Publish Date: Sat, 09 Nov 2024 (16:25 IST)
Updated Date: Sat, 09 Nov 2024 (16:29 IST)
Lakshmi Narayan Yoga 2024: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में शुक्र और बुध ग्रह एक साथ होते हैं, तो लक्ष्मी नारायण योग बनता है। यदि आपकी कुंडली में यह युति है तो आपके जीवन में सुख, शांति, ऐश्वर्य, धन और समृद्धि के साथ ही मानसिक शांति बनी रहेगी। इसी के साथ ही अपने गोचर कार में कभी भी लक्ष्मी नारायण योग बने तो इससे 5 राशियों को लाभ मिलता है। यह योग व्यक्ति की वित्तीय स्थिति को सुधारने, समृद्धि, ऐश्वर्य, और सुख-शांति को बढ़ाने में मदद करता है।
ALSO READ: Lakshmi : घर में लक्ष्मी के नहीं रुकने के 5 खास कारण
1. वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि का ग्रह स्वामी शुक्र है। लक्ष्मी नारायण योग इस राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होता है। इस योग के चलते वित्तीय लाभ, संपत्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शांति मिलने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
3. कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि का ग्रह स्वामी बुध है। इस राशि के जातक भी इस योग के चलते समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। ये लोग अपनी मेहनत और बुद्धिमानी से अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल होते हैं। यदि अपनी वाणी पर संयम रखा, क्रोध नहीं किया तो धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता।
4. तुला राशि (Libra): तुला राशि का ग्रह स्वामी शुक्र है। तुला राशि के जातक भी इस योग से समृद्धि और सुख-शांति का अनुभव कर सकते हैं। उन्हें धन-संपत्ति के मामलों में लाभ होता है।
5. मकर राशि (Capricorn): मकर राशि का ग्रह स्वामी शनि है। शनि की बुध और शुक्र से मित्रता है। मकर राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग व्यापार में सफलता और नौकरी में वेतनवृद्धि के योग बनाता है। यदि शनि की स्थिति अच्छ रही तो यह योग समृद्धि ला सकता है। ऐसे जातकों की कार्यक्षमता और व्यवस्थित जीवन शैली इस योग के प्रभाव को बढ़ जाती है।