मेष- आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा। कोई नया कार्य करेंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। रिश्तेदार या बड़े भाई का सहयोग रहेगा। मित्र मदद करेंगे। भाग्य अच्छा है, कड़ी मेहनत करें। आपकी सफलता से सभी आनंदित होंगे। कार्यस्थल पर यश व सफलता प्राप्त होगी। किसी भी काम के प्रति मन में उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। मेहनत-मशक्कत करना होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शाम के समय पारिवारिक विवाद से बचने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। लक्ष्य हासिल सरलता से नहीं होगा। जोखिम उठाकर कार्य न करें। सावधानी बरतें।
वृषभ- आज आपके दायित्वों की पूर्ति होगी। पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखें। विदेश गमन के योग। सफलता मिलेगी। दूसरों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में पहले से प्रगति होगी। कार्यकुशलता व मेहनत का परिणाम मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। दोपहर के बाद लघु यात्रा को टालने की कोशिश करें। आवेश में आकर कोई ऐसा निर्णय न करें, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। अत्यधिक विश्वास हानिकारक हो सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें। शाम के समय घरेलू कारणों से मन परेशान रहेगा। सफलता के लिए कठोर परिश्रम करना होगा। संपत्ति के कार्य उलझ सकते हैं।
मिथुन- आज के दिन कार्यों में अशातीत सफलता मिलेगी। नए कार्य को करने की योजना बनाएंगे। शारीरिक एवं मानसिक सुख मिलेगा। अधिकारियों से संबंध स्थापित होगा। महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। निजी दायित्वों में हस्तक्षेप हो सकता है। मन चंचल रहेगा, किंतु बड़ों के आशीर्वाद से अच्छा होगा। धनलाभ होगा। सुख रहेगा। अकस्मात धन की प्राप्ति होगी। अपराह्न बाद अधिक विश्वास से नुकसान हो सकता है। कार्यों में विघ्न, बाधाए आएंगी। मानसिक संताप रहेगा। आर्थिक मामले उलझेंगे। सायंकाल तनावग्रस्त माहौल परेशान करेगा। अथक परिश्रम से भी सफलता की संभावना कम रहेगी।
कर्क- सुबह के समय निजी दायित्वों की पूर्ति भी होगी। दिन उत्साहवर्धक बीतेगा। नई ऊर्जा, स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। किसी व्यक्ति-विशेष का साथ उत्साह बढ़ाएगा। काम समय के पूर्व कर लेंगे। यात्रा कार्यक्रम बनेगा। संबंधियों से मधुर व्यवहार रखें। दोपहर बाद आत्मविश्वास की एकदम कमी महसूस होगी। बनते हुए कार्य की बाधा से उलझन बढ़ेगी। समय काटना मुश्किल होगा। कार्यों में विलंब होगा, कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा करनी पड़ेगी। शाम में ऐसी कोई बात मालूम होगी, जो आपके लिए हितकर रहेगी। अधिक खर्च होगा। मित्र मिलन होगा।
सिंह- आज के दिन आय के साधनों में वृद्धि होगी। निजी मामलों में सफलता मिलेगी। नवीन योजनाओं में रुचि बढ़ेगी। योग्यता, अनुभव का लाभ मिलेगा। संतान संबंधी सुखद समाचार प्राप्त होंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। आजीविका के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। आर्थिक निर्णय सूझबूझ से करें। दोपहर बाद सुख-समृद्धि बढ़ेगी, पर मन में उत्साह नहीं होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। सायंकाल किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। न्यायसंगत कार्य से मन प्रसन्न रहेगा। मतभेद पहले से कम होंगे।
कन्या- आज कार्यस्थल पर नए अधिकार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। मित्रता उपयोगी एवं लाभकारी रहेगी। व्यापारिक सौदे लाभप्रद होंगे। जोखिम, जवाबदारी के काम सफलता से पूरे कर पाएंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होगा। सरकारी कार्यों से लाभ होंगे। अतिथि के आने की संभावना है। समय पहले से अनुकूल रहेगा। नौकरी में शुभ समाचार मिलेगा। काम का बोझ पहले से अधिक होगा। शाम में तीर्थयात्रा हो सकती है। सामुदायिक प्रतिबद्धता से लाभ होगा। बिगड़े व अधूरे कार्य होंगे। पुराना रुका पैसा एवं आकस्मिक सहयोग मिलेगा।
तुला- आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा। समय हास-परिहास में बीतेगा। नवीन योजनाओं की पूर्ति होगी। सम्मान मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग रहेगा। व्यापार में नए इच्छित सौदे मिलेंगे। भाग्य का पूर्ण साथ होगा। सायंकाल के समय अपनों से सामंजस्य बनाने में कठिनाई होगी। आपसी मतभेद बढ़ेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आर्थिक परेशानी रहेगी। पुरुषार्थ बढ़ा रहेगा। ऐसा कार्य न करें जिससे आपको कष्ट हो।
FILE
वृश्चिक- सुबह के समय दूर गए मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में खुशनुमा वातावरण बनेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति के विवाद में न पड़ें, वरना हानि उठाएंगे। उदर विकार या उच्च रक्तचाप परेशान कर सकता है। कार्यालय में प्रेमपूर्ण संबंध बनेंगे। उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। समझौता करना जरूरी होगा। सायंकाल के समय परिवार के सहयोग में कमी रहेगी। सामंजस्य बनाए रखने में परेशानी आएगी। प्रवास में सावधानी रखकर कार्य करें। स्वास्थ्य ठीक लगेगा।
धनु- नौकरीपेशा वाले जातक को वेतन संबंधी मामलों में लाभ होगा। सामाजिक यश, मान-सम्मान मिलेगा। श्रम साध्य कार्यों में सफलता मिलेगी। अन्य साधनों में वृद्धि होगी। आय के नए साधन बनेंगे। पारिवारिक वातावरण रहेगा। कठिन कार्य भी साथियों के सहयोग से पूरा होगा। धर्म में खर्च होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। किसी नई योजना की शुरुआत परेशानी से होगी। पुराने मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। दोपहर बाद दिनचर्या अनियमित रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे। लेनदेन के मामलों में विशेष सावधानी बरतें। व्यापार में गतिरोध रहेगा। यात्रा टालें।
मकर- माता-पिता के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य में लाभ व सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। कानूनी विवाद हल हो सकते हैं। दांपत्य सुख मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में लाभ होगा। धन लाभ हो जाने से कई कार्य बन जाएंगे। शांति और प्रेम से सभी अनुकूलताएं प्राप्त कर सकते हैं। शाम के समय नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। सोच-विचार में परिवर्तन करना होगा। संचित पूंजी खर्च करने से बचें। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। लापरवाही न करना आपके लिए हितकर रहेगा।
कुंभ- आज आपको प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। पत्राचार द्वारा लाभ होगा। मानसिक सुख एवं संतोष रहेगा। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी। आशा से अधिक सहयोग मिलेगा। दूर की यात्रा का योग है। सोच-समझकर कार्य करें। शिक्षा से संबंधित कार्यों के लिए शुभ है। दोपहर के समय जल्दबाजी बिलकुल न करें। व्यय पर नियंत्रण रखें अन्यथा तनाव बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें, उपचार में लापरवाही न करें। सायंकाल में बुजुर्गों के स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। सभी लंबित कार्य जल्द पूरे हो सकते हैं। साहसिक कार्यों में मनोबल बनाए रखें। जीवनसाथी का सम्मान करें।
मीन- परिवार में सुखद एवं मांगलिक कार्य बनेंगे। आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। सामाजिक सेवा में सम्मान मिलेगा। लाभ होगा। नौकरी में इच्छित पदोन्नति मिल सकती है। दिन खुशनुमा रहेगा। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में प्रगति से खुशी होगी। गणपति उपासना से विघ्न दूर होंगे। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। सायंकाल में आर्थिक निवेश सलाह लेकर करें। जीवनसाथी के सहयोग में वृद्धि होगी। नए अनुबंध से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शत्रु अपने प्रयासों में सफल नहीं होंगे। लेनदेन में सावधानी बरतें। माता की चिंता रहेगी।