Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

24 जून 2012: क्‍या कहती है आपकी राशि

जानिए कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें दैनिक राशि
FILE
मेष- आज प्रात:काल ऐसा कोई शुभ काम बनेगा, जो लाभकारी रहेगा। स्वविवेक से काम तय होगा। शुभ समाचार उत्साहित रखेगा। धन व मानहानि का भय व अनेक विपरीत परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। किसी परम मित्र का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आय से व्यय अधिक होगा। राहत, विश्वास का अनुभव आएगा। खरीदी-बिक्री के कार्य ठीक से होंगे। नौकरी में भी सुधार होगा। गुरुजन एवं माता-पिता का आशीर्वाद लें। अवश्य सफल होंगे।


वृषभ- आज आपको नवीन योजनाओं का लाभ मिलेगा। मनचाही वस्तु मिलने की खुशी होगी। सम्मान प्राप्त होगा। आगामी दिनों में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक मामलों में जल्दबाजी नहीं रखें। पुरानी गलती परेशानी बढ़ा सकती है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। विरोधी, शत्रुपक्ष कमजोर रहेगा। मतभेदों में कमी आएगी। यात्रा पर जाते समय वाहन सावधानी से चलाएं। अपनों से मेलमिलाप होगा। चिंतन, मनन एवं अध्ययन से आप में निखार आएगा।

मिथुन- व्यापार में प्रसार, राजकीय सेवा वालों को लाभ होगा। कार्यस्‍थल पर बिना मांगे मदद मिल जाएगी। योजनाबद्ध रूप से काम तय होगा। नया परिचय, मित्रों से धोखा मिल सकता है। दोपहर बाद जोखिम कार्यों में न उलझें। आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। नौकरी में अधिकारी असंतोष दर्शाएंगे। व्यापारिक सौदे निराश करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य की भूमिका बन रही है। विपरीत वातावरण, स्थितियां रहेंगी। सामाजिक सहयोग प्राप्त होगा।

webdunia
FILE
कर्क- व्यापारिक गतिविधियों से लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। आर्थिक योग बेहतर रहेंगे। उधारी वसूलने में आसानी रहेगी। परिवारजन में तालमेल रहेगा। शाम के समय आकस्मिक लाभ होगा। समय पर मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक सुख-शांति से मन प्रसन्‍न रहेगा। जल्‍द ही नौकरी में भी नए अवसर आएंगे। परिश्रम से उत्साह रहेगा। चालू काम में प्रगति होगी।

सिंह- आमदनी, रुका पैसा मिल सकता है। खर्चों के बढ़ जाने से मुनाफा बढ़ेगा। शाम के समय कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्यों में परेशानी आ सकती है। संतान से संताप मिलेगा। कारोबारी काम में कम रुचि रहेगी। पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यों में सावधानी रखें। गृहस्‍थी को जोड़ने का प्रयास करें। अनुभवों का लाभ मिलेगा। राज्यपक्ष की चिंता या समस्या नहीं रहेगी। आमोद-प्रमोद, उत्साह रहेगा।

कन्या- आपको रोजगार में उन्नति होगी। व्या‍वसायिक कार्यों में सावधानी रखकर कार्य करें। नए उद्योग लगाने की योजना पर कार्य होंगे, जो भविष्य में लाभ बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य लापरवाही महंगी साबित होगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। समय चिंताकारक रह सकता है। दोपहर बाद आध्यात्मिकता से आत्मिक शांति मिलेगी। आर्थिक, व्यावहारिक सुधार दिखेगा। वाहन चलाने में सावधानी रखिए। पारिवारिक श्रेष्ठता रह पाएगी। मानसिक, वै‍चारिक तनाव कम होगा।

तुला- आज आपको भूमि-भवन का लाभ हो सकता है। साझा भाव से काम तय होगा। लाभ-हानि का निर्णय करते ही कोई कदम उठाएं। दाम्पत्य सुख में निकटता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा के परिणाम अनुकूल मिलेंगे। व्यवहार, बातचीत, विश्वास में आत्मबल रहेगा। व्यर्थ, तनाव, गलतफहमियां दूर होंगी। आर्थिक योग उत्तम। दोपहर बाद परिवार में मनोरंजन होगा। किसी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक- जल्‍द ही नवीन कार्य का शुभारंभ होगा। लाभप्रद जिम्मेदारी बढ़ेगी। महिला जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। आर्थिक मामलों में साहस सामान्य ही रखें। कार्यों में बाधाएं अस्‍थिरता लाएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक रहेगा। विरोधी ‍गतिविधि पर अंकुश लगेगा। मार्गदर्शन व सहयोग, अनुभव से आश्वस्त रहेंगे। मतभेदों में कमी आ सकती है। बाहरी व्‍यक्ति से सम्मान मिलेगा। रहन-सहन में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

धनु- आपको समझदारी से संबंधों का‍ निर्वहन करना होगा। निजी तौर पर स्थायित्व बढ़ेगा। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। जल्‍द ही निजी हित साध लेंगे। कार्यस्‍थल पर अनुभवों का लाभ मिलेगा। घर-परिवार, झंझटों में मन उचाट होगा। पत्राचार करते समय सतर्क रहें। परिवार में पूछपरख बढ़ेगी। नया कामकाज, योजना बन सकती है। रोजमर्रा काम तय होगा। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें। माता-पिता से वाद-विवाद हो सकता है। भावनात्मक परिस्थितियों में सावधानी रखें।

मकर- आप जल्‍द ही विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। आपसी मामलों को समय पर सुलझा लें। छोटी-बड़ी बात भी मनमुटाव करेगी जिससे हताश रहेंगे। अपनों से विरोध उभरेगा। कोई नया महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है। दोपहर बाद समय तनावमय रहेगा। सत्संग में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक मंदी बनी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति लापरवाही न बरतें। आर्थिक योग मध्यम।

webdunia
FILE
कुंभ- आज पूरा समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। दूर स्थान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी, राज्यपक्ष की चिंता, समस्या नहीं रहेगी। आर्थिक मामले सुलझा लेंगे। दोपहर बाद आगे की योजना तय होगी। आमदनी, रुका पैसा मिल सकता है। प्रतिस्पर्धा, निवेश में भी संतोष रहेगा। परिवार में भाइयों से सहयोग मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन- परिवार में नया सुखद समाचार उत्साह बढ़ाएगा। अर्थ पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। किसी महत्वपूर्ण परिश्रम की अधिकता होगी। जल्‍द ही हिम्मत, साहस बढ़ा पाएंगे। लाभ सामान्य एवं अच्छा सुखद होगा। कार्यकुशलता व्यवहार, बातचीत, विश्वास में आत्मबल रहेगा। नौकरी पेशा व्‍यक्तियों के लिए वाणी व्यवहार से लाभ होगा। परिश्रम, प्रयास का लाभ मिलेगा। बाहरी स्थलों पर उत्तम भोजन प्राप्त होगा। शाम को किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने लोगों में समय बिताने और मीठा बोलने से दूरियां कम होंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi