khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विशेष संख्या में पूजा सामग्री करें अर्पण, जानिए खास वस्तुएं

Advertiesment
विशेष संख्या
आपने अक्सर पूजा पद्धति के दौरान पंचामृत,पंचगव्य,पंचरत्न,सप्तधान्य,सप्तमृतिका के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रानुसार इनके अन्तर्गत कौन सी वस्तुएं आती हैं? आइए जानें पंच, सप्त, अष्ट और दश की महत्ता.... 
 
पंचामृत
1. गौदुग्ध 
2. गौघृत (गाय का घी) 
3. दही (गाय के दूध से बना)
4. गंगोदक (गंगाजल/नर्मदाजल)
5. शहद
 
पंचगव्य-
1. गौमूत्र
2. गाय का गोबर
3. गौदुग्ध
4. गौघृत (गाय का घी) 
5. दही (गाय के दूध से बना)
 
पंचपल्लव-
1. पीपल का पत्ता
2. आम का पत्ता
3. गूलर का पत्ता
4. बड़ का पत्ता
5. अशोक का पत्ता 

सप्तधान्य-
1. जौ
2. गेहूं
3. चावल
4. तिल
5. कंगनी
6. उड़द
7. मूंग
 
सप्तधातु-
1. स्वर्ण
2. चांदी
3. तांबा
4. लोहा
5. रांगा
6. सीसा
7. ऑरकुट
 
सप्तमृतिका- 
1. हाथी के पांव की
2. अस्तबल की
3. नदी संगम की
4. तालाब की
5. बामी की
6. दीमक की
7. राजद्वार या गौशाला की

अष्टमहादान-
1. कपास
2. नमक
3. घी
4. सप्तधान्य
5. स्वर्ण
6. लोहा
7. भूमि
8. गौदान
 
अष्टांगअर्घ्य-
1. जल
2. पुष्प
3. कुशा का अग्रभाग
4. दही
5. चावल
6. केशर
7. दूर्वा
8. सुपारी
 
दशमहादान-
1. गौ
2. भूमि
3. तिल
4. स्वर्ण
5. चांदी 
6. वस्त्र
7. धान्य
8. गुड़
9. घी
10. नमक
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: [email protected]

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बृहस्पति ग्रह : 20 अत्यंत दुर्लभ और अनूठी जानकारियां