Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं राजयोग, जानिए खरीदी के 4 महामुहूर्त

हमें फॉलो करें अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं राजयोग, जानिए खरीदी के 4 महामुहूर्त
Akshaya tritiya Shubh Raj yog 2022 : वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षया तीज कहते हैं। इस दिन पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त रहता है। इस बार 3 मई 2022 मंगलवार को यह पर्व 50 वर्ष के बाद ग्रहों के दुर्लभ योग, संयोग और राजयोग में मनाया जाएगा। आओ जानते हैं खरीदी के महामुहूर्त। अक्षय तृतीया पर इन ग्रहों के योग से बने अद्भुत संयोग में दान, पुण्य करना और किसी भी प्रकार का मंगल कार्य करना बहुत ही पुण्यकारी होगा।
 
 
तीन राजयोग (Akshaya tritiya Rajyog 2022): शुक्र के अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य राजयोग, गुरु के मीन राशि में होने से हंस राजयोग और शनि के अपने घर में विद्यमान होने से शश राजयोग बन रहा है। यह राजयोग की स्थिति है। इस दिन जन्म लेने वाले बालक का भविष्य उज्जवल होगा।
 
 
महामुहूर्त (Akshaya tritiya Muhurt 2022): 3 मई 2022 दिन मंगलवार को वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है जो अगले दिन 03:17 AM तक रहेगी। इस दिन अबूझ मुहूर्त रहेगा। यानी की पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त रहेगा। इसे स्वयं सिद्ध मुहूर्त भी कहते हैं। फिर भी जानिए 3 महामुहूर्त।
 
1. पूजा के मुहूर्त : सुबह 5:39 से दोपहर 12:08 तक। 
 
2. अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:58 से दोपहर 12:50 तक। 
 
3. सोना या अन्य वस्तुएं खरीदने का शुभ मुहूर्त : सुबह 5:39 से दोपहर 13:21 तक।
 
4. विजय मुहूर्त : दोपहर 02:34 से 03:26 तक।
webdunia
दुर्लंभ ग्रह संयोग (Akshaya tritiya Durlabh Grah Yog 2022): 
 
1. मंगल रोहिणी युति : अक्षय तृतीया मंगलवार को है और इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इस संयोग के कारण दुर्लभ मंगल रोहिणी योग में शोभन योग बन रहा है। अक्षय तृतीया रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग, तैतिल करण और वृषभ राशि के चंद्रमा के साथ आ रही है।
 
2. पचास वर्ष बाद उच्च और स्वराशि में ग्रह : 50 वर्षों के बाद ऐसा संयोग बनेगा जब 2 ग्रह उच्च राशि में और 2 प्रमुख ग्रह स्वराशि में स्थित होंगे। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ और शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे। वहीं इस दिन सूर्य भी अपनी उच्च राशि में स्थित रहेंगे। दूसरी ओर शनि स्वराशि कुंभ और बृहस्पति स्वराशि मीन में विराजमान रहेंगे। इस दिन 5 ग्रहों की अनुकूल स्थिति में होना इस दिन को और भी खास बनाता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय तृतीया 2022 : धन दौलत चाहिए तो मौका है सुनहरा, 3 चीजें खरीदें हर काम होगा पूरा