Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राशि परिवर्तन से बना कष्टकारक योग, आप पर क्या होगा प्रभाव (पढ़ें 12 राशियां)

हमें फॉलो करें राशि परिवर्तन से बना कष्टकारक योग, आप पर क्या होगा प्रभाव (पढ़ें 12 राशियां)

श्री रामानुज

* जानिए किस राशि पर कैसा रहेगा यह योग?, पढ़ें 12 राशियां... 
 
सूर्य और शनि के आपस में 6ठी और 8वीं राशि में होने से तथा 15 जून तक सूर्य के वृषभ राशि में होने से षड़ाष्टक योग बन रहा है। यह योग विवाद, फालतू खर्च, व्यापार में नुकसान, जनता में असंतोष व क्रोध, उन्माद का कारक है। इससे कई राशियों के जातकों को आंख, सिर, हृदय के रोग, चोट या दुर्घटना के योग बनते हैं।
 

आइए जानते हैं कि किस राशि पर कैसा रहेगा यह योग? 
 
मेष राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि में सूर्य होने से आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। धन-संपत्ति बढ़ने से योग हैं। बेरोजगार और विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। बिना सोचे-समझे बोलने से विवाद और संबंध बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। 
 
 
 
webdunia

 

 
वृषभ राशि के जातकों के लिए राशि में सूर्य आने से क्रोध और विवाद के योग बन रहे हैं। संपत्ति में निवेश संभव है। अति आत्मविश्वास से बचें। जीवनसाथी को लाभ होगा। वाणी पर संयम रखें, वरना बने-बनाए काम बिगड़ भी सकते हैं।

 
webdunia

 

 
मिथुन राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि का सूर्य चिंता बढ़ा सकता है। सेहत और पैसों के मामले में संभलकर रहना चाहिए। गोचर कुंडली के 12वें भाव में सूर्य होने से अनावश्यक खर्च हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत की चिंता होगी। दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं। 
 
 
webdunia

 


कर्क राशि के जातकों के लिए गोचर कुंडली के 11वें भाव में सूर्य होने से नौकरी और व्यापार में लाभ होने के योग हैं। अधिकारियों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए समय परेशानी वाला हो सकता है। आपसी सामंजस्य न होने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। खुद का व्यापार करने का मन बना सकते हैं।
 
 
webdunia

 

सिंह राशि के जातकों के लिए राशि का स्वामी गोचर कुंडली के 10वें भाव में रहेगा। समय अच्छा है, इसमें कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठजनों की मदद मिल सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर सावधानी रखनी होगी। स्वभाव और सोच में उग्रता के कारण कुछ नुकसान भी हो सकता है। 
 
 
webdunia

 


कन्या राशि के जातकों के लिए गोचर कुंडली के किस्मत के घर में सूर्य का होना शुभ रहेगा। कारोबार में बड़े फायदे मिल सकते हैं। अनुभवी लोगों से निवेश के संबंध में सही सलाह मिल सकती है। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
 
 
webdunia

 


तुला राशि के जातकों के लिए गोचर कुंडली में सूर्य की स्थिति अशुभ है। वृषभ राशि में सूर्य होने से तुला राशि वालों को नुकसान संभव है। पैसा उलझ सकता है। उधार लेन-देन से बचें। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही आमदनी भी कम हो सकती है। 
 
 
webdunia

 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य स्थिति शुभ रहेगी। गोचर कुंडली के 7वें भाव में सूर्य होने से कारोबार और नौकरी के लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है। इज्जत बढ़ सकती है। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। स्वभाव में उग्रता और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। 
 
 
webdunia

 


धनु राशि के जातकों के लिए समय अच्छा है। साहस और पराक्रम बढ़ सकता है। विपरीत परिस्थतियों से लड़ने की ताकत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी या किसी विवाद का फैसला आपके हक में हो सकता है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से संचित धन का ह्रास होगा। खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं। 
 
 
webdunia

 


मकर राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि में सूर्य आने से अशुभ योग हैं। मेहनत का फल नहीं मिलेगा। सेहत के मामले में संभलकर रहना होगा। प्रेम के मामले में संभलकर रहना होगा। दांपत्य संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। संतान से भी बहस हो सकती है।
 
 
webdunia

 

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य की स्थिति अनुकूल नहीं है। गोचर कुंडली के चौथे भाव में सूर्य होने से कुंभ राशि वाले जातक चिंतित रहेंगे। नौकरी और व्यापार में किसी बात को लेकर तनाव या डर बना रहेगा। परिवार का माहौल तनावपूर्ण होगा। संपत्ति खरीदी-बिक्री के योग बन रहे हैं। 
 
 
webdunia

 


मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य की स्थिति से मिश्रित समय हो सकता है। सोचे कार्य पूरे होंगे। अधिकारियों से मदद मिलेगी। नौकरी और कारोबार में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। मेहनत के बाद भी किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। भाई-बहन से मनमुटाव होने के योग बन रहे हैं।

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विशेष संख्या में पूजा सामग्री करें अर्पण, जानिए खास वस्तुएं