरलतापूर्वक हो रहे हैं। परिवार में जश्न का माहौल रहने से प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी।
धनु- नई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कर सकेंगे। आकस्मिक अनुकूल समाचार प्राप्त होगा। लाभ की मात्रा बढ़ने से निवेश कर पाएंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेगा। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। धैर्य रखें। वृद्धजनों का सम्मान करें। आज आपको किसी अनुभवी से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। किसी से आर्थिक मदद मिल सकती है।
मकर- शांतिपूर्वक नित्य काम कीजिए। व्यावसायिक प्रबंधन लाभकारी रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। समय पर सही फैसला ले सकेंगे। संबंधों में मधुरता रहेगी। शिवपूजन से लाभ होगा। पारिवारिक स्नेह प्राप्त होगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। मांगने पर मदद नहीं मिल पाएगी। एकाग्रता में कमी महसूस करेंगे। जरूरी काम टल भी सकते हैं। कार्य में मन नहीं लगेगा। आलस्य बना रहेगा।
कुंभ- प्रेम-प्रसंग में मिठास रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्र मिलेंगे। यात्रा योग है। कृपणता का त्याग करें। कार्यक्षेत्र में विपरीत तथा अनसोची स्थिति बन सकती है। साझा भाव बना रहेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। अपने व्यापार को विस्तार देने के लिए जमा-पूंजी खर्च करना चाहते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक विवाद बढ़ने से तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता होगी।
मीन- व्यापार अच्छा चलेगा। समय पर लिए निर्णयों से लाभ होगा। कानूनी विवाद आपके पक्ष में निपटेंगे। अनावश्यक कार्यों से दूर रहें। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा। विवादास्पद मामला पक्ष में सुलझेगा। मान-सम्मान मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में सम्मिलित होंगे। रुके कार्य होंगे। यात्रा का योग है। ईमानदारी और मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। आपकी सहनशक्ति और काबिलियत की परीक्षा होगी।