Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

29 जून 2012 : आपकी राशि क्या कहती है

आज का दिन कैसा होगा आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें दैनिक राशि
WD

मेष- सरकारी कार्यों में लाभ होंगे। अतिथि के आने की संभावना है। आसानी से होने वाले काम भी उलझेंगे। काफी प्रयासरत रहना पड़ेगा। कार्यों में ‍अनिश्चितता रहेगी। शासकीय सहयोग और अर्थलाभ होगा। लापरवाही से बचने का प्रयास करें। नवीन योजनाओं की चर्चा होगी। आत्मीय के दर्शन होंगे। हितैषी मित्र मिलेंगे। सुखानु‍भूति होगी। लाभ होगा। अपनी ही गलतियां परेशान करेंगी। विवाद उभरने का डर रहेगा। समय नकारात्मक बना रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। किया गया श्रम सार्थक होगा। बिगड़े व अधूरे कार्य होंगे।

वृषभ- शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। समय हास-परिहास में व्यतीत होगा। पुरानी योजनाओं को साकार करेंगे। निर्माण संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यकुशलता, परिश्रम की सार्थकता रहेगी। विश्वास, संयम भी रहेगा। उत्साह बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से भेंटवार्ता होगी। कामकाजी महिलाओं को परेशानी हो सकती है। व्यवसाय अच्‍छा रहेगा। नए संबंध बनेंगे। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। बाहरी मदद से काम तय होगा। आर्थिक बिखराव समेट लेंगे। भाग्य का पूर्ण साथ होगा।

मिथुन- व्यापार-व्यवसाय सार्थक होगा। व्यावसायिक विस्तार कर पाएंगे। प्रगति, प्रतिष्ठा रह पाएगी। बुद्धि चातुर्यता से काम तय होंगे। स्वास्थ्य ताजगी रहेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। चिंता, परेशानियों से राहत रहेगी। प्रयास में ही समाधान, सतोष रहेगा। किसी प्रियजन के व्यवहार और बर्ताव से पीड़ा होगी। संपत्ति के विवाद में न पड़ें, वरना हानि उठाएंगे। उदर विकार परेशान कर सकता है। बड़े लोगों के संपर्क से रुके काम पूरे हो सकते हैं। प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। सुख-सुविधा में कमी आएगी।

webdunia
FILE
कर्क- किसी खास व्यक्ति से भेंट होगी। मित्रता लाभदायक होगी। यश मिलेगा। नौकरी में प्रगति, प्रतिष्ठा की बात बनेगी। लेन-देन, रुका पैसा मिलेगा। उत्साह, आत्मविश्वास बढ़ेगा। समय पक्ष का बना रहेगा। अल्प परिश्रम से काम तय होगा। आय बढ़ेगी। पारिवारिक मतभेदों में कमी आएगी। संतोष मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे। प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। नौकरीपेशा वाले जातक को वेतन संबंधी मामलों में लाभ होगा। वैवाहिक प्रकरण पूर्ण होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में सफलता के संकेत हैं।

सिंह- धन लाभ हो जाने से कई कार्य बन जाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी। मानसिक संतोष मिलेगा। परिवार की तरफ से सुखद समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धा में लाभ होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रगति, प्रतिष्ठा के परिणामों को महत्व देना होगा। महत्वपूर्ण वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी। मनोवांछित सफलता के योग हैं। प्रयास सार्थक और सफल होंगे। सामाजिक गतिविधियों मे सहभागिता रहेगी। साहस और पराक्रम से काम बन जाएगा। चौकन्ने रहकर काम कीजिए। आपसी खींचतान रहेगी।

कन्या- पत्राचार द्वारा लाभ होगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कामकाज भी ठीक से होंगे। योजनाबद्ध रूप से काम तय होगा। अल्प परिश्रम में काम बनेगा। यात्रा शुभ रहेगी। शिक्षा से संबंधित कार्यों के लिए दिन शुभ है। अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक, वैचारिक उत्साह रहेगा। अधिकतर मनमाफिकता रहेगी। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सुख, ऐश्वर्य आदि मिलेगा। दूर गए मित्र का समाचार प्राप्त होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सावधानी से संकट टल सकेंगे। देव पूजन करें। अनचाही यात्रा का योग है।

