Publish Date: Thu, 14 Mar 2024 (12:00 IST)
Updated Date: Thu, 14 Mar 2024 (15:05 IST)
Vivah muhurat 2024: 14 मार्च से 13 अप्रैल तक सूर्य मीन राशि में रहेंगे तब तक खरमास चलेगा। अप्रैल में शुक्र और मई माह में गुरु ग्रह भी अस्त होने वाले हैं। खरमास, शुक्र और गुरु की अस्त अवस्था में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। ऐसे में विवाह पर भी ब्रेक लगने वाला है। यदि आप अप्रैल में कोई मांगलिक कार्य या विवाह करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त देखकर ही करें। विवाह के लिए मात्र 3 मुहूर्त ही बचे हैं।
अप्रैल 2024 विवाह मुहूर्त : 18, 19 और 20 अप्रैल को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी कुल 03 शुभ दिन उपलब्ध हैं।
मई 2024 विवाह मुहूर्त : कोई दिन उपलब्ध नहीं है।
जून 2024 विवाह मुहूर्त : कोई दिन उपलब्ध नहीं है।
जुलाई 2024 विवाह मुहूर्त : 9, 11, 12, 13, 14 और 15 जुलाई को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी कुल 06 शुभ दिन उपलब्ध हैं।
हिंदू अरेंज्ड मैरिज का सही तरीका:-
-
हिन्दू धर्मानुसार विवाह एक ऐसा कर्म या संस्कार है जिसे बहुत ही सोच-समझ और समझदारी से किए जाने की आवश्यकता है।
-
किसी भी लड़के या लड़की के विवाह योग हो जाने पर माता पिता उसके लिए योग वर या वधु ढूंढते हैं।
-
दूर-दूर तक रिश्तों की छानबिन किए जाने की जरूरत है।
-
पहले इस कार्य के हेतु रिश्तेदारों के अलावा किसी ज्योतिष और पुरोहित की मदद भी ली जाती थी।
-
जब योग वर या वधु मिल जाते हैं तो नाड़ी दोष और मंगल दोष का मिलान किया जाता है।
-
नाड़ी दोष और मंगल दोष का निवारण होने के बाद लड़के और लड़की की आपसी सहमति से रिश्ता तय होता है।
-
रिश्ता तय होने के बाद तिलक की रस्म निभाई जाती है।
-
तिलक की रस्म के 1 से 3 माह के अंदर सगाई की रस्म पूर्ण करते हैं।
-
जब दोनों ही पक्ष सभी तरह से संतुष्ट हो जाते हैं तभी इस विवाह को किए जाने के लिए शुभ मुहूर्त निकाला जाता है।
-
सगाई की रस्म पूर्ण होने के 3 माह बाद उचित मुहूर्त देखकर विवाह किया जाता है।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें