Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

24 सितंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

आज का दिन कैसा होगा आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें 2012 एस्ट्रोलॉजी
FILE

मेष- घर में सुखद माहौल रहेगा। महत्व की कार्ययोजना में वांछित लाभ होगा। मनोबल बढ़ेगा। व्यापारिक गोपनीयता बनाए रखें। धन लाभ हो जाने से कई कार्य बन जाएंगे। प्रतिस्पर्धा में लाभ होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दृष्टि से समय अति उत्तम। संतान पक्ष के कार्यों से यश, गर्व की अनुभूति होगी। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा शुभ रहेगी।

वृषभ- दांपत्य जीवन सुखद। राज्यपक्ष की समस्याएं हल होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखना होगा। व्यापार में अनसोचे कार्य हो सकेंगे। लेखन एवं रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। दोपहर के समय मनोरंजन आदि के अवसर मिलेंगे। मित्रता उपयोगी रहेगी। यश व सम्मान प्राप्त होगा। पत्र प्राप्त होगा। प्रसन्नता होगी। नई तकनीक लाभकारी रहेगी। व्यावस‍ायिक अड़चनों की समाप्ति हो सकेगी।

मिथुन- नए कामकाज हो सकेंगे। नौकरी में साहसिक स्थितियां बनेंगी। पारिवारिक असंतोष हो सकता है। रुका पैसा मिलेगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। पत्राचार द्वारा लाभ होगा। प्रतियोगिता से सफलता मिलेगी। शिक्षा से संबंधित कार्यों के लिए दिन शुभ है। आमदनी बढ़ने से हर्ष रहेगा। लाभप्रद समाचार मिलेंगे। उच्च शिक्षा में यश मिलेगा।

कर्क- पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। सोचे कार्यों में सफल‍‍ता मिलेगी। प्रतिष्ठा बनी रहेगी। मानसिक तनाव दूर होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद लेखनादि कार्यों से संतोष रहेगा। शत्रु की गतिधियों पर नजर रखना हितकर रहेगा। सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक गतिविधियों में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। जोखिम, जवाबदारी निभा पाएंगे। विद्यार्थियों को समय का महत्व समझना होगा। शाम में सम्मान में वृद्धि होगी। अतिथि आगमन की संभावना है।

अन्य राशियां अगले पेज पर :



सिंह- महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारिक उत्साह, निवेश बढ़ेगा। पुराना लेन-देन कम होगा। पारिवारिक समस्या को अनदेखा न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सामाजिक दायरे को कम करना जरूरी होगा। कार्य निर्विरोध कुशलता से पूर्ण होंगे। अपने निर्धारित किए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति करेंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा।

कन्या- आर्थिक मामले सुलझेंगे। नौकरी में अवसर बढ़ेंगे। विद्यार्थी परीक्षा में सफल होंगे। चोरों से सतर्क रहें। नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। पारिवारिक समस्या पर ध्यान दें। आलस्य व प्रमाद से दूर रहें। पारिवारिक वातावरण मनोनुकूल रहेगा। माता की ‍‍चिंता रहेगी। व्यापार में प्रगति व कार्य बन जाने की खुशखबरी। गणपति आराधना करें। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। अच्छा समय व्यतीत होगा।

तुला- सामाजिक, पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे। वै‍चारिक उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में दूसरों का भरोसा न करें। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बनेगा। नया कार्य करेंगे, जो भविष्य में लाभदायी साबित होगा। साहसिक प्रयत्नों से अभीष्ट कार्यों की प्राप्ति होगी। नौकर-चाकरों का सहयोग रहेगा। भाग्य अच्छा है। नई गतिविधियां प्रारंभ होंगी।

वृश्चिक- योजनाओं को गोपनीय रखें। वाद-विवाद, मतभेदों से परेशानी होगी। कार्य में मन नहीं लगेगा। सामाजिक आलोचना हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लें। दोपहर बाद उत्तरदा‍‍‍यित्व पूर्ण पद की प्राप्ति संभव है। किसी नए कार्य का प्रारंभ हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वैचारिक मतभेद दूर होंगे। मान-प्रतिष्ठा, सम्मान पद बढ़ेगा।

अन्य राशियां अगले पेज पर :



धनु- दिन शुभ एवं अनुकूल रहेगा, लाभ लें। व्यावसायिक निवेश सफल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कामकाज की अधिकता से व्यस्तता रहेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। सामाजिक क्षेत्र में गति‍विधि बढ़ेगी। उत्साहवर्धक समाचार मिलेगा। समय पर सोचे हुए कार्यों को गति मिलेगी। भ्रमण, मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर- नई योजनाओं का क्रियान्वयन संभव। विद्यार्थियों को परिश्रम का फल मिलेगा। दूसरों की आलोचना न करें। कार्यक्षे‍त्र का विस्तार होगा। सोच सकारात्मक रखने से ज्यादा फायदा होगा। अकस्मात यश, धन लाभ मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क का फायदा लें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दोपहर बाद घरेलू कारणों से मन परेशान रहेगा। माता-पिता की सेहत खराब हो सकती है। शाम का समय भ्रमण में व्यतीत होगा। संपत्ति के कार्य उलझ सकते हैं।

कुंभ- नौकरी में आशातीत सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से घनिष्ठता बढ़ेगी। प्रयास से अटका धन मिलेगा। जोखिम, जवाबदारी के कामों से बचें। सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होने से लाभ। किसी के मार्गदर्शन में कार्य करने से लाभ होगा। खर्च सीमा में ही करें। आवास की समस्‍या हो सकती है। खर्च में बढ़ोतरी होगी।

मीन- स्थि‍‍ति अनुसार निर्णय लें। विरोधी, शत्रुपक्ष की चिंता रहेगी। किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। निवेश करना हो तो दीर्घकाल के लिए करें। संध्‍याकाल से अनुकूलता बढ़ेगी। अपराह्न के बाद भौतिक सुख-सुविधाओं की पूर्ति होगी। दूर गए मित्र के संबंध्‍ा में शुभ सूचना मिलेगी। अनावश्‍यक विवादों को टालें। धैर्य रखें। ऐश्‍वर्य में बढ़ोतरी की संभावना है


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi