Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय तृतीया : जानिए, खरीदी के शुभ मुहूर्त व श्रेष्ठ योग

Advertiesment
हमें फॉलो करें Akshaya Tritiya muhurat

श्री रामानुज

अक्षय तृतीया को व्यापार के लिए अमृत माना जाता है। इसका कारण है कि इन दिनों पर पड़ने वाले शुभ मुहूर्तों पर कोई भी सामान खरीदना भाग्यशाली माना जाता है। यह भी माना जाता है कि इन दिनों खरीदा गया सामान कभी समाप्त नहीं होता। आप भी जानें अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्तों के बारे में।


 
17 अप्रैल, शुक्रवार से शुरू होकर 26 अप्रैल, रविवार तक हर दूसरे दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि पुष्य नक्षत्र जैसे खरीदी के कई बड़े महामुहूर्त आएंगे। इसका कारण है कि 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में आने से शुभ कार्यों का प्रारंभ हो गया है। 

 
 
अगले पृष्ठ पर जानिए किस दिन कौन-सा है शुभ योग?


 

जानिए किस दिन कौन-सा है शुभ योग?
 
webdunia


 
17 अप्रैल, शुक्रवार को शाम 7.50 से अमृत सिद्धि योग रहेगा। इस योग में खरीदी करना शुभ रहता है।
 
19 अप्रैल, रविवार को सुबह 6.07 से सर्वार्थसिद्धि योग शाम 4.03 तक रहेगा। 
 
21 अप्रैल, मंगलवार को सुबह 6.05 से सर्वार्थसिद्धि योग 2.25 दिन तक रहेगा।
 
22 अप्रैल, बुधवार को सुबह 6.04 से सर्वार्थसिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।
 
24 अप्रैल, शुक्रवार को सर्वार्थसिद्धि योग दोपहर 12.05 से पूरे दिन रहेगा।
 
26 अप्रैल, रविवार को सुबह 6.01 से रवि-पुष्य 6.03 शाम तक रहेगा। 
 
किस योग में क्या खरीदें? :

अमृत सिद्धि योग में सोने-चांदी के आभूषण खरीदना शुभ रहता है। सर्वार्थसिद्धि योग में वाहन, इलेक्ट्रॉनिक आयटम व रवि-पुष्य योग में आभूषण, बर्तन, भवन-भूमि के सौदे करना शुभ रहता है। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi