Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीगणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त जानिए

Advertiesment
ganesh chaturthi muhurat
गणेश पूजन का समय : जानिए शुभ मुहूर्त


 
हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष चतुर्थी को इसी दिन समस्त विघ्न बाधाओं को दूर करने वाले भगवान शंकर और माता पार्वती के पुत्र श्री गणेशजी का आविर्भाव हुआ था।
 
भगवान विनायक के जन्मदिवस पर मनाया जाने वाला यह महापर्व महाराष्ट्र सहित भारत के सभी राज्यों में हर्षोल्लासपूर्वक और भव्य तरीके से आयोजित किया जाता है। 

 
इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 17 सितंबर 2015, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। पाठकों के लिए विशेष तौर पर प्रस्तुत हैं गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त :- 
 
आगे पढ़ें गणेश स्थापना के शुभ एवं मंगलकारी मुहूर्त :- 
 

 

जानिए गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त :- 
 
webdunia

 
* शुभ - 6.15 से 7.45, 
* चंचल- 10.50 से 12.21, 
* लाभ- 12.21 से 13.53, 
* अमृत- 13.53 से 15.25 
* फिर शुभ 16.56 से 18.28 तक। 
* 18.28 से 19.56 तक अमृत है। 
 
इस समयावधि में अपनी सुविधानुसार भगवान श्री गणेशजी की स्थापना की जा सकती है। सभी मुहूर्त समय इंदौर अक्षांश से हैं। इसमें 5 से 10 मिनट घटाकर स्थापना किसी भी शहर में की जा सकती है।


गणेश चतुर्थी पूजा विधि
 
प्रात:काल उठकर सोने, चांदी, तांबे अथवा मिट्टी के गणेशजी की प्रतिमा स्थापित कर षोडशोपचार विधि से उनका पूजन करते हैं। पूजन के पश्चात नीची नजर से चंद्रमा को अर्घ्य दें। इस पूजा में गणपति को 21 लड्डुओं का भोग लगाने का विधान है। 10 दिन मान्यता के अनुसार चंद्र दर्शन नहीं करना चाहिए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi