मेष- पद, प्रतिष्ठा, कार्यकुशलता का उचित संतोष रहेगा। आर्थिक एवं पारिवारिक मामलों में सतर्क रहें। निरंतर प्रगति, उत्साह रहेगा। व्यापारिक सौदे, करारों से यश मिलेगा। अधिकारी भी संतोष दर्शाएंगे। मनोरंजन पर व्यय होगा। शिक्षा संबंधी परेशानी का हल मिलेगा। व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। यात्रा योग है। यार-दोस्तों के साथ समय कटेगा। एकाकी भाव नुकसान पहुंचाएगा। संतान से संबंधी समस्या का हल मिलेगा।
वृषभ- आय बढ़ने के आसार रहेंगे। अपना हित साध लेंगे। किसी पारिवारिक समस्या में दिन व्यतीत होगा। जीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। मांगलिक कार्यों में व्यय होगा। संतोष रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। गुरुपूजन से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिस्थितियां अनुकूल होंगी। अधीनस्थों से विश्वास, भरोसे में नुकसान होगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। आपसी मामलों में खींचतान रहेगी। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। विवादित मामला पक्ष में सुलझेगा।
मिथुन- स्थानांतरण का लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। समझौतावादी दृष्टिकोण रखें। आर्थिक परेशानी कम रहेगी। अपेक्षाकृत शांति रहेगी। समय पर रुका पैसा मिलेगा। पारिवारिक चिंता का निवारण होगा। पदोन्नति बाधा दूर होगी। मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। उपहार आदि की प्राप्ति होगी। संतान सुख मिलेगा। भविष्य की योजनाओं से लाभ होगा। सामाजिक संबंध सुधरेंगे। पुराने मित्र मिलेंगे।
कर्क- वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा। संतोषजनक कार्य होंगे। अतिथि आगमन होगा। मित्र मिलेंगे। लाभप्रद वातावरण रहेगा। व्यावहारिक प्रसन्नता रहेगी। निरंतर प्रगति, उत्साह रहेगा। बेहतर अवसर मिलेंगे। स्थायित्व बढ़ेगा। आहार-विहार में नियंत्रण अभाव रहेगा। अपनों से विरोध उभरेगा। रोजमर्रा काम तय होगा। मार्केटिंग से जुड़े जातकों का टारगेट पूरा होगा। यश एवं कीर्ति मिलेगी। आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी। पत्र मिलेगा। पुरुषार्थ बना रहेगा। धन, मान-सम्मान मिलेगा।
सिंह- नवीन योजनाओं की प्राप्ति होगी। मित्रता उपयोगी रहेगी। धनवृद्धि होगी। रुका काम बनेगा। सफलता मिलेगी। कर्ज, लेन-देन में कमी आएगी। नौकरी में भी मनमाफिकता रहेगी। ईमानदारी, परिश्रम, कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएंगे। रुका काम बनने के आसार रहेंगे। समय पक्ष का रहेगा। अपनों का सहयोग मिल जाएगा। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिन अनुकूल है। यश व लाभ होगा। संयम रखें। राजनीतिक सहयोग प्राप्त होगा। निजी दायित्व बढ़ेंगे। यात्रा आदि में सतर्कता रखें।
FILE
कन्या- लाभप्रद जिम्मेदारी बढ़ेगी। परिश्रम का लाभ मिलेगा। महत्व का काम तय होगा। बेहतर कार्य, जॉब मिलेगा जिससे स्थायित्व बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। हिम्मत, साहस बढ़ेगा। अनुभव का बेहतर तालमेल रहेगा। एकाग्रता रखेंगे, उन्नति होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न करना हितकर रहेगा। खर्च आय पर भारी होगा। विशेष तौर पर व्यापारी वर्ग प्रभावित होंगे। आज का दिन प्रतिकूल है। दूर गए मित्र के संबंध में समाचार मिलेगा। सुखद यात्रा होगी। व्यय होगा। माता-पिता का पूजन-अर्चन करने से लाभ होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी।
