Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

31 अगस्त 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें भविष्यफल

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी

मेष- आपके संबंधों में कड़वाहट रहेगी। आपकी सारी मेहनत गड्ढे में चली जाएगी। अदालती व कोर्ट-कचहरी में आपको पराजय व असफलता का मुंह देखना पड़ेगा।

विशेष- बादाम का सेवन करें।


वृषभ- पत्नी-पति में किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी व बोलचाल हो जाएगी। शरीर में थकान व आलस्य का भाव रहेगा। इसका प्रभाव व असर काम पर भी पड़ेगा।

विशेष- सुपारी का सेवन करें।

मिथुन- आप किसी जॉब ऑफर या अवसर का इंतजार कर रहे हैं। प्रेम, विवाह व रोमांस में भी भरपूर उत्साह रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक होगी।

विशेष- लौकी का सेवन करें।

कर्क- उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप माता-पिता व घर के बड़े बुजुर्गों के लिए समय निकालेंगे। जनसंपर्कों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

विशेष- जामुन का सेवन करें।

सिंह- नौकरी में अफसर व अधिकारी आपके कामकाज से पूरी तरह खुश रहेंगे। कामकाज में नए-नए प्रयोग करेंगे। परिवार की सुरक्षा आपके लिए जरूरी होगी।

विशेष- उड़द का सेवन करें।

कन्या- अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होने से हर्ष का वातावरण बनेगा। परिवार के सभी लोग मिल-जुलकर रहेंगे।

विशेष- काले तिल का सेवन करें।

तुला- पुराने मित्रों व रिश्तों को नई ताजगी देंगे। सकारात्मक सोच व संतुलित दृष्टिकोण से आप अपनी राह ढूंढने में सफल रहेंगे। आपके मुंह से किसी की आलोचना निकलेगी।

विशेष- उड़द का सेवन करें।

वृश्चिक- आप वाहन बहुत ही संभलकर चलाएं, वरना एक्सीडेंट हो सकता है। कई मामलों में सावधानी की जरूरत है। आपके साथ धोखा हो सकता है।

विशेष- लौंग का सेवन करें।

धनु- आप अपने प्रियजनों से निकटता महसूस करेंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आप किसी शादी, पार्टी या समारोह में जा सकते हैं। मन में हर्ष होगा।

विशेष- जामुन का सेवन करें।

मकर- आपके मुंह से किसी के प्रति अपशब्द या आलोचना निकल जाएगी। उस व्यक्ति को यह बात मालूम पड़ेगी। मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल जाना पड़ सकता है।

विशेष- बादाम का सेवन करें।

कुंभ- आपके खिलाफ कुछ लोग गुप्त रूप से साजिश या षड्‍यंत्र रच सकते हैं। निजी व व्यक्तिगत मसलों को सुलझाने में मदद मिलेगी। आपके मान-सम्मान में कमी आएगी।

विशेष- सुपारी का सेवन करें।

मीन- आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन, ऐश्वर्य व आनंद की प्राप्ति होगी। आपके मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए वाहन खरीदने के योग बनेंगे।

विशेष- लौकी का सेवन करें

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi