Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इजराइल- ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डर गई है दुनिया

Advertiesment
Baba Vanga prediction
वैसे वर्ष 2020 के बाद से ही दुनिया में तेजी से घटनाक्रम चल रहे हैं, लेकिन इस साल 2025 में जो भी घटनाएं घट रही है वह सभी अप्रत्याशित हैं। रूस यूक्रेन युद्ध के बीच अब ईरान और इजराइल का भयंकर युद्ध प्रारंभ हो चुका है। इस युद्ध में कई महाशक्तियों के कूदने की संभावना नजर आने लगी है। अमेरिका यदि इस युद्ध में इजराइल के समर्थन में उतरता है तो फिर रशिया और चाइना भी ईरान को सपोट करेंगे।ALSO READ: बाबा वेंगा ने क्यों की थी भारत पर टिड्डियों के हमले की भविष्यवाणी?
 
बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा इस साल 2025 में अपनी भविष्यवाणियों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने साल 2025 को लेकर कहा था कि यह साल आर्थिक दृष्टि से बहुत उथल-पुथल मचने वाली है। उनकी वायरल भविष्‍यवाणी के अनुसार वर्ष 2025 तबाही का वर्ष माना गया है। माना जा रहा है कि बाबा वेंगा ने कहा था कि रूस दुनिया में राज करेगा। युद्ध के चलते यूरोप के बंजर भूमि बनने की भी भविष्‍यवाणी भी वेंगा ने की थी। बाबा वेंगा ने कहा था कि रूस 'दुनिया का शासक' बनेगा और पुतिन राज करेंगे।ALSO READ: क्या फिर कहर बरपाएगा कोरोना, क्या है जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
 
तीसरा विश्‍व युद्ध:- बाबा वेंगा की वायरल भविष्‍यवाणी में दावा किया जा रहा है कि साल 2025 में दुनिया के विनाश की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि साल 2025 में बड़ी आपदाएं आएंगी। इसके साथ ही साल 2025 में यूरोप में बड़ा संघर्ष शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा। बाबा वेंगा ने साल 2025 में तीसरे विश्व युद्ध की भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि इस साल के बाद दुनिया दो हिस्सों में बंट जाएगी। ALSO READ: बाबा वेंगा ने क्यों जून 2025 के बाद तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी की है? बड़े पैमाने पर विनाश के संकेत
 
प्राकृतिक आपदा:- भविष्यवाणी के मुताबिक, रूस के आसपास के हिस्से पर उल्का-पिंड गिरेंगे। न सिर्फ प्राकृतिक आपदा के कारण दुनिया खत्म होने का खतरा रहेगा। बाबा वेंगा का मानना है कि 2025 तक यूरोप की आबादी करीब-करीब शून्य हो जाएगी। आतंकवाद एवं सामाजिक और मौसम परिवर्तन के चलते ऐसा संभव हो सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या पहले होती थी जगन्नाथ पुरी में प्रभु श्रीराम की पूजा?