तुला- बाहरी सहयोग मिल जाएगा। कारोबारी सम्मान मिलेगा। व्यावहारिक यश, संतोष अधिक रहेगा। यात्रा में उद्देश्यपूर्ति का योग है। संयम रखें। पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी में भी सुधार रहेगा। संसाधन विस्तार होगा। मनमाफिकता से कार्य कर पाएंगे। उत्साह, आत्मविश्वास का पूरा फायदा लें। आर्थिक लाभ होगा। उधार वापस मिल सकता है। हनुमानजी की पूजा करने से सर्व समर्थता का भाव जागेगा। हिम्मत आएगी। लाभ मिलेगा। कार्ययोजना में गति आएगी। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दिनचर्या रहेगी।
वृश्चिक- पिता से मनोवांछित सहयोग मिल जाएगा। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझ जाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। राज्यपक्ष के कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रयास, परिश्रम जारी रखें। अनर्गल विवाद उभरने का डर रहेगा। मांगने पर सहयोग अभाव रहेगा। चिंता बढ़ेगी। आर्थिक मामले सहयोगात्मक रहेंगे। सत्कर्म करते रहें। श्रेष्ठ फल प्राप्त होगा। संतान पक्ष की प्रगति होगी। अचानक किसी घटना से चिंता रहेगी। इच्छानुसार कार्य बनेगा। आजीविका के क्षेत्र में विचार होगा। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। वैवाहिक यात्रा कार्यक्रम में सफलता मिलेगी। लाभ मिलेगा।
धनु- अपनों का हित सधेगा। आमंत्रण एवं सम्मान मिलेगा। प्रगति, संतोष बना रहेगा। उत्साह, साहस का उचित उपयोग करें। परिणामों की सुखद अपेक्षा बनेगी। नए अवसर मिलेंगे, जो लाभप्रद होंगे। यश बढ़ेगा। लाभप्रद प्रसंग उत्साहित रखेगा। परिश्रम अधिक होगा। मांगलिक कार्यों को करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम से अनंत अनुकूलताएं प्राप्त होंगी। शंका न करें। पारिवारिक प्रतिष्ठा रहेगी। व्यावसायिक कार्यों को गति मिलेगी। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मकर- अधिकारी वर्ग का सहयोग रहेगा। हितकर रहेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। सहयोग से उत्साहित होंगे। पद, प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। व्यावहारिक यश, संतोष अधिक रहेगा। अपनी बात, विचार-कार्यों में स्पष्टता रखें। साझा भाव से काम तय होते चले जाएंगे। पदोन्नति आसार रहेंगे। उदर रोग, गुप्त शत्रु परेशान करेंगे। जल प्रकोप से भी परेशान हो सकते हैं। परिचित व्यक्ति लाभ पहुंचा सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। खानपान पर संयम रखें।
कुंभ- परिवार में हर्ष का माहौल बनेगा। दाम्पत्य जीवन की कलह खत्म हो सकेगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। विरोधी शत्रु पक्ष परेशानी बढ़ाएंगे। मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। व्यापारिक परेशानियां बढ़ेंगी। लेनदेन के तगादे बढ़ेंगे। सामान्य परेशानियां बनी रहेंगी। दूसरों के कारण कष्ट होंगे। कारोबारी अरुचि रहेगी। मानसिक चिंता बनी रहेगी। नवीन योजना में मित्र लाभकारी सिद्ध होंगे। किसी को भूलना अच्छा नहीं है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मीन- किसी मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति होगी। आमदनी से राहत महसूस करेंगे। पारिवारिक दृष्टि से भी उत्तम। पुराने जटिल रुके कार्य फिर शुरू होंगे। नई खरीदी-बिक्री संभव है। समय नकारात्मक परिणाम दिलाएगा। बाहरी असहयोग बना रहेगा। मेलमिलाप का अभाव। विगत दिनों से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा शत्रु परास्त होंगे। धार्मिक भावनाओं में वृद्धि होगी। लाभ रहेगा। चित्त शांत रहेगा। आत्मीयजनों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्य अनुकूल है। सुख रहेगा।