Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

7 मई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें 7 मई का राशि भविष्य
FILE

मेष- दिन शुभ एवं अनुकूल लाभदायक रहेगा। सोचे हुए कार्य आसानी से होंगे। सम्मान मिलेगा। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण मिलेगा। घर का वातावरण अनुकूल रहेगा। सामाजिक मामलों में हस्तक्षेप न करें। न्यायालयीन मुकदमे में आपके हित में निर्णय होगा। व्यक्तिगत कार्य में स्वनिर्णय से बचें। प्रतिष्ठा वृद्धि के लिए अतिरिक्त प्रयास करें।

वृषभ- समाज में बनाए संबंधों का विस्तार होगा। मन संयमित रखें। रुद्राभिषेक करें। व्यापारिक कार्य से लाभदायक यात्रा होगी। सभी काम को मनोयोग से पूरा करेंगे। ऋण लेने की योजना पर विचार बनेगा। संतान पर नजर रखें। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। लाभ बढ़ेगा।

मिथुन- यात्रा सुखदायक व सफल होगी। परिचितों का आगमन होगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग के असहयोग से मनोबल कमजोर पड़ेगा। दान-धर्म के कार्य में प्रवृ‍त्त होंगे। आर्थिक मामलों में लापरवाही न बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लाभदायक योजनाओं की पूर्ति होगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। देवदर्शन के योग बनेंगे।

कर्क- परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। मन लगाकर कार्य करें। सुखद परिणाम मिलेगा। क्षमता से अधिक कार्य कर सकेंगे। व्यावसायिक वर्ग का लाभ पहले से बढ़ेगा। आवास की समस्या रहेगी। राजनीति के प्रति लगाव में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। मेलजोल बढ़ेगा।

सिंह- संतान के प्रति निश्चितता बढ़ेगी। उच्च शिक्षा में लक्ष्य प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। रुके काम बनने वाले हैं। साझेदारी के कामों में सावधान रहें। शा‍रीरिक कमजोरी से मन उद्विग्न रहेगा। सामाजिक आलोचना का सामना करना पड़ेगा। संतान के क्रियाकलाप संतोष देंगे। भाईचारे से आपको बहुत लाभ होगा। अतिथि आगमन होगा।

कन्या- स्वतंत्र कार्य के महत्व को समझें। व्यावस‍ायिक यात्रा पर अचानक जाना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ व परेशानी रह सकती है। अचानक व्यभार बढ़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें। न्यायालयीन मामले उलझ सकते हैं। आवेश में आकर कोई भी निर्णय न लें। पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

तुला- आर्थिक क्षेत्र में विस्तार की योजना पर विचार होगा। घर-परिवार में आनंदोत्सव का सुख मिलेगा। धर्मावलंबन से कठिन कार्य होगा। शत्रुओं की पराजय से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में आशा से अधिक लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य शीघ्रता से करें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय-व्यय में संतुलन रहेगा।

वृश्चिक- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा। व्यावसायिक अड़चनों की समाप्ति हो सकेगी। भाई-बहनों पर धन व्यय होगा। शुभ कार्य का निमंत्रण मिलेगा। नौकरीपेशा को तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी मामलों को टालना ठीक रहेगा। चोरों से सतर्क रहें। नई तकनीक लाभकारी रहेगी।

धनु- प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मित्र वर्ग मदद करेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। उदर विकार रहेगा। उच्च एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिलेगा। पिछले अधूरे काम समय पर हो सकेंगे। आत्मिक शांति मिलेगी। व्यावसायिक वर्ग की आय बढ़ेगी। पारिवारिक समस्या पर ध्यान दें।

मकर- शालीनता से आपका काम हो जाएगा। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण कर पाएंगे। शुभकामनाएं मिलेंगी। किसी नवीन पद की प्राप्ति संभव है। आलस्य, प्रमाद से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। विनम्र रहें। नौकरीपेशा में बेफिक्री से परेशानी होगी। धार्मिक यात्रा की संभावना बनती है।

कुंभ- व्यापार-व्यवसाय में सफलता का योग है। यश मिलेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति का योग है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रयास से रुका पैसा मिलेगा। किसी नए कार्य का आरंभ हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। टालने की प्रवृत्ति नए सौदों से दूर कर सकती है। मित्र एवं परिवार के साथ भ्रमण कार्यक्रम बन सकता है।

मीन- जमीनी कार्य पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। स्वावलंबन के महत्व को समझें। परिवार में विवाद से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। माता-पिता की सेहत खराब हो सकती है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। बोलचाल में संयम रखें। अनुकूलता प्रतीक्षा कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi