Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

5 अप्रैल 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें 5 अप्रैल 2013

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी

मेष- परिवार के सदस्यों के बीच स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। शत्रु व विरोधी हावी होंगे व नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। हाथ में आता-आता रुपया रुक जाएगा। किशमिश का सेवन करें।

वृषभ- इस समय में आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। आपके लिए बेहतर होगा कि काम के साथ खुद को आराम देने के लिए समय निकालें। पालक का सेवन करें।


मिथुन- आप स्वयं को तनावयुक्त महसूस करेंगे। मानसिक बेचैनी व सिरदर्द की शिकायत हो सकती है, उपचार करें। अचानक किसी बुरी खबर से मन विचलित हो सकता है। लौंग का सेवन करें।

कर्क- आर्थिक ‍स्‍थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। मित्रों, प्रियजनों तथा परिवार के सदस्यों से संबंधों में मजबूती आएगी। आप पूर्ण जोश व उत्साह के साथ काम करेंगे। चने का सेवन करें।




सिंह- नए जमीन-जायदाद, भूमि खरीदने के योग बनेंगे। इष्ट मित्रों के सहयोग से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आप लोगों से बेहतर संबंध बनाएंगे, साथ ही आप अपनी जड़ों की तलाश करेंगे। तिल्ली का सेवन करें।

कन्या- प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। प्रेमिका के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। धन-ऐश्वर्य व आनंद की प्राप्ति होगी। भाग्य का सितारा प्रबल है। ककड़ी का सेवन करें।


तुला- घर-परिवार में भी वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार या महत्वपूर्ण व्यक्ति के प्रभाव से संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकता है। आम का सेवन करें।

वृश्चिक- आपको कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शत्रुओं का नाश होगा। कोई महत्वपूर्ण पदभार व पदोन्नति आदि के अवसर प्राप्त होंगे। मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। काजू का सेवन करें।



धनु- आराम व भौतिकता की चीजों पर खर्च करेंगे। शारीरिक रूप से आप ऊर्जायुक्त व स्फूर्तिवान बने रहेंगे। पूरी ऊर्जा व साहस के साथ आप अपने सभी कार्यों को निपटाएंगे। गाजर का सेवन करें।

मकर- परिवार में वातावरण कलहपूर्ण बना रहेगा। शत्रु व विरोधी हावी होकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, परंतु सफल नहीं होंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। टमाटर का सेवन करें।



कुंभ- वाहन बहुत ही संभलकर चलाएं, वरना दुर्घटना हो सकती है। आपको अपनी छवि सुधारने व संपत्ति कमाने का अवसर प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग की कृपा प्राप्त होगी। जुवार का सेवन करें।

मीन- विदेश यात्रा करने के योग बनेंगे। कार्यों में विशेष सफलता प्राप्त होगी। धन-ऐश्वर्य व आनंद की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। कहीं घूमने जा सकते हैं। दूध से बने पदार्थ का सेवन करें।




Share this Story:

Follow Webdunia Hindi