Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शुक्र करेंगे अपनी उच्च राशि में प्रवेश, 27 अप्रैल से होगा जिंदगी में बदलाव

हमें फॉलो करें शुक्र करेंगे अपनी उच्च राशि में प्रवेश, 27 अप्रैल से होगा जिंदगी में बदलाव
, सोमवार, 25 अप्रैल 2022 (17:27 IST)
Venus transit in Pisces : 27 अप्रैल 2022 को शुक्र ग्रह कुंभ राशि से निकलकर अपनी उच्चा राशि मीन में प्रवेश करेगा। शुक्र को जीवन में भौतिक सुखों और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है। उम्र के इस गोचर से कुछ राशियों को दु:ख तो कुछ को सुख के दिन झेलना पड़ सकता है। आओ जानते हैं कि आपकी जिंदगी में क्या होंगे बदलावा।
 
 
शुक्र का मीन राशि में गोचर 12 राशियों पर होगा असर- Shukra grah ka rashi parivartan Horoscope of 12 zodiac signs Astrology
 
मेष राशि (Aries) : आपकी राशि के 12वें भाव में शुक्र का गोचर होगा। इस गोचर से आपको जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। हालांकि नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बन सकते हैं और व्यापारी हैं तो यह गोचर फलदायी साबित हो सकता है। परिवार की दृष्टि से खुशियों का माहौल रहेगा। हालांकि यह गोचर मिलेजुले परिणाम वाला सिद्ध होगा।
 
वृ‍षभ राशि (Taurus) : आपकी राशि के 11वें भाव में शुक्र का गोचर होगा। आर्धिक दृष्टि से यह गोचर अच्छा है। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। व्यापारी हैं तो अच्छा मुनाफा मिलने के योग बनेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
 
मिथुन राशि (Gemini) : शुक्र आपकी राशि के 10वें भाव में गोचर करेगा। करियर और नौकरी के लिहाज से यह बहुत उत्तम रहेगा। नाम और प्रसिद्धि के साथ ही धन भी मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति, व्यापार में मुनाफा प्राप्त होगा। आय के माध्यम बढ़ेंगे। परिवार में थोड़ा बहुत तनाव और चिंता का सामना करना पड़ सकता है। 
 
कर्क राशि (Cancer) : आपकी राशि के 9वें भाव में शुक्र का गोचर होगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। नौकरीपेशा हैं तो वेतन वृद्धि और पदोन्नति के योग हैं। व्यापारी हैं तो अच्‍छा लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। पैत्रक संपत्ति से लाभ अर्जित कर सकते हैं। परिवार में सभी से संबंध बेहतर होंगे।
 
सिंह राशि (Leo) : आपकी राशि के 8वें भाव में शुक्र का गोचर होगा। इस गोचर से आपको कार्यक्षेत्र में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा हैं तो वाद विवाद से दूर रहें और व्यापारी हैं तो किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से पहले सोच समझ लें। करियर में भी आपको सोच समझ कर आगे बढ़ना होगा। आपके खर्चें बढ़ जाएंगे। पत्नि की सेहत का ध्यान रखें।
webdunia
कन्या राशि (Virgo) : आपकी राशि के 7वें भाव में शुक्र का गोचर शुभ है। दांपत्य जीवन में खुशी मिलेगी और संबंध मजबूत होंगे। साझेदारी के व्यापार में अच्छा लाभ अर्जित कर पाने में सफल होंगे। नौकरी में भी यह समय अनुकल है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से यह समय अच्छा है। 
 
तुला राशि (Libra) : आपकी राशि के 6टे भाव में शुक्र का गोचर होगा। इस दौरान मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा हैं तो वाद विवाद से दूर रहें। परिवार में भी लड़ाई-झगडे से बचें। धैर्य और समझदारी से काम लें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा लेकिन आपको उसकी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। 
 
धनु राशि (Sagittarius) : आपकी राशि के 4थे भाव में शुक्र का गोचर होगा। आपकी सुख सुविधाओं में विस्तार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। करियर में सफलता मिलेगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी या व्यापार के लिए यह समय शुभ है।
 
वृश्चिक राशि (Scorpio) : आपकी राशि के 5वें भाव में शुक्र का गोचर होगा। करियर, शिक्षा और नौकरी में उन्नति हो सकती है लेकिन गारंटी नहीं। वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। छात्रों के लिए अनुकूल समय हो सकता है। व्यापारी हैं तो लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। निवेश के लिए अनुकूल समय है। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होने की संभावना है। हालांकि शुक्र का यहां फल मिलाजुला ही रहता है।
 
मकर राशि (Capricorn) : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों से रिश्ते मजबूत होंगे।
 
कुंभ राशि (Aquarius) : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर होगा। करियर में सफलता अर्जित करेंगे। नौकरी में आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। व्यापारी हैं तो अच्छी वृद्धि हासिल करेंगे। आपके खर्चें कुछ बढ़ सकते हैं लेकिन आप अतिरिक्त साधनों से धन कमाने में सफल होंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।
 
मीन राशि (Pisces) : आपकी राशि के प्रथम भाव में शुक्र का गोचर होगा। आपके स्वभाव में बदलावा होगा। लोगों को आकर्षित करने की क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप चमत्कारिक रूप से सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे। आप खुद पर ज्यादा खर्च करेंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। गोचर अवधि के दौरान सकारात्मक बदलावा देखने को मिलेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शनि का गोचर : 29 अप्रैल को शनि बदलेंगे घर और 5 जून को चाल, क्या होगा 12 राशियों का हाल