5 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
मेष- आज परिश्रम करना पड़ सकता है। आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ का योग है। अनजान लोगों पर विश्वास न करें। मान-सम्मान मिलेगा। दोपहर बाद घर के सदस्यों में आपसी प्रेम और सद्भाव देखने को मिलेगा। आय के नवीन मार्ग खुलेंगे। कारोबार में आशा से अधिक लाभ से प्रसन्नता होगी। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भेंट, उपहार की प्राप्ति संभव है। शाम के समय लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। सत्कार्यों में खर्च होगा। प्रतिष्ठा प्राप्ति के संकेत हैं। वृषभ- आज पूरे दिन मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक वातावरण आनंदमय बना रहेगा। सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च करेंगे। खास महत्व का काम बना लेंगे। दोपहर बाद आपके दिमाग में पैसे से जुड़ी बात घूमती रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा कर लाभ कमाएंगे। आर्थिक मजबूती तय होगी। सायंकाल मनमाफिक कार्य होगा। संतान के कामों से खुशी मिलेगी। चोरों से सतर्क रहें। अपना हित साध लेंगे। रोगी के स्वास्थ्य में वृद्धि संभव। मिथुन- आज के दिन किसी चीज पर ध्यान केंद्रित करना एक बड़ी चुनौती होगा। जोखिम कार्यों में सतर्कता वांछनीय। राजनीतिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। बाहरी मदद का अभाव रहेगा। पारिवारिक समस्या पर ध्यान दें। दृढ़ निश्चय के साथ काम प्रारंभ करें, सफलता मिलेगी। दोपहर बाद निजी पुरुषार्थ बना रहेगा। न्यायालयीन प्रकरण में विजय होगी। निवेश से लाभ होगा। कारोबारी व्ययभार बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र से लाभ प्राप्त होगा। हर काम में देरी होने की संभावना है।
कर्क- प्रात:काल आपको सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी। स्थायी संपत्ति क्रय की रूपरेखा बनेगी। आकस्मिक दूर की यात्रा हो सकती है। कार्यस्थल पर आपसी सहमति बनी रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध पर काम करेंगे। दोपहर बाद आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। प्रसिद्धि, सम्मान में इजाफा होगा। शाम के समय आप परिवार के बुजुर्गों के साथ वक्त बिताना चाहेंगे। सेवा संबंधी बाधा दूर होगी। पारिवारिक निकटता बढ़ेगी। सत्कर्म करते रहें। आज का दिन पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का दिन है। सिंह- आज आपको धन, मान-सम्मान एवं कीर्ति में वृद्धि होगी। शुभ समाचार संचार होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कानूनी मामलों का हल आपके हित में होगा। दोपहर के समय आय के नए स्रोत तलाशेंगे। किया गया प्रयास सफल, संतोषप्रद बना रहेगा। अचानक बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। आर्थिक लाभ मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। सायंकाल आय का नवीन स्रोत बन जाएगा। विनम्रता से विजय प्राप्त होगी। यह निष्क्रिय दिन आपके धैर्य की परीक्षा लेगा। कन्या- आज शत्रु भी आपकी कार्यपद्धति की प्रशंसा करेंगे। महत्वपूर्ण बात को गुप्त रखकर कार्य करें। भविष्य के लिए लाभकारी योजनाओं की शुरुआत होगी। सहयोग में कमी आएगी। सामाजिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़े-बुजुर्गों के सम्मान में कमी न आने दें। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेगा। दोपहर बाद निर्णय किसी और दिन के लिए टालें। धार्मिक प्रवृत्ति बराबर रहेगी। नई मित्रता उपयोगी सिद्ध होगी। कारोबारी अरुचि बनी रहेगी। व्यर्थ की समस्या का समाधान होगा। तुला- आज का दिन कई नए अवसर लेकर आएगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय सफल होगा। स्वास्थ्य नरम बना रहेगा। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना होगा। दोपहर बाद लाभदायक सूचना मिलेगी। आपसी तनाव एवं मनमुटाव से मानसिक परेशानी हो सकती है। सायंकाल शांतिपूर्वक नित्य काम कीजिए। आपके बच्चे आपके लिए गर्व का कारण बनेंगे। व्यक्तिगत समस्या हल होगी। परिवार में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय अधिक न करें। सरकारी काम में यश मिलेगा। कलह-विवाद उभरने का डर रहेगा। वृश्चिक- सुबह आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यश-सम्मान मिलेगा। लेन-देन संबंधी मामलों को प्राथमिकता से सुलझाएं। परस्पर सहमति बनी रहेगी। वाहन आदि का प्रयोग करते समय सावधानी, सतर्कता वांछनीय। दूसरों की सलाह से कार्यशैली में बदलाव आएंगे। दोपहर बाद प्रेम-रोमांस में समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी की उन्नति होगी। काम में गति आएगी। धर्मोपदेश को जीवन में उतारें। मनोरंजन में व्यय होगा। सबका सम्मान करने से आपको सम्मान मिलेगा। किसी से विवाद होने पर तनाव में रहेंगे। धनु- आज स्वयं के द्वारा लिया गया निर्णय लाभकारी रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलेगी। व्यय अधिक होने से धन की तंगी महसूस करेंगे। कारोबारी बिखराव समेटेंगे। वैवाहिक प्रकरण में सफलता मिलेगी। पराक्रम, पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। दोपहर के समय मन में निराशा के भाव आएंगे। दायित्वों की पूर्ति होगी। व्यावसायिक गतिविधियों में लाभ के संकेत हैं। संतान के कार्यों में विलंब हो सकता है। विवादास्पद मामले में राहत मिलेगी। शाम का समय शांति और सद्भाव से भरा रहेगा।
मकर- आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। अपने ही लोग नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक कार्यों में यश प्राप्त होने का योग है। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें। यात्रा में अनावश्यक परेशानी आ सकती है। निजी हित का काम बनेगा। व्यापार-व्यवसाय में अधिक परिश्रम का फल कम मिलेगा। दोपहर बाद सफलता अवश्य प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा। संतान चिंता निवारण होगा। शाम के समय कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। कुंभ- आज का दिन आपको जिंदगी का लेखा-जोखा करने का पर्याप्त समय देगा। चिंता का निवारण होगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले से लाभ होगा। स्वास्थ्य लापरवाही महंगी साबित होगी। दोपहर बाद किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया तुरंत न दें। विद्यार्थी वर्ग अपनी सफलता से खुश होंगे। योजनाओं का विकास होगा। सहकर्मियों के साथ सहज रहें। बनते काम में बाधा उभरेगी। शाम के समय हित नहीं सध पाएगा।शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। स्त्री जाति का सहयोग रहेगा। मीन- आज का दिन आराम करने का है। लाभप्रद समाचार उत्साहित रखेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद एवं आनंदमय रहेगा। कार्यकुशलता, परिश्रम का लाभ मिलेगा। कारोबारी विस्तार का मानस बनेगा। दोपहर बाद नवीन जिम्मेदारी मिल सकती है। बढ़ती लोकप्रियता से परिजन प्रसन्न होंगे। भागीदारी में किए काम फायदेमंद रहेंगे। उलझनों से छुटकारा मिलेगा। दूर की यात्रा में सावधानी रखें। दूसरों की देखादेखी न करें। प्रयास में सफलता प्राप्त होगी।