Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Friendship day 2024: इन राशि के लोग होते हैं आपस में बेस्ट फ्रेंड

हमें फॉलो करें Friendship, Astrology

WD Feature Desk

, शनिवार, 3 अगस्त 2024 (15:44 IST)
Friendship day 2024: 4 अगस्त 2024 रविवार के दिन फ्रेडशिप डे रहेगा। इस दिन लोग अपने दोस्तों से मिलकर उन्हें गिफ्ट देते हैं और साथ में एन्जॉय करते हैं। दोस्ती नाम राशि देखकर नहीं होती वह तो दिल से या वैचारिक समानता के कारण होती है। हालांकि ज्योतिष मान्यता यह कहती है कि राशि चार्ट के अनुसार ही दो लोग आपस में पक्के मित्र होते हैं। वैसे दोस्त तो कई होते हैं लेकिन पक्के दोस्त कम ही होते हैं। आओ हम जानते हैं कि आपके लिए कौनसी राशि का आपका पक्का मित्र हो सकता है।
 
A. राशि तत्व मैत्री :ज्योतिष के मुताबिक एक ही तत्व की राशियों में गहरी मित्रता होती है। पृथ्वी, जल तत्व और अग्नि, वायु तत्वों वाले जातकों की भी पटरी अच्छी बैठती है। अग्नि व वायु तत्व वालों की मित्रता भी होती है लेकिन पृथ्वी, अग्नि तत्व, जल तथा अग्नि तत्व एवं जल तथा वायु तत्वों वाले जातकों में शत्रुता के संबंध होते हैं।
 
1. मेष, सिंह व धनु राशियां अग्नि तत्व प्रधान अर्थात ये उग्र व गर्म मिजाज वाली राशियां होती हैं। उक्त राशियों में अच्छी मित्रता होती है।
 
2. वृष, कन्या व मकर राशियां भूमि या पृथ्वी तत्व प्रधान होने के कारण धैर्यशाली व ठंडे मिजाज वाली। उक्त राशियों में अच्छी मित्रता होती है।
 
3. मिथुन, तुला व कुंभ राशियां वायु तत्व प्रधान होने के कारण अस्थिर चित्त व द्विस्वभाव वाली होती हैं। उक्त राशियों में अच्छी मित्रता होती है।
 
4. कर्क, वृश्चिक व मीन राशियां जल तत्व प्रधान हैं। ये धीर-गंभीर व विशाल हृदया होती हैं। उक्त राशियों में अच्छी मित्रता होती है।
webdunia
Friendship Health Benefits
B. राशि स्वभाव मैत्री : तत्व के अलावा राशियों के स्वभाव पर भी मित्रता का असर होता है। राशियों के हिसाब से देखें तो स्वयं की राशि के अलावा मेष, सिंह व धनु राशि वालों की मित्रता मिथुन, तुला व कुंभ राशि वाले लोगों से होती है। वृष, कन्या व मकर राशि वाले लोगों की मित्रता कर्क, वृश्चिक व मीन राशि वाले लोगों से ज्यादा पटती है।
 
1. मेष और वृश्चिक राशि : मेष व वृश्चिक राशि वाले लोगों की मित्रता कर्क, धनु व मीन से होती है।
 
2. सिंह राशि : सिंह राशि वाले की मित्रता मेष, कर्क, वृश्चिक, धनु व मीन राशि वालों से होती है।
 
3. मिथुन और कन्या राशि : मिथुन व कन्या राशि वाले लोगों की मित्रता सिंह, कर्क, धनु व मीन राशि के लोगों से होती है।
 
4. धुन और मीन राशि : धनु व मीन राशि के लोगों की मेष, वृश्चिक, कर्क, मकर व कुंभ से मित्रता होती है।
 
5. वृषभ और तुला : शुक्र की राशि वृष व तुला वाले लोगों की मित्रता, सिंह, धनु व मीन राशि वालों से होती है।
 
6. मकर और कुंभ राशि : मकर व कुंभ राशि वाले लोगों की मित्रता मेष, वृश्चिक, कर्क, धनु व मीन राशि के लोगों से होती है।
 
7. कर्क : मित्रता वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर व मीन राशि वालों से होती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lakshmi narayan yog: सिंह राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, मालामाल हो जाएंगी ये 4 राशियां