Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जीवन के हर संकट से मिलेगी मुक्ति, बस आजमाएं यह 10 चमत्कारी उपाय

हमें फॉलो करें जीवन के हर संकट से मिलेगी मुक्ति, बस आजमाएं यह 10 चमत्कारी उपाय
shiv pujan
 
दैनिक जीवन में कुछ उपाय सच्चे मन से किए जाए तो इनका सकारात्मक प्रभाव देखा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपाय बता रहे हैं, जिन्हें सच्चे मन से करने से आपकी जिंदगी की हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
 
1. रोज अपनी हथेलियां देखें- रोज सुबह जब आप उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन चार बार फेरे। धर्म ग्रंथों के अनुसार, हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती व नीचे के भाग (मणि बंध) में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए रोज सुबह उठते ही अपनी हथेली देखने से भाग्य चमक उठता है। सूर्य की आराधना नियमित करें।
 
2. पहली रोटी गाय को दें- भोजन के लिए बनाई जा रही रोटी में से पहली रोटी गाय को दें। धर्म ग्रंथों के अनुसार, गाय में सभी देवताओं का निवास माना गया है। अगर प्रतिदिन गाय को रोटी दी जाए तो सभी देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं।
 
 
3. चीटियों को आटा डालें- अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्मत कम समय में चमक जाए तो रोज चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालें। ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे। यही पुण्य कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे।
 
4. देवताओं को फूलों से सजाएं- घर में स्थापित देवी-देवताओं को रोज फूलों से सजाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि फूल ताजे ही हो। सच्चे मन से देवी-देवताओं को फूल आदि अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं व व्यक्ति के जीवन की हर परेशानी दूर कर सकते हैं। स्नान करने के बाद तोड़े गए फूल ही भगवान को चढ़ाना चाहिए, ऐसा नियम है।
 
 
5. सुबह करें झाड़ू-पोंछा- घर को हमेशा साफ-स्वच्छ रखना चाहिए। रोज सुबह झाड़ू-पोंछा करें। सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोंछा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और व्यक्ति को आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, जो व्यक्ति सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा करता है, देवी लक्ष्मी उस घर में निवास नहीं करती और वहां से चली जाती हैं।
 
6. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं- अपने घर के आस-पास कोई ऐसा तालाब, झील या नदी का चयन करें, जहां बहुत सी मछलियां हों। यहां रोज जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह बहुत ही अचूक उपाय है। नियमित रूप से जो यह उपाय करता है, कुछ ही दिनों में उसकी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
 
 
7. माता-पिता का आशीर्वाद लें- रोज जब भी घर से निकले तो उसके पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में स्थित सभी विपरीत ग्रह आपके अनुकूल हो जाएंगे और शुभ फल प्रदान करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप पर आने वाला संकट टल जाएगा और आपके काम बनते चले जाएंगे।
 
8. पीपल पर जल चढ़ाएं- रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। रोज ये उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं। इस पेड़ का महत्व इसी बात से जाना जा सकता है कि अर्जुन को गीता को उपदेश देते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं को पेड़ों में पीपल बताया था।
 
 
9. घर खाली हाथ न जाएं- बाहर से जब भी आप घर में प्रवेश करें तो कभी खाली हाथ ना जाएं। घर में हमेशा कुछ ना कुछ लेकर प्रवेश करें। चाहे वह पेड़ का पत्ता ही क्यों न हो।
 
10. पत्नी व बच्चों को खुश रखें- अक्सर घर या बाहर के तनाव में अनजाने में हम सबसे ज्यादा प्रता‍ड़ित अपने परिवार को करते हैं। लेकिन याद रखें पत्नी और बच्चों की आंख में आंसू अगर आपकी वजह से आते हैं तो तरक्की के रास्ते बंद हो जाते हैं।

अत: परिवार को खुश रखना ही सबसे सटीक उपाय है सफल और खुश होने का...। 

ALSO READ: कैसा है माता पार्वती का मंगला गौरी स्वरूप, जानिए व्रत के 2 फायदे


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जगन्नाथ रथयात्रा : ठाकुरजी और कर्माबाई की खिचड़ी, लोकप्रिय कथा यहां पढ़ें