Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बहुत खास है बुधादित्य योग, 27 मई से मिलेगा 12 राशियों को शुभाशुभ फल

Advertiesment
बुधादित्य योग
बुधादित्य योग ज्योतिष का बहुत ही प्रसिद्ध व मान्य शुभयोग है। जब यह योग जातक की जन्मपत्रिका में निर्मित होता तब यह जातक को धन, पद, प्रतिष्ठा प्रदान करता है। लेकिन जब यह योग गोचरवश ग्रहों के भ्रमण से निर्मित होता है तब यह अत्यन्त प्रभावकारी होता है। गोचरवश बनने वाले बुधादित्य योग के कारण शुभाशुभ फल व्यापक मात्रा में प्राप्त होते हैं।
आगामी 27 मई को बुध अपनी राशि परिवर्तन कर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। वृष राशि में सूर्य पहले से ही स्थित हैं ऐसे में बुध का वृष राशि में गोचर बुधादित्य योग का सृजन करेगा। गोचरवश निर्मित होने वाले इस बुधादित्य योग का समस्त 12 राशियों पर भी व्यापक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कि किन-किन राशियों वाले जातकों पर इस योग का क्या प्रभाव होगा।
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में सफ़लता प्राप्त होंगी। संबंधियों से लाभ होगा।
 
वृष- वृष राशि राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धनहानि के योग हैं। कटु शब्दों के कारण विवाद होगा। रिश्तेदारों को हानि पहुंचेगी। बन्धन का भय होगा। 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मन चिन्तित रहेगा। धन हानि होगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं के कारण हानि होगी। कार्यों असफ़लता प्राप्त होगी। विवाद के कारण अशांति रहेगी। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में बाधाएं आएंगी। सम्बन्धियों से विवाद होगा। 
 
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। 
 
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मानसिक शांति व सुख प्राप्त होगा। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। 
 
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार कार्यों विघ्न-बाधाएं आएंगी। यात्रा में कष्ट होगा। यात्रा सफ़ल नहीं होगी। सम्बन्धियों से विवाद व वैमनस्य होगा। धार्मिक कार्यों में अरुचि होगी। 
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफ़लता मिलेगी।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार जीवनसाथी से विवाद होगा। मित्रों व संबंधियों से अनबन होगी। व्यवसाय में हानि व धन नाश होगा। यात्राएं कष्टप्रद व असफ़ल रहेगीं। मानसिक चिंता रहेगी। 
धनु- धनु राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
 
मकर- मकर राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। जीवनसाथी व सन्तान से विवाद होगा। आर्थिक हानि होगी। प्रेम सम्बन्ध असफ़ल होंगे। 
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार माता को सुख प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। सम्पत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जन सहयोग मिलेगा।
 
मीन- मीन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में कमी महसूस होगी। धन हानि होगी। बन्धु-बान्धवों से विवाद होगा। 
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या होता है बुधादित्य योग, कैसा मिलता है इसका फल... (जानें कुंडली के 12 भाव)




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi