Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

7 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें दैनिक राशि
FILE

मेष- आज लाभ की संभावना बहुत है। मित्रों के साथ यात्रा योग बनेंगे। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। शांति और संतोष बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करके लाभ कमाएंगे। जीवनसाथी की प्रसिद्धि से सम्मान मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में लाभ मिलेगा। नए आय के साधन बन सकते हैं। काम बनने का उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य में ताजगी मांगने पर सहयोग मिल जाएगा। आवेश पर नियंत्रण रखें। अपने कर्म से विमुख न हों। सत्कर्म करते रहें।

वृषभ- आज मोक्षकारक योजना पर मन लगेगा। संतान पक्ष की चिंता दूर होगी। शिक्षा से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। नए कार्यों की रूपरेखा बनेगी। युवा वर्ग को मेहनत का उचि‍त फल मिलेगा। समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें। दूरगामी परिणाम सामने आने का योग है। व्यापार अच्छा चलेगा। धार्मिक विश्वास बढ़ेगा। धैर्य का आचरण करें। समय अच्‍छा चल रहा है। परिश्रम, प्रयास पूरा होगा। झुककर कार्य लेना आपके लिए हितकर रहेगा। लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य ताजगी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

मिथुन- अर्थ लाभ मिल जाएगा। आय का नवीन स्रोत बनेगा। बुद्धि और धन का सदुपयोग लाभ देगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। प्रतियोगिता में यश, सम्मान प्राप्त होगा। अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। व्यापारिक योजना सफल रहेगी। कारोबारी काम में तालमेल रहेगा। दोपहर बाद जीवनसाथी की चिंता रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को टाल देना हितकर रहेगा। शाम में अनावश्यक विवादों को न बढ़ाएं। घर-परिवार में तनाव का माहौल रह सकता है। वाद-विवाद से बचें।

कर्क- दिन अनुकूल है। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। पराक्रम में वृ‍द्धि होगी। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। धर्माचरण करें। पारिव‍ारिक स्थितियां अनुकूल होंगी। व्यापार के लिए की गई यात्रा से लाभ, यश मिलेगा। घर में धार्मिक आयोजन होंगे। निवेश विशेषज्ञ से सलाह लेकर करें। समाज में प्रभाव बढ़ेगा। ‍दिन आपके लिए हितकारी रहेगा। अनावश्यक विवादों को बढ़ावा न दें। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। विवादित मामले में पक्ष कमजोर बनेगा। कलह, विवाद बढ़ेगा। पुराना रोग उभरेगा। जोखिम कार्यों को टाल दें।

सिंह- परिवार में प्रेम रहेगा। रुके काम पूरे होंगे। कार्यकुशलता बढ़ने से कठिन काम भी आसानी से होंगे। प्रयास से रुका पैसा मिलेगा। दूसरों के मामले में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। सर्विस में जिम्मेदारी के कार्य होंगे। अधिकारियों का सहयोग रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। पुरानी उधारी वसूल लेंगे। टलते काम में प्रगति बनेगी। जिम्मेदारी बढ़ सकती है। लाभ सामान्य रहेगा। साहसिक कदम उठाएं। सफलता के संकेत। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। नए संबंधों की शुरुआत हो सकती है। ऋण प्राप्त हो सकता है।

webdunia
FILE
कन्या- भागीदारी के कार्यों में लाभ में वृद्धि होगी। दिन अच्छा व्यतीत होगा। परोपकार के कामों से यश मिलेगा। नौकरी में मनचाही तरक्की से मनोबल बढ़ेगा। पारिव‍ारिक सहयोग प्राप्त होगा। धन-संपत्ति के कार्यों में खर्च होगा। आलस्य, प्रमाद से बचें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विद्याध्ययन में मन लगाएं। राजनीतिक सफलता मिलेगी। संबंधों में निकटता आएगी। विवाद को टालें। तालमेल बना रहेगा। बिना मांगे सहयोग मिल जाएगा। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा।

तुला- आज व्यवसाय में वृद्धि के संकेत रहेंगे। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ लाभकारी रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान से लाभ होगा। सुंदरकांड से विशेष लाभ होगा। आर्थिक स्थि‍ति अच्‍छी रहेगी। वाणी संयम रखें। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास हितकर रहेगा। आय से व्यय में लगातार वृद्धि होगी। अनावश्यक व्ययभार बढ़ेगा। कारोबारी काम में अरुचि रहेगी। सीमित संसाधन मिल पाएंगे। कामकाजी महिलाओं को कष्ट होगा। पारिवारिक समस्या हल होगी।

वृश्चिक- विशेष उपलब्धि मिलने का योग। नवीन कार्ययोजना पर विचार होगा। व्यापारी वर्ग का रुका धन प्राप्त होगा। शिक्षा प्राप्ति से संबंधित यात्रा सफल होगी। लोभ-लालच में न पड़कर सामान्य लाभ से संतोष रखें। संतान के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। नियमितता का ध्यान रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। अनावश्यक व्ययभार बढ़ेगा। पदोन्नति का योग है। पारिवारिक मतभेद से मन हताश होगा। कामकाज में सहर्ष की स्थि‍ति बनेगी। सायंकाल के समय मांगने पर सहयोग नहीं मिल पाएगा। आर्थिक हान‍ि का डर रहेगा।

धनु- लो‍कप्रियता में वृद्धि होगी। लेनदेन के मामले सहयोग से निपट सकेंगे। राज्यपक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी से संबंधित विवाद निपटारे के लिए दिन अनुकूल है। पारिव‍ारिक स्थिति को देखकर कार्य करें। व्यापारिक योजना की सार्थकता रहेगी। वैचारिक स्वतंत्रता रहेगी। धनलाभ की संभावना है। अधूरे काम समय पर पूरे हो सकेंगे। आय से ज्यादा व्यय न करें। सफलता अर्जित करने का काल है। साझा भाव से काम बनेगा। अनावश्यक विवाद न बढ़ाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मनोरंजन में समय बीतेगा। प्रेम, रोमांस में मिठास रहेगी।

मकर- परिस्थितियां अनुकूल हैं। नौकरी, स्थितियां पक्षधर रहेंगी। भाग्य का उत्तम सहयोग रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्य का अवसर मिलेगा। आपकी योजना के अनुसार कार्य होने के योग हैं। किसी ‍विशेष व्यक्ति का सहयोग एवं सान्निध्य प्राप्त होगा। नियमितता का ध्यान रखें। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगा। समन्वय बनाकर चलें। लाभजनक स्थिति निर्मित होगी। पारिवारिक मामलों में क्रोध न करें। धार्मिक यात्रा होगी। विवाद का निपटारा होगा। आय में वृद्धि होगी। पुरानी योजना में प्रगति होगी।

कुंभ- आज अतिथि आगमन से प्रसन्नता होगी। मांगलिक कार्य पर विचार-विमर्श होगा। पुराने मित्र एवं रिश्तेदारों का अच्छा सहयोग मिलेगा। लाभ प्राप्त होगा। भ्रमण कार्यक्रम बन सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा का विस्तार होगा। निजी हित सध जाएगा। सायंकाल में योजना अनुसार काम नहीं हो पाएंगे। चिड़चिड़ाहट, निराशा रहेगी। आर्थिक योग मध्यम। सामाजिक आलोचना हो सकती है। उदर विकार से परेशानी हो सकती है। भोजन में विशेष सावधानी रखें। परिवारजनों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन- प्रणय संबंध मधुर होंगे। रिश्तेदारी में आने के कारण व्ययभार की अधिकता रहेगी। विरोधियों के इरादे नाकाम रहेंगे। संपत्ति संबंधी कामकाज हो पाएंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने से मन दुखी होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। अनावश्यक कामों से दूर रहें। कर्म क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रुका काम बनेगा। क्रोध न करें। प्रेम का निर्वाह करें। कारोबारी काम में बाधा उभरेगी। संसाधन की कमी रहेगी। कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। व्यवसाय में हानि। आर्थिक हानि का डर रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi