Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

26 जून 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें आज का भविष्य
WD

मेष- कार्य व्यवसाय में मिली सफलता से मनोबल बढ़ेगा। रुका धन प्राप्त हो सकेगा। पारिवारिक समस्या का ‍उचित हल निकलेगा। वाणी संयम रखें। आज आपके मन में उल्‍लास का वातावरण रहेगा। परिवार में किसी सदस्‍य से शुभ समाचार मिलेगा। आपके घर में किसी महिला सदस्‍य का आगमन होगा। प्रेम का इजहार करने का अच्‍छा दिन है। जमीन-जायदाद का विस्‍तार होगा। विवाद का निपटारा आसानी से होगा। मान-सम्‍मान मिलेगा। भावनात्‍मक संतुलन से बहुत लाभ होगा। वाणी माधुर्य से सफलता मिलेगी। लाभ और आय के नए स्‍त्रोत बनेंगे। प्रयास से सफलता मिलेगी। दिन की अनुकूलता आपके साथ है।

वृषभ- महत्व के कामों को समय पर पूर्ण कर सकेंगे। मित्र सहयोग करेंगे। राजनीतिक मामलों में रुझान बढ़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। आज आप पुराने क्रियाकलापों पर पश्‍चाताप करने में समय व्‍यतीत करेंगे, लेकिन यह केवल समय की बर्बादी है। थोड़ी-सी कोशिश करके आप चाहें तो अब भी बिगड़ी हुई बात को बना सकते हैं। निजी हित साध लेंगे। परिवार की सुविधा का विस्‍तार होगा। सेवा संबंधी लाभ मिलेगा। धैर्य रखें, आपकी सोची इच्‍छाएं पूरी होंगी। ईश्‍वर पर विश्‍वास रखें। खर्च अधिक होने से बजट प्रभावित हो सकता है। भविष्‍य से संबंधित विचार परेशान कर सकते हैं।

मिथुन- गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। नौकरों के भरोसे जरूरी कार्य न छोड़ें। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप खुद को कुछ घटनाएं होने के इंतजार में अनिश्चितता की स्थिति में पाएंगे। किसी कार्य के होने में विलंब हो सकता है। अपनी यात्रा की योजनाओं के बारे में अच्‍छी तरह से तहकीकात कर लें। स्‍वास्‍थ्‍य में उतार-चढ़ाव रहेगा। संसाधन की कमी रहेगी। बनते काम में बाधा उभरेंगी। वाणी में मधुरता लाएं। परिवार का सहयोग प्राप्‍त होगा। व्‍यवसाय में लाभ संभव। रूके कार्यों के नए रास्‍ते निकलेंगे। आज विशेष मुलाकात भी होगी, जो भविष्‍य में लाभ देगी।

कर्क- व्यवसाय के संबंध में लिए गए फैसले लाभकारी रहेंगे। आर्थिक निवेश बढ़ेगा। योजनाओं की गोपनीयता बनाए रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आज आपको केवल यह सोचना है कि आप क्‍या चाहते हैं। ईश्‍वर आपकी वह इच्‍छा अवश्‍य पूरी करेगा और आप मनोकामना पूर्ण होते हुए देखेंगे। दिन उम्‍मीदों से भरा हुआ है। शुभ लाभप्रद प्रसंग बनेगा। कारोबारी बिखराव समेट लेंगे। मेल मिलाप का मानस बनेगा। संपन्‍नता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। लाभ होगा। राज्‍य व रोजगार से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, दिन अनुकूल बना रहेगा।

सिंह- लापरवाही, आलस्य से बचें। समस्याओं को व्यर्थ में बढ़ने न दें। योजना, अनुरूप कामकाज नहीं हो पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय मध्‍यम रहेगा। आज बिना रूके आगे की ओर तेजी से बढ़ते जाना है। यदि आप पीछे मुड़कर देखेंगे तो फिर लड़खड़ाना और गिरना तय है। आपने कीमती सामानों के प्रति सावधान रहें। क्‍योंकि उनके चोरी होने की आशंका है। परिश्रम पूरा होगा। बराबर लाभ मिलने से उत्‍साहित रहेंगे। लेनदेन में अस्‍पष्‍टता ठीक नहीं है। त्‍याग की भावना से मानसिक संतोष प्राप्‍त होगा। नौकरी में पदोन्‍नति के अवसर मिलेंगे। शुभ कार्यों में प्रवृत्ति होगी। धार्मिक उत्‍सवों में सहभागिता बनेगी।

webdunia
FILE
कन्या- नौकरी में आपका महत्व एवं रुतबा बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा में यश मिलेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। दूसरों की आलोचना न करें। आज आपको अपनी मनोदशा का विशेष ध्‍यान रखना होगा। क्‍योंकि किसी प्रियजन द्वारा बोले गए कटु शब्‍दों से आपको तकलीफ हो सकती है। जिद्‍दी स्‍वभाव के कारण आपको नुकसान हो सकता है। चन्‍द्रानुकूलता बनी रहेंगी। महत्‍व का काम तय होगा। आगे की योजनाएं तय होंगी। विनम्रता और सरलता से अभिष्‍ट कार्य पूर्ण होंगे। मौन रहें। प्रसन्‍नता आएगी। सेहत खराब रह सकती है। दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। आवश्‍यक कार्य कल पर टालें।

तुला- व्यापार-व्यवसाय में लाभ, संतोष अनुभव करेंगे। रुके कार्य में गति आएगी। अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। आज के दिन गुस्‍सा पूरे समय आपकी नाक पर बैठा रहेगा। खुद पर काबू रखें अथवा दिन के अंत तक आप अपनी बातों और हरकतों से प्रियजन को तकलीफ पहुंचा सकते है। तेज गाड़ी चलाने से बचें। आय कम, व्‍यय अधिक। अनर्गल विवाद का डर बनेगा। अपनो से विरोध उभरेगा। धन-धान्‍य की सुलभता रहेगी। पवित्रता बनाए रखें। विचार ही जीवन है। लाभ प्राप्‍त होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दिन अनुकूल है।

वृश्चिक- अनसोचे काम में हाथ नहीं डालें। परिवार के सदस्यों से आर्थिक स्पष्टता रखें। व्यापार, रोजगार में अनावश्यक बाधाएं आएंगी। निर्णय सोच-समझकर लें। आज आप किसी के पास सलाह लेने के लिए जाएंगे। जिससे आपको फायदा होगा। साथ ही आप मन में ज्ञानोदय होने का अनुभव भी करेंगे। मन धार्मिक कार्यों की ओर आकृष्‍ट होने से शांति मिलेगी। बाधित योजना में प्रगति होगी। महत्‍व का काम तय होगा। बाहरी सहयोग मिल जाएगा। सामाजिक मान प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्‍त होगा। मिलनसारिता में प्रसन्‍नता आएगी। दिन मध्‍यम फलदायी है। कार्य योजना बनाने में ज्यादा समय व्‍यतीत होगा।

धनु- सामाजिक मामलों में क्रियाशीलता रखें। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। आपके कार्य, परिश्रम की प्रशंसा होगी। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। आज आपकी पहचान किसी परदेस में रहने वाले व्‍यक्ति से होगी। यह एक दीर्घकालीन रिश्‍ते की शुरुआत हो सकती है। आज जिन चीजों के लिए इंतजार कर रहे हैं, उनके मिलने की शुरुआत हो चुकी है। शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक बिखराव समेट लेंगे। मेलमिलाप उत्‍साहित रखेगा। कटु बोध शिक्षा देते हैं। सहजता से प्रतिकूल समय भी निकल जाएगा। आगे चलकर लाभ संभव। आज महत्‍वपूर्ण कार्य टालें। अनचाहे लोगों की मदद करनी पड़ सकती है।

मकर- व्यापार-व्यवसाय में स्थायी कार्य हो सकेंगे। संतान के कामों में प्रगति से संतोष रहेगा। अनुभवों का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। आप भावपूर्ण और एवं संवेदनशील रहेंगे। अपने आसपास की चीजों को थोड़ा स्‍पेस देना चाहेंगे। आपके आसपास जितनी गड़बड़ी चल रही हैं, उससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कारोबारी काम में कम रुचि रहेगी। संसाधन की कमी रहेगी। सीमित काम बना पाएंगे। धर्मात्‍मा बने। हनुमानजी की उपासना पूजा से सब काम बन जाएंगे। घरेलू झंझटों से मन उदास रहेगा। माता की ओर से कष्‍ट प्राप्‍त होगा। संयम रखें, विवाद न करें।

कुंभ- नौकरी में उत्साह, आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में संतान के कार्यों से प्रतिष्ठा मिलेगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। रुका धन प्राप्त होगा। आप जागृति, समर्पण, प्रसन्‍नता और संतुष्टि से भरा दिन होगा। आपके वरिष्‍ठों द्वारा आपको लंबे समय से बकाया प्रतिफल मिलेगा। दिन के अंत तक आपके पास जश्‍न मनाने के बहुत से कारण होंगे। समय तनाव भरा रहेगा। मांगने पर सहयोग नहीं मिल पाएगा। संसाधन का जुगाड़ करना पड़ेगा। मीठा बोलें। वाणी में कटु शब्दों का प्रयोग न करें। स्थानांतरण के कार्यों के लिए अनुकूल दिन है। अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्‍त होगा।

मीन- वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन से लाभ हो सकेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। घर में मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। क्रोध पर संयम रखें। आज परीक्षा का दिन होगा। आज का दिन परेशानियों से भरा महसूस होगा। संभल कर रहे। शाम का समय मौज-शौक में समय गुजरेगा। अपना हित सध जाएगा। दोस्‍तों का परामर्श लाभ दिलाएगा। भावनात्‍मक कार्यों से बहुत संतोष प्राप्‍त होगा। वैवाहिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा में कष्‍ट होगा। आज के दिन किया गया निवेश और दिया गया उधार लाभ नहीं देगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi