मेष- आज आपके लिए पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आय का नया साधन उपलब्ध रहेगा। विशेष सफलता मिलेगी। उत्साह बना रहेगा। मित्रों, रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। निवेश में फायदा होगा। नौकरी में उन्नति, सफलता के योग हैं। परस्पर सम्मान का भाव रखें। यात्रा करने से अनुभव अच्छे होंगे। दोपहर बाद आपके धारणा में बदलाव जरूरी होगा। लालच से परेशानी बढ़ सकती है। संतान के कारण तनाव रहेगा। वाद-विवाद से बचें। समझौतावादी रुख अपनाएं। मनोविनोद से बचेंगे। सुधार से मन प्रसन्न होगा।
वृषभ- आज सब कुछ अनुकूल है। गुरु को प्रणाम कर कार्य आरंभ करें। सही समय पर निर्णय लेने से फायदा होगा। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। प्रतिष्ठा, मान-सम्मान मिलेगा। राज्यपक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। श्रम एवं प्रयास में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों की अधिकता रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में कद बढ़ेगा। आर्थिक योग उत्तम है। वाद-विवाद में समझौता हो सकता है। नेत्र पीड़ा होगी। खानपान पर संयम रखें। शाम के समय गुप्त योजनाओं में विशेष सतर्कता रखें। निवेश में समयसीमा का ध्यान रखें। स्वभाव संयमित रखें।
मिथुन- आज मन प्रसन्न रहेगा। दिन अच्छा है। किसी भी कार्य को न टालें। स्वजनों के सहयोग से कार्ययोजना में गति मिलेगी। हिम्मत व मेहनत से समस्या हल हो सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है। यश मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। कोई मूल्यवान वस्तु मिलेगी। दोपहर के बाद रोजगार संबंधी कार्यों में बाधाएं आएंगी। जल्दबाजी न करें। मैत्री का भाव रखें। निर्णय की प्रशंसा होगी। सायंकाल आपके रुके कार्य में प्रगति होगी। मतभेद दूर करने की कोशिश में सफल रहेंगे।
कर्क- संतान सुख मिलेगा। आपके लिए मित्रता उपयोगी रहेगी। आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन सोच-समझकर दें। पैसा फंस सकता है। सत्य की राह चलेंगे तो मंजिल और शांति दोनों मिलेगी। कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। जारी प्रयास सफल होगा। दोपहर के बाद में मानसिक तनाव बना रहेगा। योजना के अनुरूप कार्य नहीं होंगे। आता हुआ धन रुकेगा। सावधानीपूर्वक निवेश करें। योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। खर्च बढ़ेगा।
सिंह- आज के दिन नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। सम्मान प्राप्त होगा। विवाद को टालना ही हितकर रहेगा। अधिक परिश्रम करना होगा। धैर्य बनाए रखने से ही सफलता मिलेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। किसी की आलोचना न करें। माता-पिता की सेवा करें। स्थिति के अनुरूप कार्य होंगे। विशेष व्यक्ति का सहयोग लाभप्रद रहेगा। पद-प्रतिष्ठा का प्रयास सार्थक होगा। मिल-जुलकर रहें। सहयोग की भावना से यश व लाभ मिलेगा। शाम में बाधाओं के बावजूद कार्य पूर्ण होंगे। नेत्र विकार तंग कर सकता है। भूमि-भवन से संबंधित कार्य टालें। व्यावसायिक यात्रा शुभ रहेगी।
कन्या- सुबह के समय हानि-लाभ का विचार करके कार्य करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। पिता या ससुर का सहयोग मिलेगा। लाभ से हर्ष भी होगा। सामुदायिक प्रतिबद्धता से लाभ होगा। शाम के समय कार्यों में अनिश्चितता बनी रहेगी। व्यर्थ की चिंताओं से घिरे रहेंगे। पारिवारिक सहयोग की कमी रहेगी। भागीदारी टूट सकती है। अपने साथ नहीं देंगे। यात्रा में कष्ट संभव, तीर्थयात्रा हो सकती है। प्रेम से रहें।
तुला- आज मानसिक सुख मिलेगा। आमदनी बढ़ने से मन में हर्ष रहेगा। लाभप्रद समाचार प्राप्त होंगे। शीघ्रता से कार्य करें। आप में उच्चाधिकारी के गुण विद्यमान हैं। दूसरों की भावना आहत करने से मन में अशांति रहेगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। अपने प्रयास से शत्रुपक्ष कमजोर होगा। स्वजनों से मेल-मिलाप में दिन व्यतीत होगा। आलस्य न करें। आमोद-प्रमोद के साधन बढ़ेंगे। शाम के समय चोट-चपेट से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक विवाद टालने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
WD
वृश्चिक- आज व्यावसायिक क्षेत्र में तरक्की होगी। मित्र आपकी मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। नए कार्यक्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। शुभ कार्यों में दिन व्यतीत होगा। जमीन-जायदाद की प्राप्ति होगी। पूज्य व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जोखिम वाले कार्य को टालने की कोशिश करें। समस्त कार्यों में सफलता मिलेगी। पहले से आर्थिक लाभ बढ़ेगा। आत्मविश्वास बना रहने से मन प्रसन्न रहेगा। चारों ओर सम्मान मिलने से प्रसन्नता होगी। तनाव दूर होगा।
धनु- आज लाभदायक समाचार मिलेगा। लापरवाही से बचें। मांगलिक कार्यों पर व्यय होगा। संपर्कों का लाभ ले सकेंगे। कार्ययोजना अनुकूल रहेगी। शत्रुपक्ष कमजोर होगा। प्रतिस्पर्धा में सफल होंगे। सामाजिक आयोजन में भाग लेंगे। धार्मिक कार्य होंगे। भाग्य का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने व्यक्ति से अचानक कार्य की योजना बनेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में पहले से वृद्धि होगी। साथी आपका सहयोग करेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे। जल्दबाजी में काम करने से बचें। नई योजना की रूपरेखा बनेगी।
मकर- कार्य में सफलता मिलेगी। अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजनाओं की रूपरेखा पर विचार होगा। मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी। आप किसी की सहायता करेंगे। लाभदायक समाचार मिलेगा। सामाजिक सेवा में मान बढ़ेगा। नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। भाग्य का साथ होगा। प्रसन्नता रहेगी। दोपहर बाद एकसाथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति डांवाडोल रहेगी। समय पर काम पूरा न होने से चिंतित रहेंगे। पहले से काम का बोझ बढ़ेगा। खर्च की अधिकता से तनाव रहेगा। वाणी पर संयम रखें।
कुंभ- आज धनलाभ के स्पष्ट संकेत हैं। आमोद-प्रमोद से मन में हर्षोल्लास बना रहेगा। आमदनी बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति, प्रगति होगी। घर में वातावरण आनंददायक बनेगा। ध्यान संपत्ति व गृह कार्यों में केंद्रित रहेगा। रुका धन वापस मिल सकता है। भावुकता के कारण दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। अनपेक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी। शाम के समय महत्वाकांक्षी परियोजना पूर्ण कर सकेंगे। अधूरे काम के होने में प्रगति होगी। मन को शांति मिलेगी। खर्च की पूर्ति होगी। विवाद को टालना होगा। कार्य का फल आपको तत्काल मिलेगा।
मीन- आपको सफलता मिलेगी। क्षेत्र विस्तार से मन प्रसन्न होगा। यात्रा लाभकारी होगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। नियोजित कार्य पूरा होने से मन में हर्ष होगा। अतिथि आगमन होगा। वैभव-विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा। आर्थिक योजना बनेगी। किसी कार्य से मन विचलित होगा। मैत्री में अहंकार न रखें। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा। नौकरी-रोजगार में विशेष सतर्कता रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्थितियां अपने अनुकूल रहेंगी। दिन उत्साह से भरा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में कोई बड़ा सौदा हाथ लगेगा।