Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

6 नवंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

आज का दिन कैसा होगा आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें 6 नवंबर 2012
FILE

मेष- ज्ञान के क्षेत्र में प्रतिष्ठा रहेगी। सार्वजनिक जीवन में मैत्री का भाव रहेगा। व्यस्तता बढ़ेगी। अतिथि के आने का योग है। पारिवारिक सुख में वृ‍द्धि से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। मन में शांति और संतोष रहेगा। किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। सुख-सम्मान मिलेगा। संयम रखें। दोपहर के बाद सामाजिक आलोचना का सामना करना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में बाधाएं आएंगी। संतान की कार्यशैली से असंतुष्ट रहेंगे।

वृषभ- आकस्मिक धनलाभ का योग है। लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। निजी पुरुषार्थ बना रहेगा। अतिथि आगमन से प्रसन्नता होगी। पहले से अधिक बेहतर प्रबंधन से लाभ की मात्रा बढ़ेगी। सभी परेशानियों का मुकाबला करके आप अपने कार्य को पूर्ण करेंगे। आवास संबंधी समस्या रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रखें। समय व्यर्थ की सोच-विचार में बीतेगा। वाद-विवाद हो सकता है। खर्च अधिक होगा। अधिक भागदौड़ से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मिथुन- दिन शुभ एवं लाभदायक रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। प्रयत्न करने से रुका पैसा मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें। मानसिक शांति रहेगी। संबंधियों का स्नेह मिलेगा। उन्नति होने की प्रबल संभावना है। प्रयास जारी रखें। धन लाभ बढ़ेगा। नौकर-चाकरों एवं अधीनस्थ वर्ग का सहयोग मिलेगा। दोपहर के बाद अपेक्षित सहयोग में कमी रहेगी। भावनाएं आहत हो सकती हैं।

कर्क- महत्वपूर्ण कार्य बना पाने में सफल होंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। सोचे हुए कार्य बनेंगे। यश व सम्मान मिलेगा। संपत्ति के मामले में अनुकूलता आ सकती है। उतरते ग्रहों की शांति कराएं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सफल रहेंगे। दोपहर के बाद से कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां विपरीत रहेंगी। स्वार्थी मनोवृत्ति के कारण मतभेद और विवाद बढ़ेगा। नवीन कार्य व्यवसाय आज आरंभ न करें। मानसिक उलझनें रहेंगी। चुनौतीपूर्ण कार्य में मनोबल बनाए रखें।

सिंह- लाभदायक यात्रा का योग है। सुख मिलेगा। विदेश में रोजगार खोज रहे लोगों को सफलता मिलेगी। व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा। नई कार्यशैली अपना कर लाभ, यश प्राप्त करेंगे। नए व्या‍पारिक संबंध बनेंगे, जो कि भविष्य के लिए लाभदायक होंगे। दूर गए मित्र के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। पुराना मित्र मिलेगा। न्यायालयीन प्रकरणों में सामान्य से अच्छा परिणाम। नवीन योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। सेहत के सात खिलवाड़ न करें।

कन्या- आज का दिन अनुकूलता से युक्त है। विद्यार्थी कम प्रयास में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। भागीदारी में आपके द्वारा लिए निर्णयों से लाभ होगा। परिवार में वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। आय में वृ‍द्धि व लाभ के योग हैं। संयम रख काम करना जरूरी होगा। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। व्यापार ठीक चलेगा। लघु यात्रा टालने का प्रयास करें। आवश्यकताएं सीमित रखें। कर्ज लेने से बचें।

तुला- आज व्यापार में स्थि‍ति अपने अनुकूल होगी। कामकाज में मन लगेगा। पूर्व ‍में किए गए कार्यों का फल मिलेगा। किसी राजनेता या प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अपने ज्ञान को प्रसारित करें। राज्यपक्ष से रोजगार की प्राप्ति होगी। धन-धान्य प्राप्त होगा। शंका न करें। सायंकाल के समय विवाद में विजय मिलेगी। गुरुजनों के परामर्श से काम करें। राजनीतिक लोगों का कद बढ़ेगा।

वृश्चिक- धार्मिक यात्रा हो सकती है। भाग्य के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बन जाएंगे। महत्व के कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में मनोयोग से काम करने पर लाभ पहले की अपेक्षा बढ़ा रहेगा। प्रतिष्ठा, सम्मान में वृद्धि होगी। संतान पर नजर रखें। तिलक लगाने, मंदिर जाने से यश व धन अवश्य प्राप्त होगा। गोपनीय कार्य में पूर्णत: सावधानी रखें। पारिवारिक सहजता का अनुभव होगा।

धनु- आपको व्यापार-व्यवसाय में लाभ। ‍भूमि-भवन कार्य में प्रगति होगी। नवीन तथा उच्च पद की प्राप्ति संभव है। लक्ष्‍य तक पहुंचने में सफल होंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। मित्रों से परिश्रम का लाभ होगा। दूसरों की भलाई के लिए किए कार्य का अच्छा फल मिलेगी। ‍आर्थिक मामलों में बिना वजह जोखिम न लें। राजनीतिक लाभ का समय। भागदौड़ अधिक रहेगी। अनुबंधों का विस्तार होगा। धनलाभ होगा। कार्य निर्विघ्न होने में संदेह रहेगा।

मकर- दिन शुभ एवं अनुकूल रहेगा। बाहरी व्यक्ति के आर्थिक सहयोग से उन्नति संभव है। घर, जमीन, जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। अध्ययन के प्रति रुचि जागेगी।लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। संयम रखें। मिल-जुलकर कार्य करें। असंतोष न उपजने दें। शांति से कार्य करना ज्यादा सरल रहेगा। परिवार को भी पूरा समय देना होगा। प्रयास सार्थक होंगे। लाभ के लिए समय अनुकूल है। नए लोगों के साथ अनुबंध बनेगा। आवेश में आकर निर्णय लेने से बचें।

कुंभ- आज दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबी यात्रा तथा मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में ‍अधिक भागीदारी करेंगे। आर्थिक अस्थिरता समाप्त होगी। धनहानि हो सकती है। अपनों से नुकसान होगा। अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे। वाहन आदि का उपयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। आमदनी से अधिक खर्च होगा। सम्मान प्राप्त होगा। घर में शांति रहेगी। नौकरों पर ज्यादा भरोसा ठीक नहीं। व्यापार अच्छा चलेगा।

मीन- आज आपके लिए स्त्री जाति की सलाह उपयोगी रहेगी। सुखद कार्यानुभव होगा। दृढ़ इच्‍छाशक्ति तथा संकल्प से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार एवं घर के प्रति पहले से अधिक जिम्मेदारी उठाना पड़ेगी, व्यापार में नवीन अनुबंध होंगे। धार्मिक एवं लेखनादि कार्यों में रुचि रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम अनुकूल प्राप्त होगा। व्ययभार बढ़ेगा। आय के नए साधन बनेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi