Akshaya Tritiya Horoscope of 3 zodiac signs: 10 मई को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भगवान परशुराम की जयंती रहती है। इस दिन स्वयंसिद्ध अबूझ योग भी रहता है। चंद्र और गुरु के वृषभ राशि में होने से गजकेसरी योग बना है। मेष राशि में शुक्र और सूर्य के होने से शुक्रादित्य योग बना हुआ है और शनि के कुंभ में होने से शश नामक पंचामहापुरुष राजयोग बना है। ग्रहों की यह स्थिति करीब 100 साल बाद निर्मित हुई है जिसके चलते 4 राशियों के भाग्य सोने की तरह चमकेंगे।
 
 			
 
 			
					
			        							
								
																	
	 
	1. मेष राशि : आपको अचानक से धन की प्राप्ति होने की संभावना है। हर कार्य में सफलता आसानी से मिलेगी। घर परिवार और रिश्तेदारी में मेल मिलाप के साथ ही मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ ही वेतनवृद्धि होगी। नौकरी के नए अवसर भी पैदा होंगे। व्यापारी हैं तो तगड़ा मुनाफा होने की संभावना है। 
	2. वृषभ राशि : आपके लिए भी अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे और लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। पूर्व में किए गए कार्यों के कारण नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से प्रशंसा प्राप्त होगी और सभी साथियों के सहयोग से आप सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापारी हैं तो व्यापार का विस्तार होगा या कोई नई डील होगी, जिसे भविष्य में लाभ होगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
								
								
								
										
			        							
								
																	
									
			                     
							
							
			        							
								
																	
	3. कर्क राशि : करियर में नई ऊंचाइयों को छुएंगे, पदोन्नति के साथ आय के सोर्स भी बढ़ेंगे। पूर्व में यदि निवेश किया होगा तो उससे विशेष लाभ मिलेगा। खर्चों पर लगाम लगेगी और बचत होगी। घर-परिवार का माहौल अच्छा ररहेगा। कहीं लंबी यात्रा पर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। व्यापारी हैं तो तगड़ा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। 
	4. सिंह राशि : कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होगा। सहकर्मियों के साथ संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यदि किसी को कर्ज दे रखा होगा तो वापस मिलने की संभावना प्रबल है। आर्थिक तंगी दूर होगी और बचत हो पाएगी। घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। व्यापारी हैं तो नए समझौते के चलते लाभ कमाएंगे।