Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

budh ka rashi parivartan : मिथुन राशि में बुध, क्या आपके लिए है शुभ?

हमें फॉलो करें budh ka rashi parivartan : मिथुन राशि में बुध,  क्या आपके लिए है शुभ?
बुध अपनी राशि बदल कर मिथुन राशि में आ गए हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों पर क्या हो रहा है असर-
मेष
बुध का यह परिवर्तन आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आया है। एक ओर जहां आपको अपनी मेहनत का फल इस समय मिल सकता है तो वहीं दूसरी ओर सफलता प्राप्ति के लिए आपको प्रयास भी खूब करने पड़ेंगें। इस समय लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें। विशेषकर कार्यस्थल पर फिजूल की बातों, गोस्सिप आदि का हिस्सा न बनें। विरोधियों पर भी नज़र जमाए रखें।
वृषभ
यह परिवर्तन अचानक धन का योग बनाता है। अष्टम दृष्टि रहने से मानसिक तौर पर थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन योग व ध्यान क्रियाओं से आपको लाभ मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में हालात काफी बेहतर रह सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। लंबे समय से चली आ रही दूरियां भी इस समय मिटाई जा सकती हैं।
मिथुन
बुध का स्वराशि मिथुन में प्रवेश है। मन और बुद्धि में नया ओज़ नई चमक दिखाई देगी। कार्य करने में मन लगा रहेगा। इस समय अपनी वाणी के प्रभाव से आप किसी का भी दिल जीत सकते हैं। किसी भी क्षेत्र में आपकी बात को ऊपर रखा जाएगा। दांपत्य जीवन में भी कुछ समय तक मधुरता बनी रहने के संकेत हैं। माता के प्रेम व सुख में वृद्धि हो सकती है।
कर्क
आपके लिए बुध का यह परिवर्तन खर्च बढ़ने के संकेत कर रहा है। अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखें। स्वच्छता पर भी ध्यान देने की आवश्यकता आपको रहेगी। हालांकि इस समय आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं लेकिन डेली रूटीन में व्यायाम व सैर सपाटे के लिए थोड़ा समय निकालेंगें तो आपको काफी राहत मिल सकती है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का परिवर्तन लाभ घर में हुआ है। आपके रूके हुए कार्यों में अचानक तेजी आ सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी साथ ही किस्मत का साथ भी आपको मिलेगा जिससे आप लाभ की स्थिति में रहेंगें। नौकरीशुदा जातकों पर काम का दबाव रह सकता है लेकिन यह भी तय है कि यदि आप इस समय मन लगाकर काम करेंगें तो भविष्य में आपके मान-सम्मान, पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होगी।
कन्या
कन्या राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं जो आपकी राशि से दशम घर में आ गए हैं। यह कर्म भाव है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से बड़े अधिकारियों का दबाव कुछ समय के लिए कम हो सकता है लेकिन इसका यह अभिप्राय नहीं है कि आप अपने काम के प्रति लापरवाह हो जाएं। लापरवाही या सुस्ती दिखाएंगें तो कार्यस्थल पर आपकी छवि थोड़ी धूमिल हो सकती है। भरपूर ऊर्जा व स्फूर्ति के साथ काम करें आपको इसका लाभ अवश्य मिलेगा।
तुला
तुला राशि से बुध का परिवर्तन भाग्य स्थान में हुआ है। आपके लिए यह समय सौभाग्यशाली रहने के संकेत हैं। विशेषकर मीडिया, सिनेमा, रंगमंच, संगीत, साहित्य आदि कला क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह समय काफी रचनात्मक कहा जा सकता है। इस समय आप अपनी किसी प्रस्तुति, किसी रचना आदि से विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि खर्च बढ़ने के योग भी आपके लिए बन रहे हैं फिजूल खर्ची से जितना हो सके बचने का प्रयास करें।
वृश्चिक
अष्टम भाव में बुध आपके लिए मिलाजुला समय रहने के संकेत कर रहे हैं। पारिवारिक कलह और शारीरिक कष्ट में आराम मिलने के संकेत हैं। लाभ घर का स्वामी अष्टम भाव में जाने से कुछ समय तक लाभ की आशा न करें। वाणी और विचार में संयम रखें और कार्य में भी धैर्य बनाए रखें। कुछ समय बाद आपका जीवन सामान्य बना रहेगा।
धनु
धनु राशि से बुध का परिवर्तन सप्तम घर में हुआ है। दांपत्य जीवन मे चल रही उथल-पुथल शांत होने का समय है। अगर किसी तरह के कम्यूनिकेशन गैप की वजह से रिलेशनशिप में सम्स्या चल रही है तो इसका समाधान भी इस समय निकल सकता है। व्यवसायी जातकों के लिए भी समय शुभ रहने की उम्मीद की जा सकती है।
मकर
मकर राशि से बुध का परिवर्तन छठे घर में हुआ है। छठे स्थान में बुध आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकते हैं। प्रतियोगी प्रतिस्पर्धाओं, साक्षात्कार आदि में आपको सफलता मिल सकती है बशर्ते पूरी तैयारी के साथ जाएं। व्यवसायी जातक भी अपने प्रतिद्वंदियों द्वारा दी जा रही चुनौतियों का सामना करने में समर्थ रह सकते हैं। भाग्य की बजाय पुरुषार्थ में विश्वास रखें।
कुंभ
कुंभ राशि से बुध का परिवर्तन पांचवें घर में है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने के संकेत मिल रहे हैं। जो जातक अभी तक एकांत जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। आपकी प्रेम कहानी के आरंभ के लिए यह समय उपयुक्त है। अपनी बातों से आप अपने दोस्त अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों की परीक्षाएं नज़दीक हैं उन्हें अपनी पढ़ाई पर फोकस करने आवश्यकता रहेगी। संतानशुदा जातकों को अपने बच्चों के लिए भी कुछ अतिरिक्त समय निकालना पड़ सकता है।
मीन
मीन राशि से बुध का परिवर्तन चतुर्थ भाव में है। लंबे समय से घर या गाड़ी की खरीददारी का मन बना रहे हैं तो इस समय आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। माता के प्रति आपका लगाव बढ़ सकता है विशेषकर जो जातक काम-काज के सिलसिले में घर से दूर रहते हैं उन्हें घर की याद सता सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। सेहत के मामले में कोई समझौता न करें तो बेहतर रहेगा। रोमांटिक लाइफ अच्छी बनी रहने के आसार हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Shri Krishna 26 May Episode 24 : कालिया दमन के बाद कंस को चाणूर बताता है नई योजना