Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

01 दिसंबर 2024 को सुबह एक ही समय नजर आएंगे चांद और सूरज

Advertiesment
Astronomical event
इंदौर। यह अद्भुत खगोलीय घटना इंदौर वासियों के लिए बहुत उत्सुकता भरी है। भारत सरकार के मौसम विभाग के अंतर्गत आने वाले खगोल विज्ञान केंद्र द्वारा बताया गया है कि इंदौर में सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर चंद्रमा के साथ ही सूर्य का उदय होगा। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा संभवतः पहली बार होने जा रहा है। यह घटना इंदौर में उत्साह बढ़ाने वाली है।ALSO READ: शनि प्रकोप से मुक्ति के लिए उपाय

खगोल केंद्र द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक आज सुबह सूर्योदय 6.49 बजे हुआ, जबकि चंद्रोदय इससे पहले सुबह 5.53 पर हुआ, वहीं आज शाम को सूर्यास्त 5.41 बजे होगा, जबकि इससे पहले 4.50 बजे ही चंद्रमा अस्त हो जाएगा। अमावस के बाद पूर्णिमा के बीच चंद्रोदय का समय लगातार बढ़ता जाएगा और पूर्णिमा के बाद यह फिर घटने लगेगा।

आशीष सिन्हा, सहायक वैज्ञानिक, मौसम केंद्र इंदौर ने बताया कि अमावस्या पर अकसर सुबह सूर्य और चांद के उगने और शाम को ढलने का समय एक जैसा होता है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में होता है। लेकिन कल यह बिलकुल एक ही समय पर होने जा रहा है, जो संभवत पहली बार होगा। यह जानकारी खगोल विज्ञान केंद्र कोलकाता द्वारा जारी की गई है।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता में स्थित खगोल विज्ञान केंद्र (पोजिशनल एस्ट्रोनॉमी सेंटर) द्वारा देश के हर शहर में रोजाना होने वाले सूर्य और चंद्र उदय और अस्त होने के समय की जानकारी जारी की जाती है। भारत सरकार का कैलेंडर भी इसी जानकारी के आधार पर तैयार किया जाता है। इसी खगोल विज्ञान केंद्र द्वारा रोजाना की तरह इंदौर में कल यानी 1 दिसंबर को सूर्योदय और चंद्रोदय का समय घोषित किया है। जिसे इंदौर विमानतल स्थित मौसम केंद्र द्वारा प्रसारित भी किया गया है। इसके मुताबिक कल सुबह ठीक 6.50 बजे सूर्योदय और चंद्रोदय होगा।ALSO READ: lunar eclipse 2025: वर्ष 2025 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कहां नजर आएगा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शनि प्रकोप से मुक्ति के लिए उपाय




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi