Publish Date: Fri, 16 Sep 2022 (17:29 IST)
Updated Date: Fri, 16 Sep 2022 (17:39 IST)
महालक्ष्मी व्रत के बाद गजलक्ष्मी का व्रत रखा जाता है। माना जाता है कि इस दिन का दीपावली और धनतेरस जैसे ही महत्व रहता है जबकि लक्ष्मी पूजा की जाती है और साथ ही इस दिन का पुष्य नक्षत्र जैसा ही खरीदारी का शुभ संयोग भी होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह गजलक्ष्मी का व्रत आश्विन माह की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। आओ जानते हैं खरीदी के महामुहूर्त।
गजलक्ष्मी व्रत के दिन खरीदारी के शुभ मुहूर्त : Gaj lakshmi Vrat 2022 shubh muhurat :
- गजलक्ष्मी का व्रत 17 सितंबर 2022 शनिवार के दिन रखा जाएगा।
- अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:08 से 12:57 तक।
- विजय मुहूर्त : दोपहर 02:35 से 03:24 तक।
- गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:27 से 06:51 तक।
गजलक्ष्मी व्रत के दिन खरीदारी के शुभ Yog : Gaj lakshmi Vrat 2022 shubh yoga :
- सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 06:26 से दोपहर 12:21 तक।
- द्विपुष्कर योग : दोपहर 12:21 से 02:14 तक।
- अमृत सिद्धि योग : सुबह 06:26 से 12:21 तक।
- रवि योग : सुबह 06:26 से दोपहर 12:21 तक।