तुला- कार्य बन जाने की खुशी होगी। उत्साह, आत्मविश्वास बढ़ेगा। अनायास मदद मिलेगी। पुराने रुके कामकाज, निर्णय पक्षधर होंगे। इच्छा, आकांक्षा की पूर्तता होगी। परिश्रम लाभ दिलाएगा। रोजमर्रा का काम तय होगा। माता ‍की चिंता रहेगी। लाभ का सौदा हाथ आएगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी। अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा। यश मिलेगा। भ्रमण में मन लगेगा। सगे-संबंधियों से भेंट होगी। व्यापार में लाभ होगा। शत्रु अपने प्रयासों में सफल नहीं होंगे।

वृश्चिक- आर्थिक कार्यों में प्रगति का योग है। अनचाही यात्रा सुखद, मनोरंजक होगी। निजी पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। मानसिक, वैचारिक संतोष रहेगा। परिवार में मनोविनोदपूर्ण वातावरण बनेगा। नया कार्य करेंगे, जो भविष्य में लाभदायी साबित होगा। परिवार में धार्मिक प्रवृत्ति उभरेगी। कारोबारी काम में नयापन। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। पारिवारिक मतभेदों में कमी आएगी। वास्तविकता का लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत कार्यों को प्रा‍थमिकता दें। उत्साह में वृद्धि होगी। किसी कार्य को टालना ठीक नहीं। ईश्वरीय कृपा बनी रहेगी। आवश्यक कार्यों को जल्दी निपटाएं।

धनु- मनोरंजन के साधन सुलभ होंगे। नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे। योजनाएं, बातचीत, सहयोग से आश्वस्त रहेंगे। आमदनी बढ़ेगी। निराशा का अनुभव उपयोगी ही होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मेलमिलाप का अभाव रहेगा। मिलनसारिता, आमोद-प्रमोद बढ़ेगा।दोपहर बाद कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा करनी पड़ेगी। रुका कार्य बन जाएगा। कार्यों में विलंब होगा। बचते-बचते विवाद का डर रहेगा। धैर्य रखकर कार्य करें। व्ययभार अधिक होगा। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। मांगलिक कार्यों में श्रम ‍अधिक होगा। सायंकाल के समय कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

मकर- नौकरी में वातावरण अच्छा एवं अनुकूल रहेगा। प्रेम-रोमांस में मिठास रहेगी। साझा भाव बना रहेगा। विवादित मामलों में उलझना अहितकर रहेगा। श्रम सार्थक बना रहेगा। आत्मविश्वास की कमी संभव है। मेलमिलाप से काम तय होगा। आशा-निराशा का वातावरण रहेगा। महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यर्थ कारणों से मन नहीं लगेगा। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है। नए कार्य को करने की योजना बनाएंगे। श्रम से सफलता मिलेगी। वाणी का संयम सुख देगा। शाम में स्वजनों का सहयोग रहेगा।

कुंभ- कार्य की प्रशंसा होगी। समस्याओं का समाधान होगा। व्यापारिक विस्तार का साहस कर पाएंगे। पदोन्नति के योग है। संयम रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। विवाहादि मांगलिक कार्यों की चर्चा, सफलता मिलेगी। आर्थिक योग उत्तम। विवादित मामलों का निपटारा होगा। मांगने पर समन्वय बना रहेगा। आध्यात्मिक परिवेश रहेगा। सुख-शांति रहेगी। सामाजिक परिवेश आपके अनुकूल रहेगा। परिश्रम की सार्थकता रह पाएगी। मान-सम्मान मिलेगा। संपत्ति के कार्य उलझ सकते हैं। घरेलू कारणों से मन परेशान रहेगा। सामाजिक कार्यों में यश प्राप्त होगा।

मीन- सुख-समृद्धि बढ़ेगी। नौकरी में बढ़ोतरी एवं बदली के योग आएंगे। निजी हित सध जाएगा। आर्थिक योग ठीक। आमदनी बढ़ेगी। दूसरों के व्यवहार-मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिशीलता रहेगी। संतान पक्ष से संतोष रहेगा। दैनिक कार्यों में सुधार का योग है। साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संपन्नता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर मन प्रसन्न रहेगा। प्रतियोगिता में सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार चिंता का निवारण होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi