Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

9 अंकों का अद्भुत संयोग 9 को

Advertiesment
हमें फॉलो करें 9 अंक
WD

9 सितंबर 09 को 9 अंकों का एक अद्भुत संयोग बन रहा है। वर्षों बाद बनने वाले इस संयोग का मूलांक भी 9 है, जो अपने आप में विचित्र संयोग है। इस संयोग से कुछ राशियों को बेहद फायदा तो कुछ को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

हालाँकि ज्योतिर्विदों के अनुसार यह संयोग सभी राशियों के लिए मिला-जुला साबित होगा। इसी दिन शनि ग्रह भी कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। इस अद्भुत संयोग से पड़ने वाले प्रभावों को जानने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता बढ़ गई है। ज्योतिर्विद के अनुसार यह संयोग सभी राशियों पर मिला-जुला प्रभाव छोड़ेगा।

ज्योतिर्विद पं. बालकृष्ण त्रिवेदी के अनुसार धनु, मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को संपत्ति की हानि होगी, लेकिन व्यापार व नौकरी में उन्नति होगी। राजकीय सेवा के योग बनेंगे। वहीं पिता का सुख मिलेगा और विवादों से मुक्त होंगे।

मिथुन, तुला, मीन और कर्क राशि वाले जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। फिजूल खर्च बढ़ेंगे, वहीं ऋण संकट से मुक्ति मिलेगी। वृश्चिक, मकर, वृषभ और कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सुखद रहेगा। वहीं वे पराक्रम प्राप्त करेंगे। काम में प्रगति होगी व पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi