Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपावली : 131 साल बाद विशेष योग, जानिए राशियों पर असर

Advertiesment
हमें फॉलो करें diwali pujan or 12 rashi

आचार्य डॉ. संजय

दीपावली अर्थात दीपों का पर्व। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला यह महोत्सव इस वर्ष बेहद विशेष योगों से परिपूर्ण होगा। बुधवार को पड़ने वाली दीपावली पर इस बार एक नहीं, बल्कि 3-3 विशेष योग बन रहे हैं।


 

इस वर्ष दीपावली की पूजा विशाखा नक्षत्र में होगी जिसके स्वामी गुरु हैं। गुरु इस समय सिंह राशि में स्थित है एवं राहु कन्या में रहेगा। इस बार दीपावली पर गुरु सिंह राशि में रहेगा एवं राहु कन्या में रहेगा। यह योग इससे पहले 1884 में बना था। इसके बाद यह योग दोबारा 131 साल बाद सन् 2145 में बनेगा।
 
यही नहीं, इस बार दीपावली का पर्व सौभाग्य व धाता योग में मनाया जाएगा। इस योग में की गई लक्ष्मी पूजा सुख-समृद्धि, धन-वैभव दिलाने वाली रहेगी। ये योग जनसामान्य को शुभ फल देने वाले हैं। इस कारण भी न सिर्फ आम लोगों, बल्कि संपूर्ण देश के लिए यह त्योहार महत्वपूर्ण होगा।

आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों पर क्या होगा असर... 
 
 


मेष राशि के जातकों का सूर्य नीच का होकर एवं चंद्र तुला से राशि पर दृष्टि डालेगा। इसके प्रभाव से समय अच्छा रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। त्योहार है तो व्यय अधिक होगा, किंतु आय भी बेहतर रहेगी। व्यापार में कुछ नया करने को मिल सकता है। दांपत्य जीवन या प्रेम में सफलता मिलेगी।
 
 


वृषभ राशि के जातकों पर शनि की दृष्टि एवं चतुर्थ गुरु व्यर्थ विवादों का कारण बनेगा। श्रेष्ठीजनों की संगत में रहें, तो ही लाभ होगा। नीच संगत से बचें। बुरी आदतें आकर्षित कर सकती हैं। दीपावली पर भूलकर भी जुआ-सट्टा न खेलें। 
 
 


मिथुन राशि के जातकों का तृतीय गुरु उत्साह बढ़ाएगा। समय का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी। नए दोस्त बनेंगे व कोई बड़ा काम होने की संभावना है। जमीन संबंधी काम में भी सफलता मिल सकती है।
 
 


कर्क राशि के जातकों का राशि से दूसरा गुरु होने के कारण दीपावली या आस-पास कोई अच्छी खबर आ सकती है। धार्मिक-पारमार्थिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आय बेहतर रहेगी एवं परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें अन्यथा किसी रोग का शिकार भी हो सकते हैं। धूल एवं धुएं से बचें। 
 
 


सिंह राशि के जातकों का गुरु का गोचर राशि में होने से त्योहार के समय कोई उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। जातकों को धन की आवक बेहतर रहेगी एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा।
 
 



कन्या राशि के जातकों का 12वां गुरु एवं नीच का शुक्र के साथ राहु का गोचर भी राशि में रहेगा। आत्मविश्वास रखें तो कोई भी कार्य में सफलता निश्चित है। चंद्र का गोचर लाभ कराएगा। पैतृक जमीन से लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक संबंधों के लिए अच्छा समय है। 
 
 


तुला राशि के जातकों का सूर्य, बुध एवं चंद्रमा का गोचर राशि में रहेगा। यह संयोग नुकसान करा सकता है अतएव संभलकर रहें। शनि की साढ़े साती भी राशि में चल रही है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें व जोखिमभरा कोई काम न करें। रुपए के लेन-देन में भी सावधानी रखें।
 
 


वृश्चिक राशि के जातकों का समय उत्तम रहेगा एवं आय-व्यय बराबर बना रहेगा। अज्ञात भय बना रहेगा, हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करें। कर्ज संबंधी समस्या का निराकरण होगा। नए काम में हाथ नहीं डालें। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा नहीं है।
 
 


धनु राशि के जातक पारिवारिक मामलों में घिर सकते हैं, धैर्य रखें। किसी नए कार्य के कारण विदेश यात्रा का योग बन सकता है। संतान से सुख प्राप्त होगा। अनायास धन प्राप्ति का योग भी बन सकता है।
 
 


मकर राशि के जातकों का भाग्य प्रबल रहेगा। कई शुभ समाचार मिलेंगे। अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। कुल मिलाकर समय बहुत अच्छा रहेगा। 
 
 


कुंभ राशि के जातकों की आय उत्तम रहेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। योग्यता के अनुसार काम मिलेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्य की अधिकता होगी। सावधान रहें। त्वचा संबंधी रोग भी हो सकता है। निकट परिजनों से सहयोग मिलेगा।
 
 


मीन राशि के जातकों के व्यय अधिक होने से चिंता बनी रहेगी। शारीरिक पीड़ा बनी रहेगी। विरोधी पक्ष प्रभावी रहेगा। चिंता न करें दीपावली के बाद स्थिति में सुधार होगा। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi