Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

9 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें एस्ट्रोलॉजी 2012
FILE

मेष- आज का दिन नियमित एवं व्यवस्थित रहेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। यात्रा से लाभ होगा। कार्य व्यवसाय में उन्नति, प्रगति के अवसर आएंगे। घर में खुशी, उत्साह का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। यात्रा में सामान का ध्यान रखें। कार्यगति अनुकूल रहेगी। मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी। किसी दूर गए मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। शुभ लाभप्रद प्रसंग बनेगा। संबंधी प्रशंसा करेंगे। राजनीतिक सफलता मिल सकती है। रुके काम पूरे होंगे।

वृषभ- आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रबंधन के क्षे‍त्र में वांछित सफलता से हर्ष होगा। कानूनी विवादों का हल आपके हक में होगा। सा‍त्विक चिंतन फलकारक होगा। मितव्ययिता बरतें। मैत्री से लाभ होगा। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। पारिवारिक तनाव रहेगा। कारोबारी विस्तार का मानस बनेगा। बाहरी बाधा दूर होगी। वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। थकान महसूस होगी। आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, अवरोध आएंगे। शारीरिक कष्ट संभावित है।

मिथुन- आत्मीय मित्र से मुलाकात होगी। व्यापार में आशानुकूल लाभ होगा। कामकाज का विस्तार कर पाएंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। रक्त संबंधियों से सहयोग मिलेगा। यात्रा में उद्देश्यपूर्ति का योग है। नया कामकाज सामने आएगा। सकारात्मक सोच विकसित होगी। शुभ मांगलिक प्रसंग बनेगा। कारोबारी काम में आश्वासन मिल जाएगा। परिश्रम व प्रयासों में सफलता मिलेगी। क्रोध से कार्य बिगड़ेंगे। नौकरी में परेशानी। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा।

कर्क- सफलता के द्वार खुलेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। ‍वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन से लाभ हो सकेगा। कार्यस्थल का वातावरण सुधरेगा। रचनात्मक कार्यों में प्राप्ति होगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। अनुकूलता बनाए रखें। रुद्राभिषेक से कष्ट दूर होंगे। बचते-बचते विवाद का डर रहेगा। सहयोग का अभाव रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंधों में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी आदि के कार्यों में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्‍य के प्रति लापरवाही न करें।

सिंह- मानसिक शांति रहेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। लेनदेन संबंधी मामले हल होंगे। समाज में आपको यश मिलेगा। मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें। खानपान पर ध्यान दें। पराक्रम आदि का योग है। मनोरंजन आदि में वृ‍द्धि होगी। भाग्य का उत्तम सहयोग रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखकर कार्य करें। प्रेम-प्रसंग में मिठास रहेगी। बाहरी मदद आसानी से मिल जाएगी। महत्वपूर्ण कार्य शीघ्रता से निपटा लें। धार्मिक यात्रा होगी। नकारात्मक चिंतन से बचें। प्रयास सफल होंगे।

webdunia
WD
कन्या- सुखद समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। ऐश्वर्य मिलेगा। परिश्रम होगा। व्यापारिक विस्तार कर सकेंगे। किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। सतर्कता से कार्य करें। जीवनसाथी की उन्नति होगी। बेहतर परिणामों की अपेक्षा रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। राजनीतिक लाभ मिलेगा। जमीन-जायदाद का विस्तार होगा। विवाद का निपटारा पक्ष में होगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। विशेष वस्तुओं का संग्रह होगा।

तुला- धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नया कामकाज सामने आएगा। विद्यार्थियों को समय का महत्व समझना चाहिए। कार्यक्षेत्र में मिली असफलता से निराश होंगे। वैचारिक स्पष्टता रखना आवश्यक। घरेलू उपयोग की वस्तु क्रय करेंगे। मानसिक सुख-संतोष मिलेगा। व्ययभार रहेगा। कार्याधिक के कारण व्यस्तता रहेगी। निजी हित में मधुरता रहेगी। संतान चिंता का निवारण होगा। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा। रुके काम पूरे होंगे। आत्मीय वातावरण रहेगा। सकारात्मक सोच विकसित करें। व्यापार में वृ‍द्धि होगी। नए संपर्क लाभ दिलाएंगे। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

वृश्चिक- लाभात्मक अवसर सुलभ होंगे। मन लगाकर कार्य करें। अपने परिश्रम, विवेक का भरोसा रखें। परिवार में वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। क्रोध, आवेश शत्रुओं पर विजय, कानून प्रकरण में जीत का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। अतिथि आगमन होगा। अभीष्ट कार्य की प्राप्ति होगी। सम्मान मिलेगा। सहनशील बनें। प्रगति होगी। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी। आहार-विहार में नियंत्रण नहीं रहेगा। संसाधन की कमी रहेगी। अज्ञात भय एवं चिंता दूर होगी। अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से लाभान्वित होंगे।

धनु- शिव आराधना से मनोवांछित सफलता अर्जित करेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। प्रियजन से मुलाकात होगी। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति, स्थानांतरण के योग बनेंगे। समय मनोरंजन के लिए अनुकूल है। घर में मेहमान आएंगे। कानूनी विवादों में समय का ध्यान रखें। निवेश लाभकारी रहेगा। माता-पिता का यथेष्ट सहयोग मिलेगा। साहस बढ़ेगा। रोजमर्रा का काम बना लेंगे। जिम्मेदारी मिलेगी। आसानी से काम तय होगा। नौकरी संबंधी कार्यों में यथेष्ट सावधानी रखें। सौहार्द बना रहेगा। सफलता मिलेगी।

मकर- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। पुराने रुके कामकाम समय पर पूरे होने की संभावना है। आर्थिक कार्य में समृद्धता रहेगी। वैभव-विलासिता की वस्तुओं की प्राप्ति होगी। संतान के कार्यों से निराशा होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। समय और धन का सदुपयोग होगा। मन अशांत रहेगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग करें। व्यापार में लाभ होगा। जमीन-जायदाद से संबंधित परेशानी से दो-चार होना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। परिश्रम, प्रयास का लाभ मिल जाएगा। आपसी समन्वय बना रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। सायंकाल में आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी।

कुंभ- परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। राजनीतिक लाभ होगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाइयों व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। योजना सफल होगी। प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी। व्यावसायिक संबंधों में लाभ मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। जोखिम, जवाबदारी के कामों से दूर रहें। यात्रा में सतर्कता वांछनीय है। अज्ञात भय बना रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। विवादों का उचित हल निकलेगा। रोजमर्रा का काम बना लेंगे। योजना तय होगी। शुभ लाभप्रद समाचार मिलेगा।

मीन- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। जीवनसाथी से संबंध अच्‍छे होंगे। पारिवारिक सहयोग से बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण हो जाने से धन लाभ होगा। खानपान पर संयम रखें। कार्य की अधिकता रहेगी। सोचे कार्य बनने के योग हैं। परिश्रम रहेगा। यात्रा में सतर्कता वांछनीय है। अभीष्ट प्राप्ति होगी। सामाजिक आलोचना से निराशा होगी। व्यापार में अनावश्यक बाधाएं आएंगी। सत्कर्म करें। अनर्गल विवाद से तनाव बढ़ेगा। अपनों से विरोध बढ़ेगा। शाम में आर्थिक स्थि‍ति कमजोर रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi