27 मई 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी। निवेश-व्यापार से लाभ होगा। रोजगार मिलेगा। परीक्षा, साक्षात्कार में मनोनुकूल सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
देखें वीडियो.....
वृषभ- यात्रा में कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि से चिंता बढ़ेगी। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मिथुन- राज्य से दंड संभावित है। धनागम होगा। यात्रा शुभ रहेगी। निवेश, नौकरी, साक्षात्कार, परीक्षा मनोनुकूल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ नम: शिवाय' का जप करें।
कर्क- सुख के साधन कम होंगे। भागदौड़ ज्यादा होगी। राज्य से लाभ होगा। कार्य में रुचि व नई योजनाएं बनेंगी। शांति रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
सिंह- पराक्रम से कार्य बनेंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी सफल होंगे। नौकरी-रोजगार का लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान करें।
कन्या- अस्वस्थता बनेगी। हानि-दुर्घटना से बचें। जोखिम न उठाएं। विवाद से बचें। कुसंगति हानि देगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ दुर्गे रक्षिणि रक्षिणि स्वाहा' का जप करें।
तुला- मूल्यवान वस्तु समय पर न मिलेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय कार्य बनेंगे। रोजगार, नौकरी का लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
वृश्चिक- संपत्ति से लाभ होगा। नौकरी-साक्षात्कार में लाभ होगा। परीक्षा तथा निवेश शुभ फल देंगे। यात्रा लाभदायक होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
धनु- विरोधी शांत रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी-निवेश लाभदायक रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
मकर- जोखिम-जमानत के कार्य टालें। हानि-दुर्घटना, चोरी-इत्यादि के योग हैं। विवाद से बचें। व्यापार मंदा रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
कुंभ- दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मेहनत सफल होगी। लाभ प्राप्त होगा। रोजगार, नौकरी के परिणाम शुभ रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न-वस्त्र दान दें।
मीन- नौकरी, परीक्षा, निवेश से लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र मिलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ नम: शिवाय' का जप करें।