Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

4 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
हमें फॉलो करें 4 सितंबर की राशि

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी

मेष- कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। सोच-समझकर कार्य करें। दुर्घटना घटित हो सकती है। वाहनादि धीरे चलाएं। किसी प्रियजन की मृत्यु का समाचार‍ मिलेगा। अस्पताल, कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

विशेष- गिल्की का सेवन करें।

webdunia
FILE
वृषभ- कोई खोई वस्तु मिलेगी। मित्रों की सलाह से अपनी भविष्य की योजनाओं तथा प्रोग्राम के बारे में चर्चा करेंगे। आपके भीतर धीरे-धीरे आत्मविश्वास जागृत होगा। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

विशेष- अंगूर का सेवन करें।

webdunia
FILE
मिथुन- मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका अकेलापन दूर होगा। आपको यात्रा व उच्च शिक्षा से बहुत लाभ होगा। पैसा कमाने की प्रबल इच्छा व मेहनत आपको बहुत आगे ले जाएगी।

विशेष- नींबू का सेवन करें।

webdunia
FILE
कर्क- स्वास्थ्य में सुधार होगा। मनपसंद भोजन प्राप्त होगा जिससे तन व मन दोनों प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्र से मिलाप व वार्तालाप होगा। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।

विशेष- हरी मिर्च का सेवन करें।

webdunia
FILE
सिंह- शरीर में आलस्य रहेगा किंतु प्रसन्नचित रहेंगे। कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। बच्चों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका समय विलासिता तथा मनोरंजन में व्यतीत होगा।

विशेष- भिंडी का सेवन करें।

webdunia
FILE
कन्या- दूसरों के कार्यों में स्वयं को बर्बाद करेंगे। सगाई के संबंधों में सावधानीपूर्वक कदम उठाना होगा जिससे सफलता के साथ यश की भी प्राप्ति होगी। अपने करियर को पूरा समय देंगे।

विशेष- पत्तागोभी का सेवन करें।

webdunia
FILE
तुला- सामाजिक स्तर पर मेल-मिलाप बढ़ेगा। विचारों का आदान-प्रदान होगा। व्यक्तिगत साख बढ़ेगी। चिंताओं और मुसीबत से आप निपट लेंगे।

विशेष- शिमला मिर्च का सेवन करें।

webdunia
FILE
वृश्चिक- आपको नकारात्मक विचार मन से त्यागने होंगे तभी संतुलन बरकरार रहेगा। चुनौतियों को सहजता से स्वीकार करेंगे। काम का दबाव बनेगा। तनाव बढ़ेगा।

विशेष- अंगूर का सेवन करें।

webdunia
FILE
धनु- अचानक किसी बुरी खबर से मन उदास हो सकता है। आर्थिक पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा की योजनाओं में परेशानी हो सकती है।

विशेष- भिंडी का सेवन करें।

webdunia
FILE
मकर- आपको छोटी-मोटी दुर्घटना या बीमारी भी हो सकती है। घर पर रहना श्रेयस्कर होगा। आपको शादी, पार्टी या समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है।

विशेष- हरी मिर्च का सेवन करें।

webdunia
FILE
कुंभ- आपके अटके हुए कार्य किसी‍ मित्र या सहयोगी की सहायता से पूर्ण होंगे। आपको पिछले बीते दिनों की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निजात मिलेगी।

विशेष- गिल्की का सेवन करें।

webdunia
FILE
मीन- ‍आपकी धर्म-कर्म, सामाजिक समारोह और कर्मकांड में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। स्थिति शुभ फलदायी रहेगी। तीर्थयात्रा कर सकते हैं।

विशेष- नींबू का सेवन करें।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi