मेष- मान-सम्मान बढ़ेगा। सुखद समाचार उत्साह बढ़ाएंगे। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। निजी काम तय होगा। विद्यार्थियों को परिश्रम का फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में सामान्य अर्थलाभ होगा। धार्मिक कार्यों में आस्था रहेगी। अपव्यय पर नियंत्रण रखें। कामकाम में सुधार होगा। संपन्नता रहेगी। धर्म लाभ होगा। अतिथि आगमन से अत्यंत प्रसन्नता होगी। आजीविका की समस्या हल हो जाएगी। शारीरिक श्रम सार्थक रहेगा। संयम से काम लें। लोभ-लालच से बचें।
वृषभ- व्यावसायिक संबंध सुधरेंगे। दाम्पत्य सुख मिलेगा। सही-गलत का निर्णय समय पर लें। योग्यता, अनुभवों की सराहना होगी। आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। मांगने पर सहयोग नहीं मिल पाएगा। रोजमर्रा काम बाधित होगा। घर-परिवार में तनावयुक्त वातावरण हो सकता है। मातृ पक्ष से कष्ट होगा। किसी दूर गए मित्र के संबंध में शुभ समाचार एवं संदेश मिलेगा। पुराना कोई रोग उभरेगा। कामकाज में बाधा उत्पन्न होगी। मित्र मिलेंगे। सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। समय तनावभरा रहेगा।
मिथुन- नौकरीपेशा लोगों को अधिकारों की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिल सकेगा। आर्थिक प्रतिस्पर्धा से बचें। परिवार में वैवाहिक कार्यों की चर्चा होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अल्प परिश्रम में हित सधेगा। बिना मांगे मदद मिल जाएगी। कारोबारी बिखराव समेटेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। क्रोध एवं आवेश पर नियंत्रण रखें। परिचित संबंधियों का सहयोग मिलेगा। देवताओं की असीम कृपा प्राप्त होगी। सफलता के योग हैं। यश मिलेगा। पुरुषार्थ बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें।
कर्क- सुखद यात्रा हो सकती है। व्यावसायिक उतार-चढ़ाव का सामान्य लाभ मिलेगा। आगे की योजना तय होगी। अपना हित साध लेंगे। रुके कामों में गति आएगी। कारोबारी काम बना लेंगे। राज्यपक्ष के कामों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान दें। वाणी व्यवहार से लाभ होगा। समय आनंद में बीतेगा। कार्यों में संलग्नता रहेगी। किसी दूर गए मित्र के संबंध में शुभ सूचना मिलेगी। विरोधी वर्ग शांत रहेगा। संपन्नता रहेगी। मित्र मिलेंगे। सकारात्मकता का विकास होगा।
FILE
सिंह- प्रयासों का परिणाम मिलने के अच्छे आसार दिखाई देंगे। संतान पक्ष की प्रगति के समाचार मिलेंगे। नई योजनाओं पर विचार करेंगे। कानूनी विवादों का हल निकलेगा। चोरों से सतर्क रहें। यात्रा सफल रहेगी। उलझा काम बना लेंगे। आर्थिक लाभ मिल जाएगा। व्यापारिक उन्नति होगी। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है अत: सावधानी एवं सतर्कता रखें। धार्मिक कार्यों में संलग्नता रहेगी। व्ययभार अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। उपकार का बदला उपकार से मिलेगा। सत्य के मार्ग पर चलें। प्रसन्नता प्राप्त होगी।
कन्या- किसी काम की योजना पर विचार-विमर्श होगा। अपने कामकाज, परिश्रम के प्रति गंभीरता रखें। व्यावसायिक जोखिम बनी रहेगी। जायदाद संबंधी मामलों में चिंता रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कारोबारी विस्तार का मानस बना रहेगा। बाहरी दबाव में कमी आएगी। लाभप्रद जिम्मेदारी बढ़ेगी। आकस्मिक धन लाभ के साधनों से बचें। निवेश न करें। दिन प्रतिकूल है। अनावश्यक विवाद न बढ़ाएं। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। आप पर भगवान की कृपा हो रही है। धैर्य रखें। सबके दिन अच्छे होते हैं।
तुला- अतिथि आगमन से मन उल्लासित रहेगा। लाभ होगा। आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ बढ़ेगा। विशिष्टजन से भेंट होगी। अपना हित साध लेंगे। रास्ता बनाने में आसानी रहेगी। योजना विस्तार होगा। सायंकाल में सामाजिक आलोचना सहनी पड़ेगी। व्यर्थ के अहंकार को बढ़ावा न दें। आर्थिक स्थिति मध्यम। कार्यक्षेत्र में अचानक आई बाधाओं से चिंता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कामकाज पूरी तरह बनने में विलंब होगा। अनावश्यक विवाद को टालें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश होगा। भाईयों से सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक- स्थान परिवर्तन की संभावना है। व्यापारिक सौदे, करारों में यश मिलेगा। स्थायी संपत्ति क्रय के योग बनेंगे। आर्थिक मजबूती बनी रहेगी। चालू योजना विस्तार होगा। मदद से काम बना लेंगे। विद्यार्थियों को परिश्रम का महत्व समझना चाहिए। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मन रचनात्मक कार्यों को करने में लगेगा। लाभ होगा। दोषियों को अपने कर्मों के परिणाम स्वत: मिल जाएंगे। क्रोध में आकर कोई निर्णय न करना हितकर रहेगा। व्यापार में उल्लेखनीय लाभ हो सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। परामर्श से कार्य करें। जो मिल रहा है उसे स्वीकार करें।
धनु- परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेगा। धन लाभ की खुशी होगी। यात्रा करेंगे, जो कि लाभदायक होगी। कामकाज में विस्तार, विकास की संभावना बनेगी। मित्रों, परिजनों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। कार्य युक्ति से बना लेंगे आवास की समस्या रहेगी। रुका पैसा मिलेगा। धार्मिक काम में रुचि रहेगी। कारोबारी अरुचि रहेगी। जहां तक बने महत्वपूर्ण कार्य को स्थगित रखें। व्यावसायिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। मित्र से मुलाकात होगी। योजना का क्रियान्वयन होगा। सफलता प्राप्त होगी। रुके कार्यों में निवारण का रास्ता मिलेगा।
मकर- निकट की यात्रा सपरिवार करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। अतिथि आगमन होगा। निजी कार्यों की रुपरेखा बनेगी। लाभ प्राप्त होगा। व्यापारिक कार्य की यात्रा लाभदायी रहेगी। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। लेन-देन संबंधी मामले निपटेंगे। घर में सुखद माहौल रहेगा। चौकन्ने होकर काम कीजिए। उलझने की जगह मिलाप बनाकर चलिए। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा। समय आनंद संग बीतेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में रुचि रहेगी। प्रवास में सतर्कता रखें। सत्कर्म करते रहें। गुरुजनों को प्रणाम अवश्य करें। सात्विक चिंतन से लाभ होगा।
कुंभ- नए कार्यों में शीघ्रता से निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सहयोगी रहेंगी। व्यर्थ वाद-विवाद, मतभेद से दूर रहें। विद्यार्थियों को परीक्षा में शानदार उपलब्धि मिलेगी। जीवनसाथी का सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता वांछनीय है। कोई अप्रिय बात हो सकती है। मेल-मिलाप उत्साहित रखेगा। भावी योजना पर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। धैर्य रखें, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी एवं प्रियजनों से मनमुटाव हो सकता है। यार-दोस्तों का संग बना रहेगा। बाहरी मदद मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन- शुभ समाचार मिलेगा। कारोबारी विस्तार होगा। बिना मांगे मदद मिलेगी। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। व्यावसायिक संबंधों में विश्वास, भरोसे का फायदा होगा। महत्व के काम समय पर होंगे। बाधाओं के बावजूद कार्य बन जाएंगे। खान-पान में लापरवाही न बरतें। अस्वस्थ हो सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों की रूपरेखा बनेगी। नया काम बनेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। आवेश पर नियंत्रण रखकर कार्य करें। सुख प्राप्त होगा। लाभजनक स्थितियां बनेंगी। रुके काम पूरे होंगे।