Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

25 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

आज का दिन कैसा होगा आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें आज के सितारे
FILE

मेष- शुभ समाचार मिलेगा। नए कार्य को करने की योजना बनाएंगे। नौकरी, रोजगार में उत्साह का वातावरण रहेगा। धन, लाभ के योग बनेंगे। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। सफलता का मार्ग प्रशस्त है। कार्यक्षेत्र में सम्मान अर्जित करेंगे। लाभ होगा। कारोबारी दबाव में कमी आएगी। आगे की योजना तय होगी। अनावश्यक कामों से दूर रहें। क्रोध न करें।

वृषभ- भाग्य अनुकूल है। रोजमर्रा का काम तय होगा। प्रतियोगिता का सुखद परिणाम मिलेगा। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। यात्रा करनी पड़ेगी। संपन्नता रहेगी। चालू काम बनना आसान रहेगा। दोपहर बाद कार्यों में विलंब, एकाकीपन एवं अशुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। परिवार में तनाव से मानसिक कष्ट होगा। जिद, आवेश को काबू में रखें। सामाजिक दायि‍त्वों का निर्वाह करें।

मिथुन- सुख-समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार में उन्नति होगी। पुराना लेनदेन निपटेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही ना दर्शाएं। विरोधी भी कार्यप्रणाली की प्रशंसा करेंगे। समय का साथ दें। प्रतिप‍क्षी भी आपका सहयोग करेंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। सायंकाल में समय कड़वा बना रहेगा। मांगने पर मदद नहीं मिल पाएगी। रोजमर्रा के काम बाधित रहने से मन में उत्साह नहीं रहेगा।

कर्क- कामकाज में बेहतर परिणामों की अपेक्षा रहेगी। आमदनी का जरिया बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में परिश्रम से सफलता मिलेगी। अतिथि के आने की संभावना है। तात्कालिक लाभ प्राप्त होगा। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सकारात्मक चिंतन रखें। पारिवारिक समस्या पर ध्यान दें। प्रेम-प्रसंग में मिठास रहेगी। मनोरंजन में व्यय होगा। बिगड़े व अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह- परिवार में सुख-शां‍ति होगी। समय हास-परिहास में व्यतीत होगा। कार्यकुशलता बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ हो सकेगा। भाग्य का पूर्ण साथ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। शुभ समाचार संचार होगा। रोजमर्रा का काम तय होगा। अनुकूल समाचार प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्य की चर्चा होगी। जोखिम-जवाबदारी के काम सावधानी से करें। व्यवसाय में उन्नति संभव।

कन्या- अनेक मार्गों से धनागम का योग है। व्यापार में पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। ऐश्वर्य बढ़ेगा। कानूनी विवादों का हल समय पर होगा। विद्यार्थियों को परिश्रम अधिक करना होगा। सात्विक उपायों से परमात्मा प्रसन्न होते हैं। निजी हित सध जाएगा। किसी चिंता का निवारण आसानी से होगा। मांगने पर मदद मिल जाएगी। संपत्ति के विवाद में न पड़ें, वरना हानि उठाएंगे। उदर विकार या उच्च रक्तचाप परेशान कर सकता है।

तुला- कामकाज में तरक्की के योग बनेंगे। आय के नए साधन बनेंगे। नौकरीपेशा वाले जातक को वेतन संबंधी मामलों में लाभ होगा। शासकीय मामलों में ‍अधिकारियों का सहयोग, मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार में सफलता के अवसर हैं। मन लगाकर कार्य करें। व्यापार से बहुत लाभ होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। ‍मानसिक चिंता उभरेगी। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।

webdunia
WD
वृश्चिक- नई कार्ययोजना का प्रारंभ होगा। प्रतिस्पर्धा में लाभ होगा। मात‍ा-पिता का सहयोग मिलेगा। धन लाभ हो जाने से कई कार्य बन जाएंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। सफलता मिलेगी। बाहरी कारोबारी बिखराव समेट लेंगे। लाभ का सौदा हाथ में आएगा। दोपहर के बाद के काम जिद करने से काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार, रोजगार में बाधाएं आएंगी। किसी अपने व्यक्ति से धोखा मिल सकता है।

धनु- पारिवारिक सामंजस्य रखें। मधुर भाषण से लाभ होगा। कार्यकुशलता, परिश्रम की सार्थकता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। कानूनी अड़चनें खत्म होंगी। शिक्षा से संबंधित कार्यों के लिए दिन शुभ है। प्रतियोगिता व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। संपत्ति संबंधी कामों में जल्दबाजी न करें। जेब की नरमी रहेगी। आगे की योजना तय हो जाएगी। मांगने पर मदद मिल जाएगी। शत्रु परास्त होंगे।

मकर- समय पक्ष का रहेगा। व्यापार में प्रगति व कार्य बन जाने की खुशी होगी। पुरानी हानि भरपाई कर लेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफल‍ता मिलेगी। व्यापारिक निर्णयों की गोपनीयता बनाए रखें। रुका धन प्राप्त होगा। ईश्वर में विश्वास बढ़ेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत लाभ की संभावना है। शत्रु अपने प्रयासों में सफल नहीं होंगे।

कुंभ- मनोनुकूल सफलता के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। योग्यता, अनुभव का उपयोग कर पाएंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों के सहयोग से लाभ होगा। नया कार्य करेंगे, जो लाभदायी साबित होगा। जीवनसाथी की प्रसिद्धि बढ़ेगी। अनावश्यक व्यय न करें। नियमित तौर पर काम तय होगा। अपना हित साध लेंगे। परस्पर प्रेम से रहें।

मीन- गणपति आराधना से रुके कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मकान, वाहन क्रय के योग बनेंगे। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। संपत्ति के कार्य उलझ सकते हैं। घरेलू कारणों से मन परेशान रहेगा। बाहरी मदद मिल जाएगी। शुभ लाभप्रद समाचार उत्साहित रखेगा। लाभ होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi