ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वृषभ संक्रांति के दिन होगा बृहस्पति का राशि परिवर्तन 4 राशियों के लिए शुभ

Advertiesment
हमें फॉलो करें गुरु अतिचारी

WD Feature Desk

, शनिवार, 10 मई 2025 (14:54 IST)
Jupiter transit in Gemini 2025: 14 मई को ही सूर्यदेव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के गोचर से वृषभ संक्रांति होगी। इसी दिन बृहस्पति ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में अतिचारी गोचर करेंगे जो कि अशुभ माना जा रहा है। हालांकि गुरु ग्रह का बुध की मिथुन राशि में गोचर 4 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।ALSO READ: 14 मई से 14 जून के बीच होगा कुछ बड़ा, क्या कहती है बृहस्पति और राहु की चाल
 
1. मेष राशिः आपके लिए गुरु का यह परिवर्तन बेहद शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। करियर में उन्नति होगी। नौकरी में अप्रत्याशित सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जाएंगे। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होगा और मधुरता बढ़ेगी।
 
2. सिंह राशि: आपकी कुंडली के पंचम भाव और अष्टम भाव के स्वामी गुरु का गोचर एकादश भाव में होगा। यह लाभ का भाव है जो धन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान सुख मिलेगा। अचानक से धन लाभ होने का योग बनेगा। भाई बहनों से संबंध में सुधार होगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे।
 
3. मकर राशि: आपके लिए गुरु का यह परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव से लाभ होगा। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। करियर में खूब तरक्की करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे।ALSO READ: 12 साल बाद बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल
 
4. मीन राशि: आपकी राशि के लिए गुरु का आप पर आशीर्वाद बना रहेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्य अच्‍छे से संपन्न होंगे। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली बने रहेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के प्रबल योग है। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा नौकरी में उन्नति करते जाएंगे और व्यापार में मन मुताबीक लाभ होगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्री नृसिंह जयंती: भय मिटे, विश्वास बढ़े, पढ़ें पूजन के शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि